तो आप जो भी कुछ करते हो, पूजा-पाठ, तप, यज्ञ इत्यादि, आप पूछ लीजिए इससे आपकी परेशानी कैसे मिट रही है। आप ये सवाल इसलिए नहीं पूछ पाते क्योंकि आपने कभी खुद से ही स्वीकार नहीं किया कि आपकी असली समस्या क्या है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
Originally published in Dainik Jagran on 24 August '23
भूलना नहीं है कि आपकी परेशानी आपकी सब गतिविधियों के केंद्र में होनी चाहिए। मैं अगर परेशान हूँ तो मुझे हक़ ही नहीं है कुछ भी इधर-उधर का करने का। मेरा पहला दायित्व है - मैं पूछूँ कि मैं जो कुछ भी करने जा रहा हूँ, उससे मेरी परेशानी मिटेगी या नहीं मिटेगी ?
मेरा पहला कर्तव्य है स्वभाव में जीना । तो आप जो भी कुछ करते हो, पूजा-पाठ, तप, यज्ञ इत्यादि, आप पूछ लीजिए इससे आपकी परेशानी कैसे मिट रही है। आप ये सवाल इसलिए नहीं पूछ पाते क्योंकि आपने कभी खुद से ही स्वीकार नहीं किया कि आपकी असली समस्या क्या है। मान लिया एक बार मैंने साफ-साफ ऐसे उंगली रखकर, पिन प्वाइंट करके कि ये मेरी असली समस्या है, तो अब मैं एक साफ सवाल रख सकता हूँ।
क्या साफ सवाल ? कि ये मैं जो भी कुछ कर रहा हूँ इधर-उधर, इससे ये समस्या मिटेगी कि नहीं मिटेगी ? ये बिलकुल साफ सवाल होगा जिसका साफ जवाब आएगा हाँ या न। इसमें अब कोई धोखाधड़ी हो नहीं सकती। हम चाल क्या चलते हैं? हम कहते हैं, मैं अपने आप को बताउँगा ही नहीं कि मेरी साफ समस्या क्या है। तो मैं इस पूरी चीज़ को ऐसे कह दूँगा 'मेरी न साफ समस्या इधर से है, न उधर से, हम सही बताते ही नही तो फिर क्या होगा? पिन प्वाइंट करने की जगह कह दिया कि मेरी पूरी समस्या इधर कहीं है।
तो आप इधर कुछ कर रहे हो, अपनी कोई विधि कर रहे हो, कुछ भी कर रहे हो अपना अध्यात्मिक कार्यक्रम। तो आप कह दोगे, क्या पता इससे यहाँ फायदा हो यहाँ भी तो हो सकती है मेरी समस्या। क्योंकि आपने अभी खुद ही स्पष्टता से ये घोषणा नहीं करी है कि मेरी समस्या तो ये है।
Originally published in Dainik Jagran




