यमुना में इतना सारा झाग है, और उसी में खड़ी महिलाएँ सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। हम नदियों की पूजा करते हैं, उसे माँ कहते हैं, फिर भी मैला देखकर हमें दुख नहीं होता। पूजा हम बहुत करते हैं, भक्ति में भी, पर उसके पीछे समझ कितनी है? बाहर का यह प्रदूषण भीतर के दूषण का ही रूप है: हम भीतर से इतने मैले हो चुके हैं कि बाहर मैला करने में संकोच ही नहीं रहा। क्या हम पूजने से पहले थोड़ी जिज्ञासा कर पाएँगे कि बात क्या है?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[5 जून 2025 को ग्रेटर नोएडा में एन.डी.टी.वी. को दिए गए साक्षात्कार का एक अंश, जिसमें प्रकृति की पूजा और नदियों की हालत पर बात हुई]
प्रश्नकर्ता: हमारे यहाँ पर प्रकृति के स्वरूप की पूजा की जाती है, और तमाम जगह इसका मेंशन है, तमाम बातें आती हैं। पेड़ की पूजा, वायु की पूजा, अलग-अलग एलिमेंट्स की पूजा, लेकिन जब बात आती है, मैं संरक्षण कह दूँ, आज के टाइम पर, अब तो संरक्षण ही कहना होगा, क्योंकि इस तरह दशा खराब है। फिर ये चीज़ें इस तरह बढ़ती रहती हैं, तो फिर हम कहाँ के अपने आप के साथ धोखा कर रहे हैं बार-बार, बार-बार?
आचार्य प्रशांत: हाँ वही है। जो इस तरीके से प्रदर्शित करके पूजा नहीं करते, वो प्रकृति के प्रति कहीं ज़्यादा संवेदनशील हैं लोग।
प्रश्नकर्ता: जिद्दू कृष्णमूर्ति की बात याद आती है। जितना ज़्यादा आंतरिक अंधेरा होगा, दरिद्रता होगी, उतना ज़्यादा दिखावा होगा।




