हम जलवायु परिवर्तन को दूर की बात मानते हैं, क्योंकि उसकी मार एक झटके में नहीं, धीरे-धीरे पड़ती है। पर बढ़ता तापमान फसलों की पैदावार घटा रहा है, मानसून पर टिकी खेती को कमज़ोर कर रहा है और पिघलते ग्लेशियर नदियों को सुखा रहे हैं। जब नदी नहीं होगी तो खेती नहीं होगी, और जब खेती नहीं होगी तो करोड़ों लोग घर छोड़ने को मजबूर होंगे। सबसे बड़ी नाइंसाफ़ी यह है कि जिनका प्रदूषण में हिस्सा सबसे कम है, मार उन्हीं पर सबसे भारी पड़ती है। क्या हम तब जागेंगे जब पानी के लिए लड़ाइयाँ शुरू हो जाएँगी?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[भोपाल में हुए आचार्य प्रशांत के एक सार्वजनिक संवाद-सत्र से, जहाँ उन्होंने जलवायु परिवर्तन, पानी के संकट और उससे होने वाले विस्थापन पर बात की]
आचार्य प्रशांत: अगले बीस वर्षों में भारत में जो उत्पादकता है, खेतों की जो क्रॉप यील्ड है वह तीस प्रतिशत तक कम हो सकती है और आबादी बीस प्रतिशत तक बढ़ सकती है। मतलब समझिए यह सब जलवायु परिवर्तन से है। फसलें एक ख़ास प्रकार का तापमान माँगती हैं, एक ख़ास अवधि में बारिश माँगती हैं।
जितने भी क्लाइमेट पैटर्न्स थे, वो पूरी तरह से बदल रहे हैं। तो पौधे पर आप आज्ञा तो नहीं चला सकते कि गेहूँ उग। वो कह रहा है भाई मुझे जैसा तापमान और बारिश चाहिए थी और जैसी मुझे हवाएँ चाहिए थी, वो नहीं है तो मैं नहीं उगूँगा और आबादी आपकी बढ़ गई है और पैदावार आपकी गिर गई है। आप खाओगे क्या? आप नहीं खा पाओगे।
उसका नतीजा यह होने वाला है कि दुनिया के लगभग एक सौ बीस करोड़ लोग हैं जिन्हें अपना घर छोड़ना पड़ेगा। और दुनिया में मैं बोल क्यों रहा हूँ? ज़्यादातर उसमें भारत जैसे देशों के होंगे। ज़्यादातर भारत जैसे देश होंगे। क्यों? क्योंकि भारत में इरिगेशन से बहुत पैदावार नहीं होती है। बहुत हद तक अभी भी मानसून पर निर्भर है। और मानसून की हवाएँ निर्भर हैं कि एक ख़ास टेंपरेचर डिफ़रेंस हो समुद्र की सतह और थल की सतह के बीच में। जल और थल के बीच में जब तापमान का एक ख़ास अंतर होता है तब मानसून की हवाएँ उठती हैं और ज़मीन की तरफ़ आती हैं फिर आपके हिमालय से टकराती हैं और बारिश होती है। सब होता है।
तो पहली बात तो तापमान ज़्यादा है तो पेड़-पौधे यह सब बड़े होने से इनकार करेंगे। ना इनमें अन्न लगेगा, ना फल लगेंगे न सब्ज़ियाँ लगेंगी। और दूसरी बात यह है कि बारिश भी नहीं हो रही है। और तीसरी बात यह है कि आपने ग्लेशियर सारे पिघला दिए तो नदियाँ भी नहीं बची हैं।
हम कितना भी कह लें, आपने बात करी कथा पुराण की। आप कितना भी कह लो कि गंगाजी किसी दूसरे लोक से उतरी हैं या हमारी पौराणिक मान्यता है ना कि ऐसे हुआ था? राजा भागीरथ और फिर शिव जी की जटाएँ। वो ठीक है। वो एक सुंदर कथा है, जिसका एक ऊँचा प्रतीकात्मक अर्थ हो सकता है। लेकिन आप ज़मीनी तल पर देखो तो हमें पता है कि गंगा और यमुना कहाँ से आती हैं, कहाँ से आती है? हाँ, तो आपने तापमान बढ़ा दिया तो ग्लेशियर बचा है क्या? वो नंगा पहाड़ बन गया। वहाँ बर्फ ही नहीं है। जब बर्फ ही नहीं है तो नदी कैसी? और जब नदी नहीं है तो खेती कैसी? खेती कैसी? और एक झटके में नहीं हो जाएगा। यह सब कुछ यह साल-दर-साल लगातार हो रहा है।
गंगोत्री कितना सिकुड़ चुका है थोड़ा सा गूगल करेंगे तो आपको पता चल जाएगा। मैं आपसे यहाँ पर एक भी बात ऐसे नहीं बोलने जा रहा हूँ जो काल्पनिक है। मैं आपसे वही सारी बातें बोल रहा हूँ जो UN और IPCC की रिपोर्ट्स में रोज सामने आ रही हैं। बस उन रिपोर्ट्स को हम पढ़ते नहीं हैं। गंगोत्री कितना सिकुड़ चुका है आप खुद सर्च कर लीजिए और यहाँ से जाने के बाद क्या सर्च करेंगे? आप लोग तो मोबाइल लेकर बैठे हैं, रिकॉर्डिंग भी कर रहे हैं। यहीं बैठे-बैठे कर लीजिए ना।
लड़ाइयाँ इसलिए नहीं होने वाली हैं कि ऑयल चाहिए, पेट्रो डॉलर चाहिए, ज़मीन चाहिए, लड़ाइयाँ होने वाली हैं पानी के लिए।
जब नदी नहीं है तो पानी के लिए तो लड़ मारेंगे और क्या करेंगे। विश्व युद्ध अगला पानी के लिए होगा और इसलिए होगा, क्योंकि यह जो बड़ी-बड़ी विस्थापित जनसंख्याएँ हैं यह खड़ी हो जाएँगी कि हमें कहीं और जाना है।
भाई पुरानी सारी सभ्यता हमें पता है नदियों के किनारों पर पनपी। क्यों? क्योंकि पानी था। हम कहते हैं ना सिंधु घाटी सभ्यता। क्यों मिस्र में क्यों हुआ? वहाँ कौन सी नदी थी? इधर गंगा नदी थी। चीन में भी नदी किनारे ही लोग अब नदी नहीं तो लोग वहाँ से हटेंगे। इंसान को पानी चाहिए। "रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।"
और कहाँ जाएँगे वह फिर राष्ट्रीय सीमाओं पर रुक नहीं जाएँगे। वे कहेंगे जहाँ कहीं भी बस जीने को मिल रहा हो, हमें जाने दो। यह मानव इतिहास का सबसे बड़ा और सबसे दर्दनाक पलायन विस्थापन होगा। 120 करोड़ लोग अनुमानित हैं कि अपना घर छोड़कर भागने को विवश होंगे। और उनमें से 120 करोड़ अगर हैं तो मान लीजिए कि 80-90 करोड़ तो भारतीय ही हैं।
पर यह सब कुछ एक दिन में नहीं होगा और एक दिन में नहीं होगा तो हमारे कान पर जूँ नहीं रेंगेगी। जो मिट्टी होती है, किसी भी जगह की मिट्टी करोड़ों सालों से एक प्रकार की ही, बारिश पा रही होती है एक ही प्रकार की।
जो कैंसर की प्रेवलेंस है वह पाँच से दस गुना बढ़ने वाली है। क्योंकि मिट्टी और पौधे का बड़ा नाज़ुक संबंध होता है। मिट्टी में बहुत प्रकार के तत्व होते हैं पर ग्रा सही स्थितियाँ हैं तो उनमें से जो विषैले तत्व हैं वो पौधे में प्रवेश नहीं करते। कोई तत्व अपने आप में विषैला नहीं होता। विषैला माने हमारे लिए विषैला, जैसे आर्सेनिक, वो अपने आप में। आप सर्च करिएगा, आर्सेनिक, कैंसर एंड क्लाइमेट चेंज। आप जो साधारण खाना खा रहे होंगे ना वही आपको कैंसर दे रहा होगा। कैंसर के मामले पाँच से दस गुना बढ़ने वाले हैं।
और इसकी बात मैं ज़्यादा आप लोगों से इसलिए किया करता हूँ, क्योंकि यह जो महाप्रलय आ चुकी है, वह सबसे अधिक हमारे ऊपर ही टूटनी है। हालाँकि उसके ज़िम्मेदार लोग हैं, वह हम नहीं हैं।
औसत भारतीय का जो कार्बन फ़ुटप्रिंट है वह बहुत छोटा है और जिसका कार्बन, कार्बन फ़ुटप्रिंट माने आप कितना कार्बन उत्सर्जित करते हो
और जिसका कार्बन फ़ुटप्रिंट जितना छोटा होता है ना, क्लाइमेट चेंज की मार उस पर उतनी भयानक पड़ती है। ग़ज़ब नाइंसाफी है।
और जिसका क्लाइमेट फ़ुटप्रिंट जितना बड़ा होता है, वह क्लाइमेट की मार से बच जाता है क्योंकि उसका फ़ुटप्रिंट बड़ा इसीलिए है, क्योंकि उसके पास पैसा है। इन सबकी है करतूत इनकी, यह भुगतने हम वाले हैं।
आपकी भी जो खोपड़ी है ना, यह ऐसे ही नहीं बन गई। ये मत मान लीजिए कि भगवान ने रच कर के इंसान को ऐसा बना दिया है। नहीं, हम इवॉल्यूशन की पैदाइश हैं और वह इवॉल्यूशन तापमान की, नमी की कुछ ख़ास परिस्थितियों में हुआ है। होता है ना कि भाई यह एक मशीन है और यह इतने से इतने तापमान के बीच में काम करने के लिए बनी है। वैसे यह भी एक मशीन है। आपका इंजन है, उसका तापमान बढ़ जाए तो क्या हो जाता है?
बहुत सारी मशीनरी होती है। विदेशी लोग उसको बेचने को तैयार होते हैं, ख़ासकर मिलिट्री मशीनरी। भारत उसको ख़रीदता नहीं है। बताओ क्यों? क्योंकि वह कनाडा की फ़र्म ने बनाई थी। तो भारत के रेगिस्तान में जो तापमान होता है, जहाँ युद्ध लड़ा जाएगा। मान लीजिए पाकिस्तान की सीमा राजस्थान से लगी हुई है। अब युद्ध वहाँ लड़ा जाना है तो वह जो आपने कनाडा से मशीनरी मँगवा ली, चाहे वह राइफ़ल हो, चाहे टैंक हो, वह उतने तापमान के लिए बना ही नहीं है। अब वैसे ही अब चीन से आपका झगड़ा हो गया। वहाँ पर जो शून्य से 20 डिग्री नीचे का तापमान है, उसके लिए आपने जो हथियार मँगाया था, वह बना ही नहीं है। आपकी राइफ़ल है, वह वहाँ पर चोक कर गई। इतनी ठंडक है कि चोक कर गई, उसकी मैगज़ीन क्रैक कर गई। कुछ भी हो सकता है।
वैसे यह मशीनरी भी एक ख़ास तापमान के लिए बनी है। हम सिर्फ़ मरने नहीं जाने वाले हैं, हम पागल होने वाले हैं। हम पागल होने वाले हैं। ठीक आपके भीतर भी तापमान नापने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। जैसे भीतर-भीतर एक घड़ी चलती है ना कि नहीं चलती है? हम जानते हैं एक घड़ी बाहर लगी होती है, भीतर चलती है, उसी को फिर आप बोलते हैं, कौन सी रिदम कहलाती है वो? हाँ, तो वैसे ही भीतर तापमान नापने की भी मशीन लगी हुई है, जो यह चाहती है कि अगर दिन में लू चली है तो रात में ठंडक हो जाए। जब रात में बारह, दो, तीन बजे भी लू ही चल रही होगी, तो भीतर की सारी व्यवस्था ख़राब हो जानी है। ये जो ये है, ये हिस्सा जो है हमारी मशीन का, ये विक्षिप्त हो जाना है।
तो एक तपती सड़क है जिस पर डामर पिघल चुका है और उस पर पागल लोग दौड़ रहे हैं अपने कपड़े फाड़ते हुए। पाँच-दस-बीस मिनट तक दौड़ते हैं और फिर मर के गिर जाते हैं। ये दुनिया छोड़ कर जा रहे हैं हम अपने बच्चों के लिए।



