यह प्रश्न केवल ईश्वर के बारे में नहीं है। इससे कहीं ज़्यादा यह हमारे बारे में है। हम किसे राम कहते हैं, इससे पता चलता है कि हम स्वयं को क्या समझते हैं, किसमें सुरक्षा खोजते हैं और किसके लिए अपना जीवन लगा रहे हैं।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
Originally published in Navbharat Times on 08 November '26
चार राम हैं जगत में, तीन राम व्यवहार। चौथ राम सो सार हैं, ताको करो विचार॥
एक राम दसरथ घर डोले, एक राम घट-घट में बोले। एक राम का सकल पसारा, एक राम है सबसे न्यारा॥
– संत कबीर
श्रीराम कौन हैं? प्रश्न सुनते ही अधिकांश लोगों के पास उत्तर तैयार होता है: दशरथ के पुत्र, सीता के पति, लक्ष्मण के बड़े भाई, अयोध्या के राजा। उनका वनवास हुआ, रावण से युद्ध हुआ और वे अयोध्या लौटे। ये रामकथा के राम हैं। लेकिन यदि राम का अर्थ यहीं समाप्त हो जाता है, तो संत कबीर चार रामों की बात क्यों करते हैं? और क्यों कहते हैं कि तीन राम व्यवहार के हैं, सार चौथे में है? यह प्रश्न केवल ईश्वर के बारे में नहीं है। इससे कहीं ज़्यादा यह हमारे बारे में है। हम किसे राम कहते हैं, इससे पता चलता है कि हम स्वयं को क्या समझते हैं, किसमें सुरक्षा खोजते हैं और किसके लिए अपना जीवन लगा रहे हैं।




