
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, प्रणाम। मैंने नवम्बर वाला शिविर अटेंड किया था। वहाँ मैंने आपसे एक प्रश्न पूछा था विचारों को लेकर। और आपने दो चीज़ें बताईं थीकि एक तो ध्येय आपका सही होना चाहिए और निकटता होनी चाहिए उससे| एक आपने सूत्र भी दिया था कि ध्येय से प्रेम को…

आचार्य प्रशांत: मार्क्स ने कहा था “रिलीजन इज़ द ओपियम ऑफ़ द मासेज़ ”। समझ में आ रहा है क्यों कहा था? क्यों कहा होगा? क्यों कहा होगा? ओपियम माने? नशा, गाँजा। क्यों कहा होगा?
प्रश्नकर्ता: सर, मास फिनोमेना नहीं।
प्र२: सर, लगता है कि जानते नहीं हैं।
आचार्य:…

प्रसंग:
धर्म का सही अर्थ क्या है? धर्म क्या है? क्या होश में जीना ही एक मात्र धर्म है? धर्म की प्रासंगिकता क्या है? इंसान को धर्म की आवश्यकता क्यों है? आज के मानव के लिए सच्चे अर्थों में धार्मिक होने के क्या मायने हैं? धर्म को कैसे समझें? कार्ल…

हम जलवायु परिवर्तन को दूर की बात मानते हैं, क्योंकि उसकी मार एक झटके में नहीं, धीरे-धीरे पड़ती है। पर बढ़ता तापमान फसलों की पैदावार घटा रहा है, मानसून पर टिकी खेती को कमज़ोर कर रहा है और पिघलते ग्लेशियर नदियों को सुखा रहे हैं। जब नदी नहीं होगी तो खेती नहीं होगी, और जब खेती नहीं होगी तो करोड़ों लोग घर छोड़ने को मजबूर होंगे। सबसे बड़ी नाइंसाफ़ी यह है कि जिनका प्रदूषण में हिस्सा सबसे कम है, मार उन्हीं पर सबसे भारी पड़ती है। क्या हम तब जागेंगे जब पानी के लिए लड़ाइयाँ शुरू हो जाएँगी?

यमुना में इतना सारा झाग है, और उसी में खड़ी महिलाएँ सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। हम नदियों की पूजा करते हैं, उसे माँ कहते हैं, फिर भी मैला देखकर हमें दुख नहीं होता। पूजा हम बहुत करते हैं, भक्ति में भी, पर उसके पीछे समझ कितनी है? बाहर का यह प्रदूषण भीतर के दूषण का ही रूप है: हम भीतर से इतने मैले हो चुके हैं कि बाहर मैला करने में संकोच ही नहीं रहा। क्या हम पूजने से पहले थोड़ी जिज्ञासा कर पाएँगे कि बात क्या है?

किसी के मुँह से सुनते ही कि उसे सच मिल गया है, हम उसके पीछे चल पड़ते हैं, जेब भी ढीली कर आते हैं। फिर हम जैसे दो-चार लोग मिलकर एक-दूसरे को दिलासा देते हैं कि हमें भी मिल गया। पर जो सबसे ऊँचा है, वह जेब में डालने की चीज़ नहीं। जो उसे छूने निकला है, वह अभी पूरा बचा हुआ है, और छूते ही उसे अपनी कहानी का पात्र, अपना औज़ार बना लेता है। जिसका सच से सचमुच नाता है, उसकी ज़बान तो नाम लेने में भी काँपती है। तो हम सच खोज रहे हैं, या अपने झूठ को देखने से बच रहे हैं?


आम आदमी को भले ही कम चोट लगती हो, आप धार्मिक आदमी को कहोगे, उसे खट से चोट लगती है। अभी यहाँ कोई बैठा हो बहुत धार्मिक आदमी, वह भीतर से छलनी हुआ जा रहा होगा, “क्या बोल रहे हैं! महापाप!” तुमने अनंत को इतनी छोटी चीज़ क्यों बना दिया कि कोई उसको घाव दे सके, बताओ न। आकाश पर चोट लग सकती है? मारो गोली, आकाश को लगेगी चोट? थूको आकाश पर, आकाश गंदा हो जाएगा? सत्य तो आकाश है, जिसमें घुला जा सकता है उसमें लीन हुआ जा सकता है।

प्रश्नकर्ता: सत श्री अकाल आचार्य जी। आज सुबह से टीवी (दूरदर्शन) पर देख रहा हूंँ कि हमारे सिख भाई अफ़गानिस्तान से जान बचाकर भागने पर मजबूर किये जा रहे हैं। गुरु ग्रन्थ साहिब जी को सिर पर धारण करके बुरी हालत में उन्हें देखकर मुझे दुख भी है और गुस्सा


प्रश्नकर्ता: प्रणाम आचार्य जी, मैं राजस्थान से हूँ। राजस्थान भारत के उन राज्यों में से है जो लिंगानुपात की दृष्टि से पिछड़े हुए राज्य हैं। मेरा प्रश्न ये है कि आज के समाज में भी जब परिवार में बिटिया का जन्म होता है तो एक असंतोष का माहौल बनता है,


धर्म आपके शरीर की रक्षा थोड़ी करेगा। रक्षा शब्द की जब बात आती है तो ये समझना पड़ेगा कि आपको बड़ा ख़तरा क्या होता है। ख़तरे के संदर्भ में ही रक्षा शब्द का कुछ अर्थ है ना। ख़तरा हो तभी रक्षा की बात होती है। ख़तरा ही नहीं तो रक्षा शब्द अर्थहीन है। हाँ तो सबसे पहले तो ये जानना पड़ेगा कि हमें ख़तरा क्या है? एक मनुष्य को सबसे बड़ा ख़तरा क्या है? क्या मृत्यु? क्या किसी इंसान को सबसे बड़ा ख़तरा ये होता है कि उसका शरीर गिर जाएगा, मृत्यु हो जाएगी — ये होता है? किसी इंसान को सबसे बड़ा ख़तरा ये होता है कि मृत्यु आने से पहले वो मुक्त नहीं हो पाएगा। ये होता है ख़तरा।

आचार्य प्रशांत: स्त्री में इस बात की कभी बहुत प्रशंसा नहीं की गयी कि उसके पास दमदमाता, दहकता रूप है। और आज भी अगर आप थोड़ा देहात की तरफ जाएँगे, जहाँ पाश्चात्य हवा ज़रा कम बहती हो, तो आप पाएँगे कि अगर कोई लड़की बहुत ज़्यादा रूप-श्रृंगार करके घूम रही


प्रश्नकर्ता: प्रणाम गुरुजी। मैं पुलिस ही हूँ और थाना एस.एच.ओ.(थाना प्रभारी) भी हूँ, तो मुझे एक दिक्कत आ गई है– आपके काम से मैं बहुत प्रभावित हुआ और थाना मैं ये सब करने लगा, अच्छा लगा; पहले तो बहुत टेंशन में आया, जब पहले आया तो नौकरी छोड़ने का…

जिसने शोषण करा है न, वो लोक धर्म है बेटा। वो सनातन धर्म नहीं है, सनातन धर्म नहीं है। सनातन धर्म में केंद्रीय स्थान श्रुति का है, श्रुति की बहुत केंद्रीय बात ये है कि ये जो तुम अपने आप को देह माने बैठे हो न, तुम देह नहीं हो, “नाहम् देहास्मि।” और अगर आप देह नहीं हो, तो जाति कहाँ से आ गई? श्रुति जाति को किसी हालत में नहीं मानती है। यहाँ तक कि आप जिसको वर्ण व्यवस्था कहते हो, उसका भी स्थान नहीं है। क्योंकि जब आप देह हो ही नहीं, तो वर्ण किसका? जो पूरा वर्णाश्रम धर्म है उसको श्रुति मानती ही नहीं है।


प्रश्नकर्ता: (माताजी से प्रश्न पूछते हुए) आपकी तरफ़ से कुछ सुनना चाहूँगा। कुछ चीज़ें जो बस़ हमने कल फ़िल्मों में देखी। और मुझे लगता है की फ़िल्म में जो दिखाया गया वो बहुत कुछ था। उसने बहुत कुछ चीज़ें फैक्ट्स (तथ्य) थे, पर आपके साथ कुछ ऐसा हुआ या जो…

प्रश्नकर्ता: ये जो परिस्थितियाँ वर्तमान में चल रही हैं जिसमें असत्य की सत्य के ऊपर जीत देखी जाती है तो ऐसी परिस्थितियों में एक मनुष्य अपने आदर्शों को कैसे कायम रख सकता है? कैसे दृढ़ संकल्प रह सकता है? उसके लिए आप कुछ ज्ञान या दिशानिर्देश दें।

आचार्य प्रशांत: इसलिए तुम्हारा दिल टूटा हुआ है, क्योंकि तुम्हें अभी भी पुराने, सामाजिक और आध्यात्मिक प्रचार में बहुत विश्वास है। तुम उस प्रोपगेंडा (झूठ जिसे सच की तरह दिखाने की कोशिश की जाए) के मारे हुए हो जिसने तुमको बता दिया है कि तुम आत्मा हो और ताऊ इंद्र…

प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, पिछले कुछ समय से महिलाओं के प्रति दुराचार की घटनाएँ बहुत सामने आ रही हैं। यह सब देख कर मन बहुत खिन्न है। कृपया कुछ कहें।

प्रश्नकर्ता: आचार्य जी नमस्कार! मेरा नाम माणिक पांडे है, मैं हंसराज कॉलेज का विद्यार्थी हूँ और इतिहास में बीए ऑनर्स कर रहा हूँ। मेरा आपसे ये प्रश्न था कि क्या आध्यात्मिकता के लिए हमें किसी धर्म या आस्था से जुड़ना ज़रूरी है?



किसी ग्रंथ में कुछ खटका, तो हमने पूरी परंपरा ही ठुकरा दी, ठीक वैसे जैसे साल भर पढ़ाई से भागे छात्र फ़ेल होकर किताब ही जला दें। या हम सब ग्रंथ अपने पास सजा लेते हैं, पर उन्हें अलग-अलग मानकर, और फिर दो प्यारी बातें हमें दो उलटी दिशाओं में खींचने लगती हैं: ज्ञान चुनें या भक्ति? दोष ग्रंथों का नहीं, हमारी नासमझी का है, और यह बँटवारा ही वह ज़मीन है जिस पर हमारी अलग पहचान टिकी है। अगर गीता, बुल्ले शाह और लाओ त्ज़ु एक ही बात कह रहे हों, तो हम आख़िर किस बात पर लड़ रहे हैं?


प्रश्नकर्ता: नमस्कार आचार्य जी। आप अपने दर्शकों के लिए आचार्य प्रशांत, मेरे लिए हमेशा प्रशांत।





दूसरों की नज़र में हम अच्छे चरित्र के हैं, और यह प्रमाण पत्र छूट न जाए, इसलिए कामनाएँ दबाते हैं। फिर रात के तीन बजे, बिना बत्ती जलाए, धीरे से फ़्रिज खोलते हैं, और हर आहट पर दिल धड़कता है कि कोई देख न ले। दुख भी पूरा, पाखंड भी। फिर भी हम इसे छोड़ते नहीं, क्योंकि इंसान को अपने आप को ऊँचा और दूसरे को नीचा दिखाना है, और धर्म का सहारा मिल जाए तो बड़ा मज़ा आता है। जितना ऊँचा दावा, उतने ऊँचे दाँव। क्या हम कामना से डरते हैं, या उस प्रमाण पत्र के छिन जाने से?
"मुझे आश्चर्य होता है ये देखकर कि कैसे भगवान ने चार करोड़ बंगालियों को बनाते हुए, एक आदमी को भी जन्म दिया।"
जिस 'आदमी' की बात यहाँ गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर कर रहे हैं, उनके लिए एक बार गांधी जी ने कहा था,
"विद्यासागर की उपाधि उन्हें उनके ज्ञान के लिए…
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी! डू वी नीड टू क्रिएट गॉड्स ऑर वी हैव ऑलरेडी (क्या हमें भगवान बनाने होंगे या वो पहले से हमारे पास हैं)? जैसे हम कुछ अच्छी क्वालिटीज़ हम जो पढ़ते हैं शास्त्रों में, कई बार हमारे पास नहीं होती है, या वो हमारे पास है, हम अनदेखा…
ये जो पैसे की अंधाधुंध दौड़ है, प्लेसमेंट, प्लेसमेंट — ये नशा कैसे नहीं है? बताओ न!
प्रश्नकर्ता: सबको प्रणाम। आज की इस धर्म चर्चा में आपका स्वागत है। आज हमारे बीच में एक ऐसी विभूति या कहें शख्सियत आचार्य प्रशांत जी हैं। आपके बारे में मैं थोड़ा सा बताना चाहूँगा। आप बहुत ही ज्ञानी और पढ़े-लिखे एक आचार्य हैं। इन्होंने आइआइटी से इंजीनियरिंग की, आइआइएम से…
प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी। मैं कसौली हिमाचल प्रदेश का रहने वाला हूँ, शिमला के पास में ही है बिलकुल। यहाँ पर पिछले कुछ सालों में टूरिज्म बहुत बढ़ गया है। और उससे जॉब्स तो क्रिएट हो रही हैं, परकैपिटा इन्कम भी बढ़ रही है। बल्कि रीसेंटली मैंने एक स्टडी पढ़ी…
मेरा जो व्यक्तित्व…
प्रश्नकर्ता: प्रणाम, आचार्य जी। कोटि-कोटि नमन। मेरा प्रश्न ‘घर-घर उपनिषद्’ से सम्बन्धित है। ये जो अभियान है, यह मुझे बहुत उत्साह दे रहा है। और मैंने पाया है कि उपनिषदों से आम लोगों का परिचय नहीं है। मेरा ख़ुद परिचय इक्कीस-बाइस की उम्र में हुआ था। और जब कि मुझे…
जबकि ये जानी-समझी बात है कि स्मृति में जो कुछ लिखा है, उसे श्रुति-सम्मत होना चाहिए, और स्मृति अगर श्रुति का उल्लंघन कर रही है तो स्मृति को हटा दो, श्रुति की बात मानी जाएगी, क्योंकि श्रुति वो देती है जो कालातीत सत्य है। और स्मृति वो बातें कहती है जो उस समय के समाज में प्रचलित हैं। उस समय समाज में जो प्रचलित है, उन चीज़ों को माध्यम बनाकर, सहारा बनाकर, उन चीज़ों को भी सम्मान देकर किसी तरह से धर्म को अशिक्षित लोगों तक भी पहुँचा सको, इसके लिए स्मृति थी।
प्रश्नकर्ता: प्रणाम, आचार्य जी। हम पाकिस्तान से हैं। वैसे तो आप हिंदुओं के गुरु हैं, लेकिन हम मुसलमान भी आपको आलिम-फ़ाज़िल की तरह देखते हैं। आपके चाहने वाले पाकिस्तान में भी कम नहीं हैं। खासकर उपनिषद् और गीता पर आपकी तक़रीर को हम बड़ी इज्ज़त से सुनते हैं।
हमारा प्रश्न…
प्रश्नकर्ता: “अहिंसा परमो धर्म:।” श्लोक के इस अंश में एक तरफ़ तो भगवद्गीता में श्रीकृष्ण कहते हैं, “अहिंसा परमो धर्म:” और दूसरी तरफ़ वो गीता का ही इस्तेमाल कर रहे हैं, अर्जुन से हिंसा करवाने के लिए। तो ये बात तो सरासर गलत है। कृष्ण हिंसा करवा रहे हैं और…
प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी! पहले मैं सोशल मीडिया पर ज़्यादा सक्रिय नहीं था। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय आने के बाद, मैं थोड़ा ज़्यादा सक्रिय हो गया हूँ। तो मैं देखता हूँ, सोशल मीडिया पर आजकल बहुत सारे बाबा लोग हैं, जो अपना आधिकारिक ऐप बना लिये हैं। और ऐड के माध्यम…
प्रश्नकर्ता: सब ही भूमि बनारसी, सब नीर गंगा तोय। ज्ञानी आतम राम है, जो निर्मल घट होय।। ~गुरु कबीर साहब
आचार्य जी, मेरी समझ से इस दोहे का ये अर्थ है कि ज्ञानीजन कोई भेदभाव नहीं करते। उनके लिए सिर्फ़ गंगाजल ही पवित्र नहीं होता, बल्कि हर जगह का जल…
आचार्य प्रशांत: पहली…
आचार्य प्रशांत: देखो, मैं तीन की बात करता हूँ हमेशा। एक होती है आत्मा, सच्चाई; दूसरे होते हैं सांसारिक प्रभाव और…
प्रेम तो होश की बात होती है, हम तुम्हें छुएँगे भी सिर्फ़ तब जब तुम अपने पूरे होशो-हवास में हो और प्रेम का क्षण है। नहीं तो इंसान कैसा है, जो किसी बेहोश इंसान को छू भी सकता है।
मेंस्ट्रुएशन को लेकर जो बड़ा हौवा है, उसको जो एक टैबू की तरह हम देखते हैं, उसका कारण ये नहीं है कि हम मेंस्ट्रुएशन को लेकर अनकंफ़र्टेबल रहते हैं। उसका कारण ये नहीं है कि हमें अजीब लगता है, असंगत लगता है कि ये मेंस्ट्रुएशन क्या चीज़ होती है। उसका कारण थोड़ा उससे आगे का है एक कदम, हम सेक्स को लेकर ही अभी तक सहज नहीं हो पाए हैं। हमारी असहजता मेंस्ट्रुएशन, मासिक-चक्र से उतनी नहीं है, हमारी असहजता सीधे-सीधे सेक्स से है। और उसके पीछे बड़ा गहरा कारण है, जो अगर हम समझेंगे तो जीवन को ही समग्रता से समझने में मदद मिलेगी।
डॉक्टर अंबेडकर मृत्यु की रात को भी क्या कर रहे थे? वह धर्म पर ही किताब लिख रहे थे, और उन्हें बड़ी हड़बड़ी थी कि इसको पूरा कर दें। तबीयत बहुत ख़राब थी, दिख रहा था कि जाने वाले हैं। उनकी मृत्यु के बाद वह किताब प्रकाशित हुई, ‘The Buddha and His Dhamma.’ वह कोई पॉलिटिकल या इकोनॉमिक्स की किताब नहीं लिख रहे थे। वह धर्म पर लिख रहे थे। जो भारतीय दर्शन रहा है, उसकी सारी खूबियाँ बौद्ध धर्म में ज़बरदस्त तरीके से मौजूद हैं। बौद्ध धर्म तो पूरा ही जिज्ञासा का धर्म है, रूढ़ियों के लिए वहाँ एकदम ही कोई जगह नहीं है।
किसी से मिलते ही हम पूछ लेते हैं: आपके गुरु कौन हैं, आप किस परंपरा से हैं? नाम बड़ा हो तो सिर अपने-आप झुक जाता है। कोई एक मठ से जुड़कर उसका वारिस बन जाता है, कोई सब परंपराओं की दुकान सजा लेता है, और कोई सबको ठुकराकर कहता है, मैं ख़ुद काफ़ी हूँ। तीनों रास्ते आसान हैं, और तीनों में समझ कहीं नहीं है। दस किताबों पर उथली बात एक किताब पर उथली बात से बड़ी कैसे हो गई? क्या हम सिर्फ़ फैल रहे हैं, या कहीं ऊपर भी उठ रहे हैं?
प्रश्नकर्ता: प्रणाम आचार्य जी। अभी जैसे मनोरंजन की बात हो रही थी, तो एक प्रश्न है जो मेरे दिमाग में आया। बॉलीवुड के एक अभिनेता हैं जिनका नाम है रणवीर सिंह। हाल ही में उन्होंने अपना एक न्यूड फोटो शूट (निर्वस्त्र फोटोशूट) करवाया। तो इस पर उनके फ़ैन्स बोलते हैं…
प्रश्नकर्ता: सर, अभी 'मान्यवर' – जो कपड़े बनाने वाली कंपनी है – उनका एक विज्ञापन आया है जिसमें आलिया भट्ट नाम की अभिनेत्री हैं, और विज्ञापन में वो कह रही हैं कि, ‘मैं कोई चीज़ थोड़े ही हूँ, मैं कोई प्रॉपर्टी थोड़े ही हूँ कि मेरा दान किया जाएगा?’
तो…
आचार्य प्रशांत: हाँ, प्रशांत ही रहना भी चाहिए। सब बढ़िया है।
प्र: प्रशांत, बीस साल बीत गये, जब हम आइआइएम में पहली बार मिले थे।
आचार्य: जून दो-हज़ार-एक। जून-दो-हज़ार एक से अब दो-हज़ार-इक्कीस। बीस साल…
ये तर्क गलत है कि बच्चों की ख़ातिर महिला घर में मारपीट बर्दाश्त करे। घरेलू हिंसा हो रही है तो स्त्री को समझना होगा कि उस घर में बच्चों का भी कोई हित नहीं है, वे सुरक्षित नहीं हैं। जितना झेलोगे, उतना पछताओगे। भूल हुई, ग़लत शादी की, लेकिन अब बाहर निकलो, कमाओ। तुम्हारी बाहों की ताक़त सीमित हो सकती है, पर हृदय की नहीं।
हम सोचते हैं, आदमी कितना भी बुरा हो, अपने घर वालों के लिए तो अच्छा ही होता है — ऐसा नहीं होता। जो दुनिया के लिए बुरा है, वही घर पर फिर चाइल्ड मॉलेस्टेशन भी करता है। इसीलिए बच्चों का सबसे ज़्यादा शोषण परिवार के भीतर ही होता है। आज ऑनलाइन अब्यूज़, ऑनलाइन कचरा आपके घर की दीवारें बिल्कुल लाँघ करके आपके घर आ रहा है। सब के विरुद्ध एक ही सुरक्षा है — अध्यात्म। बच्चे ने अगर उपनिषदों सरीखे कुछ मूलभूत सवाल पूछने सीख लिए, तो फिर कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
समाज के ज़्यादातर संसाधन ऐसे नवाबज़ादों के हाथ में हैं, जो डिज़र्व नहीं करते। और जो मेरिटोरियस हैं, वे बेचारे स्कूटी पर चल रहे हैं और इन्हीं नवाबज़ादों द्वारा सड़कों पर मारे जा रहे हैं। यह प्रिविलेज वर्सेस मेरिट का एक मामला है, जिसमें प्रिविलेज ने मेरिट को सड़क पर रौंद दिया। बच्चों के पालन-पोषण और शिक्षा में जितना पैसा लगाना है, लगा दो, पर उनके हाथ में पैसा मत दो। यह बात समाज के लिए भी ठीक नहीं है और उस व्यक्ति के लिए भी, जिसके हाथ में आप अनडिज़र्विंग पैसा दे देते हैं।
मनुष्य चाहे किसी भी देश में हो, किसी भी परिस्थिति में हो, दुर्भाग्यवश विभाजन उसे सहज लगता है। जहाँ जाति के आधार पर विभाजन नहीं होता, वहाँ कोई और नाम लेकर यह प्रवृत्ति सामने आ जाती है। इन सभी बँटवारों का मूल स्रोत केवल मन की अज्ञानता और भ्रम है। जातिवाद मात्र एक लक्षण है, और मनुष्य को इससे नहीं, बल्कि समूची समस्या से मुक्ति चाहिए। इसका एकमात्र उपाय है—जीवन को गहराई से देखना, मन को समझना, जो वेदांत, गीता और उपनिषदों के अध्ययन से संभव है।
पुरानी कबीलाई रवायतें और इस्लामिक दर्शन — ये दोनों बातें आपस में गुथ गई हैं। बहुत सारी चीज़ें, जिनको आम मुसलमान मज़हब समझता है, वो वास्तव में बस अरब की प्रथाएँ हैं। धर्म के नाम पर जो चल रहा है, वो हज़ारों-लाखों लोगों की मौत बन रहा है। इसके प्रतिरोध में पूरी दुनिया कट्टर होती जा रही है। संसद, न्यायालय, कार्यालय, शैक्षिक संस्थाएँ — हर जगह से मुसलमान नदारद है। इस पिछड़ेपन का कारण अशिक्षा और ग़रीबी है। इसे दूर करने के लिए ज्ञान का प्रकाश चाहिए — विज्ञान, इतिहास, तर्क में शिक्षा चाहिए।