
इसमें किसी तरह का कोई धार्मिक पक्ष नहीं है कि लड़की को पराया मानो, उसे घर से विदा करो। आप जीवन भर अपनी लड़की को अपने घर रख सकते हैं और यह बात पूरी तरह धार्मिक है। इसमें कोई अधर्म नहीं हो गया। आज आर्थिक तौर पर लड़की-लड़का दोनों बराबर हैं। यदि बराबर हैं तो लड़का भी आ सकता है उसके यहाँ रहने के लिए। कुछ समय वो आ जाए रहने, कुछ समय वो चली जाए। बाकी समय दूर-दूर रहो, अलग रहो, ज़्यादा शांति रहेगी।

महिला दुनिया के हर उस काम में बराबर हो सकती है, जहाँ मनुष्य देह नहीं, चेतना है। वो ज़बरदस्त बॉम्बिंग कर सकती है। वो बेस्ट फाइटर पायलट हो सकती है। पर उससे कहो, “नहीं, तुम्हें दुश्मन की सीमा में घुसकर मुक्कों से मारना है।” तो वो ये नहीं कर पाएगी, क्योंकि मुक्का देह है और फाइटर प्लेन दिमाग है। महिला का पहला बंधन तो उसकी देह ही है। देह से स्वार्थ मत बाँधो। अपने शरीर को न तो अपनी पूँजी मानो, न अपना हथियार। ज्ञान शरीर से बहुत ऊँची बात है।

प्रकृति ने ही स्त्री को ऐसा बना दिया है कि उसका देह से बड़ा सरोकार रहता है और उसमें आसक्ति, मोह और ममता पुरुष से कहीं ज़्यादा प्रबलता से मौजूद रहते हैं। यह स्थिति तब और भी बुरी हो जाती है, जब उसे समाज भी संस्कारित कर देता है कि तुम्हारा गहना तो लज्जा और ममता ही हैं। ये चीज़ स्त्रियों ने आत्मसात् कर ली है, अब वो बंधनों का चुनाव ख़ुद कर लेती हैं। अगर स्त्री की ही सहमति न हो, तो पुरुष इतने समय तक और इतनी आसानी से उसको दबाकर नहीं रख पाएगा।

कोई किसी के लिए मुफ़्त में कुछ नहीं करता। सिर्फ़ जीवनमुक्त ही किसी के लिए मुफ़्त में कुछ कर सकता है। अगर आपके पति साधारण व्यक्ति हैं, तो वे मुफ़्त में आपको कुछ नहीं दे रहे होंगे। कुछ-न-कुछ व्यापार चल रहा होगा। लेन-देन में जो फँस गया, वह मुक्त कहाँ से हो पाएगा? बस इतना कमा लो कि तुम्हारी रोटी कर्ज़ की न हो।

आजकल की जो पढ़ी-लिखी लड़कियाँ हैं, बोलती हैं कि धर्म का मतलब ही है नारी शोषण। नहीं, ऐसा नहीं है। धर्म के केंद्र पर जो ऋषि बैठे हैं, उन्होंने अपनी ओर से कभी भेदभाव नहीं किया। यह भेदभाव उस समाज ने किया है, जो कृषि और बाहुबल आधारित था। आज सौभाग्य की बात यह है कि महिलाओं के लिए ऊर्जा बाजुओं से नहीं आती, मस्तिष्क से आती है। तो परम आवश्यक है कि उनके हाथ मजबूत रहें और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहें।

Your only obligation is your liberation. These are just loveless social customs and economic structures where a woman is seen as a factor of production that produces babies. There’s no need to go to the husband’s place or even stay at your father’s if you are unloved and unwanted. The world is a vast opportunity. Live anywhere, stay anywhere, do whatever is the right work, and fly free—simple.

स्त्री घर की धुरी है, घर का केंद्र है। तुमने अगर उसको बंधन में रख दिया, अशिक्षित रख दिया, तो पूरा घर बर्बाद होगा। लड़कियों में ये भावना बचपन से ही डाल दी जाती है कि तुम्हारी ज़िन्दगी तो दूसरों के लिए है। सबके लिए आप जो सबसे ऊँची सेवा कर सकती हैं, वो है आपकी शिक्षा। आप अगर अज्ञान और अँधेरे में रहेंगी, तो किसी का भला नहीं होने वाला है। पर-निर्भरता आपको कहीं का नहीं रहने देगी।

महिला का सबसे ज़्यादा अपमान तो खुद महिला करती है। नाम है ‘शक्ति’ और जीवन है पूरा ‘अशक्त’। अगर लड़की इतनी ही बुरी चीज़ है, तो आप क्यों लड़की हो? आप खुद जिस लिंग की हो, आप उस लिंग के प्रति भी अपमान से भरी हुई हो। पाँच करोड़ महिलाएँ भारत की आबादी से गायब हैं। इनकी हत्या करी गयी है। इससे बड़ा नरसंहार कोई होगा। ये सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए देश में, बहस में, मीडिया में। लेकिन इसकी कोई बात नहीं करना चाहता। क्योंकि ये नारीसंहार है, इसीलिए इसे नरसंहार भी नहीं माना जाता।

ज्ञान है आपकी असली ताकत; आपका कौशल आपकी असली ताकत है; आपने दुनिया कितनी देखी है, ये आपकी असली ताकत है। अगर शरीर की भी सुंदरता की बात करनी है तो शरीर की सुंदरता है शरीर की ताकत, फिटनेस। शरीर ताकतवर रखो, फिट रखो।

The baby arrives, the income rises, and a short break from work quietly becomes permanent. The home is comfortable, so why go back? Behind that comfort sits a belief we absorb from media and culture: that “we exist not for our liberation, but for consumption.” If consumption comes free, “why work at all?” The talk calls a life with no purpose worth exerting ourselves for hell, and asks what freedom is possible when someone else feeds us. Can we look honestly at what we have been taught to want?

16 से 24 साल की महिलाएँ चौथी-पाँचवीं बार गर्भ लेकर आ रही हैं, क्योंकि घर को बेटा चाहिए और मना करने पर पति की दूसरी शादी की धमकी है। हम इसे आर्थिक मजबूरी कहते हैं, पर हमारी ज़्यादातर बेड़ियाँ सांस्कृतिक हैं: एक संस्कृति जो आश्रित रहने को बुरा नहीं मानती, और कहानियाँ जो सिखाती हैं कि कुछ मत करो, भगवान भला कर देंगे। जो अपनी रोटी के लिए दूसरों पर आश्रित है, उसे कौन-सी मुक्ति मिलेगी? कोई परंपरा, कोई वादा हमारी ज़िंदगी से बड़ा नहीं होता। तो हम किस व्यवस्था को निभाते हुए अपनी ज़िंदगी दे रहे हैं?

Physical weakness does not stay physical. It becomes mental weakness, and the ego, which turns everything into an identity, starts saying “I am weak” because that line brings support and spares it responsibility. Visible strength works even unused: it keeps the opponent outside wary and silences the one within, who can no longer claim to be helpless. Keeping the body strong is therefore a spiritual matter, not vanity. Are we holding on to weakness because it is convenient?

Many Indian parents keep their children, and especially their daughters, away from sport, even where coaches and facilities exist. The barrier is often not outside but in the parent’s own ideas: poor returns, uncertainty, and fixed notions of what a girl’s life must be. Blaming our own parents does not help either; our life is now our responsibility. Parenting is a decision of the greatest responsibility, and it begins with self-love. Can we love a child if we cannot love ourselves?

A world champion asks why she cannot sleep when a teammate outperforms her, and why even big wins leave her restless. The restlessness is not a problem but unspent energy, a sign that we have more to give. When every bit of our time and attention goes to what we have chosen, there is no surplus left to worry with. The right fight is never only against an opponent; it is against the ego within. What would it mean to fight so fully that nothing is left to celebrate or mourn?

कोई खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतकर लौटती है, और बधाई के साथ ही सवाल आता है कि खुशखबरी कब दोगी। उम्र का पैमाना और परिवार की अपेक्षा मिलकर उसकी पूरी मेहनत को एक देह की भूमिका तक सीमित कर देते हैं। पर सफलता केवल वह नहीं जिसे दूसरे गिन सकें। जब हम स्वयं को देह भर मान लेते हैं, तो हमारे विचार, लहजा और अपनी छवि तक उसी में बँध जाते हैं। इंसान बनकर जीना और किसी के हाथों न बिकना अपने आप में बड़ी और बिरली सफलता है। हमारे लिए असली खुशखबरी क्या है?

35 की उम्र आते ही खिलाड़ी महिला से कहा जाने लगता है कि अब खेल छोड़ो, बच्चों को मौका दो। हम मान लेते हैं कि यह उम्र और शरीर की मजबूरी है। पर ध्यान से देखें तो शरीर का तर्क टिकता ही नहीं। असल दबाव उस सिखाई गई मान्यता का है जो महिला को उसके शरीर और उससे जुड़ी भूमिकाओं से ही तौलती है, और जिसे हम अपनी ही सोच मान बैठे हैं। जो आवाज़ें हमें बताती हैं कि हमारी ज़िंदगी का क्या करना है, क्या हम ईमानदारी से देख पाएँगे कि वे आवाज़ें किसकी हैं?

Many of us look for role models of our own gender and hope to succeed as a man or as a woman, yet no one great was ever great as a gender. The moment we tie our aims to being a woman or a man, we tie them to the body, and much of our attention goes into how we look and how we are seen. So much around us keeps reminding a woman of her body, from songs to the fear of a street at night. But the body has never achieved anything by itself. What might we attempt if gender stopped mattering?

एक महिला खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतती है, लेकिन उसे ऑनलाइन हैरसमेंट, फ़ेक अकाउंट्स और आपत्तिजनक तस्वीरों का सामना करना पड़ता है। सदियों की वर्जनाओं ने हमें स्त्री को सिर्फ़ देह के तल पर देखने का आदी बना दिया है, उसकी काबिलियत या गहराई से कोई सरोकार नहीं रहता। यही पैटर्न गाड़ी, नौकरी और शादी जैसे रोज़मर्रा के फैसलों में भी दिखता है। यह कोई विकृति नहीं, बल्कि इन्हीं वर्जनाओं की स्वाभाविक परिणति है।

A modern woman calls herself liberated, yet lives anxious — anxious about age, desirability, marriage, motherhood. Acharya Prashant exposes this anxiety as proof that feminism never touched the real wound: centuries of conditioning that reduced women to bodies for pleasure and reproduction. External equality isn't enough. True freedom demands she reject the entire inheritance of tradition and simply become human — not woman, not wife, not mother by decree, but free.

पीरियड्स से महिलाएं कमजोर नहीं होतीं, फिर भी यह मान्यता सदियों से चली आ रही है। आचार्य प्रशांत बताते हैं कि हर ऐसी मान्यता के पीछे किसी का डर या स्वार्थ छुपा होता है। सिर्फ तर्क या जानकारी से बदलाव नहीं आता, जब तक हम खुद अपने भीतर के इस डर या स्वार्थ को पहचानकर उससे मुक्त होने का चुनाव न करें। असली आज़ादी वहीं से शुरू होती है जहां हम मूर्खता की बातों को पीछे छोड़ना सीखते हैं और सोच-समझकर संगति का चुनाव करते हैं।

स्त्री-पुरुष के रिश्तों में समस्या केवल आकर्षण या कामना की नहीं, बल्कि उस मानसिकता की है जिसमें दोनों एक-दूसरे को अपनी इच्छाओं का साधन बना लेते हैं। पुरुष स्त्री को शरीर और स्त्री पुरुष को धन, सुरक्षा या सुविधा के माध्यम के रूप में देखने लगती है। इससे निर्भरता, कुंठा और संघर्ष पैदा होते हैं। स्वस्थ संबंध के लिए आत्मज्ञान, स्पष्टता, समानता, स्वतंत्रता और अपनी इच्छाओं की विवेकपूर्ण जाँच ज़रूरी है। साथ ही, रिश्तों के बने-बनाए सामाजिक मॉडलों पर पुनर्विचार करना और किसी भी व्यक्ति को अपनी मुक्ति का साधन न बनाना आवश्यक है।

Should women choose marriage or career? Society often forces this question, but Vedanta asks a deeper one: are these choices truly yours? This discussion explores family pressure, the biological clock, gender equality, and social conditioning, revealing why freedom, consciousness, and self-awareness matter more than living according to expectations or traditional roles.

Women cannot be truly liberated through education, income, or legal rights alone if they remain psychologically identified with socially conditioned ideas of “womanhood.” While external barriers may fall, inner bondage persists through inherited identities, roles, and expectations. Real freedom begins not by rejecting the body, but by seeing oneself primarily as a conscious human being rather than a gendered identity, because lasting liberation starts at the root of self-identification.

लड़कियों को बचपन से निर्भर बनाना उनकी क्षमता नहीं, उनकी स्वतंत्रता छीनता है। आर्थिक, बौद्धिक और व्यावहारिक आत्मनिर्भरता ही वास्तविक सम्मान और सुरक्षा का आधार है। समाज अक्सर उन्हें रूप, भावनाओं और दूसरों पर आश्रित रहने तक सीमित कर देता है, जबकि उनकी सबसे बड़ी आवश्यकता आज़ादी है। जो भी शिक्षा, कौशल या संघर्ष स्वतंत्रता की ओर ले जाए, उसी पर पूरी ऊर्जा लगानी चाहिए; बाकी सब उसके बाद है।

Women are often valued not only for their abilities but also for their appearance, desirability, and conformity to social expectations. This conditioning begins early and is reinforced through family, workplaces, media, and culture. As a result, many forms of discrimination continue not only because they are imposed from outside but also because they are accepted and normalized from within. Real freedom begins when a woman refuses to define herself through roles, approval, or standards created to keep her dependent on external validation.

स्वतंत्रता केवल बाहरी प्रतिबंधों से मुक्त होने का नाम नहीं है, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और मानसिक निर्भरता से ऊपर उठने का साहस भी है। दूसरों की राय, सुरक्षा के नाम पर लगाए गए बंधन और सामाजिक भय तभी प्रभावी होते हैं जब व्यक्ति उन पर निर्भर हो। गरिमा और आत्मनिर्भरता व्यक्ति को अपने निर्णय लेने की शक्ति देती हैं। शांति, सम्मान और स्वतंत्र जीवन के लिए कभी-कभी सुविधा, सुरक्षा और सामाजिक स्वीकृति की कीमत भी चुकानी पड़ती है।

Women's oppression survives not only through external control but also through the internal acceptance of identities imposed by society. Freedom cannot be permanently granted from outside; it must arise from an individual's own sense of dignity, agency, and responsibility. While laws, institutions, and support systems matter, lasting liberation begins when people stop defining themselves through inherited limitations and choose to assert their own consciousness, freedom, and self-worth.

आर्थिक निर्भरता, भावनात्मक आघात और घरेलू हिंसा के बीच व्यक्ति अक्सर अपनी वास्तविक समस्या को पहचान नहीं पाता। रिश्ते कई बार प्रेम से अधिक मजबूरी और निर्भरता पर टिके होते हैं। आत्मनिर्भरता व्यक्ति को भय और विवशता से मुक्त कर सही निर्णय लेने की शक्ति देती है। दूसरों की सहायता करने से पहले स्वयं को सुरक्षित, स्वतंत्र और सशक्त बनाना आवश्यक है, क्योंकि स्वतंत्रता के बिना न संबंध स्वस्थ हो सकते हैं और न जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय।

Curiosity and honest questioning do not oppose love; they deepen understanding. Blind obedience creates dullness, while genuine inquiry keeps the mind alive and engaged. True questioning is not self-defense but a sincere search for clarity. Most people remain psychologically hypnotized by fear, entertainment, and ego, yet a small conscious voice within always seeks truth. Real change begins when one chooses love and self-realization over fear and self-preservation.

Todays educated and financially independent woman says, “I am free,” yet still feels deeply confined within. Why? Because external freedom alone does not dissolve inner conditioning. The old idea of “womanness” still sits at the center of identity. Real liberation begins when one stops seeing oneself merely as a gendered body and starts living as human consciousness first.

आप सोचते हैं कि संसद में 33% महिलाएँ आ जाएँगी तो सशक्तिकरण हो जाएगा, लेकिन जब ज़मीन पर ही लड़कियों को स्वतंत्र होने नहीं दिया जाता, तो संसद तक पहुँचेंगी कौन? वही महिलाएँ जो पहले से सत्ता के सहारे हैं। असली बदलाव आरक्षण से नहीं, घर और समाज में महिला की स्वतंत्रता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता से आएगा। वरना यह सिर्फ़ एक सजावटी परिवर्तन रह जाएगा।

Questioner: All the forms of multimedia, the film industry and advertisements, have presented images of both sexes that are very often unrealistic and debatable. The very quality of femininity has been portrayed in the film industry, ironically, as victimizing them, merely pretty faces, and sidekicks. Why do you think women…

आदमी बेरोज़गार हो जाए तो दुनिया लानतें भेजती है। औरत बेरोज़गार घर में पड़ी है, उसे तो कोई कुछ कहता भी नहीं। घर में घुसे-घुसे वो दुनिया से ऐसी कट जाती है कि उसे कोई ख़बर नहीं रहती। उसका व्यक्तित्व कुंठित हो जाता है। ये ख़तरनाक बात है। स्त्रियों के लिए विशेषतया ज़रूरी है कि वो ज़िंदगी के किसी भी मुक़ाम पर आर्थिक रूप से परनिर्भर न हो जाए। हर चीज़ से समझौता कर लेना, कमाने से मत करना। कम कमाओ, लेकिन इतना तो ज़रूर कमाओ कि रोटी अपनी खाओ। बात तुलना की नहीं है, बात आत्मनिर्भरता की है।

आदमी बेरोज़गार हो जाए तो दुनिया लानतें भेजती है। औरत बेरोज़गार घर में पड़ी है, उसे तो कोई कुछ कहता भी नहीं। घर में घुसे-घुसे वो दुनिया से ऐसी कट जाती है कि उसे कोई ख़बर नहीं रहती। उसका व्यक्तित्व कुंठित हो जाता है। ये ख़तरनाक बात है। स्त्री के लिए तो बहुत-बहुत ज़रूरी है कि वो ज़िंदगी के किसी भी मुक़ाम पर आर्थिक रूप से परनिर्भर न हो जाए। हर चीज़ से समझौता कर लेना, कमाने से मत करना। कम कमाओ, लेकिन इतना तो ज़रूर कमाओ कि रोटी अपनी खाओ। बात तुलना की नहीं है, बात आत्मनिर्भरता की है।

Women do not need sympathy, reservation, or compensation; they need awakening. Victimhood may offer temporary advantage, but it slowly erodes dignity and strength. Education that stops at jobs and numbers fails both men and women. Unless education addresses the inner fear, insecurity, and ignorance that sustain oppression, no policy can truly empower the girl child.

वो सब बातें, कि “माँ से ऊँची जगह तो भगवान की भी नहीं होती,” वग़ैरह-वग़ैरह। सुना है न खूब? न पढ़ी-लिखी हो, न उसमें कोई गुण हो, न संसार को जानती हो, न अध्यात्म को जानती हो; ऐसा इंसान अगर गर्भधारण कर ले, तो क्या वो भगवान के बराबर हो जाएगा? अगर पुरुष का पहला धर्म बाप बनना नहीं है, तो स्त्री के लिए मातृत्व पहली चीज़ कैसे हो गई? आप एक मनुष्य हैं, महिला बाद में हैं। आपका भी अपने प्रति वही कर्तव्य है, जो एक पुरुष का होता है: चेतना को उसकी ऊँचाइयों तक पहुँचाना।

‘मुझे किसी की फीलिंग्स नहीं हर्ट करनी है। मुझसे मम्मी-पापा के आँसू नहीं देखे जाते। मैं गिल्टी फील करने लगती हूँ।’ गिल्टी फील करना अपने आप में कोई बुरी बात नहीं है लेकिन सही वजह से गिल्टी फील करो न। असली गलती यह है कि आप अपना जीवन व्यर्थ कर रही हैं। न ज्ञान है, न कला है, न कौशल है, न अनुभव है, कुछ नहीं है, दुनिया देखी नहीं है। महिला वग़ैरह आप बहुत बाद में हैं, सबसे पहले आप इंसान हैं और इंसान होने का मतलब ही होता है कि चेतना होना।

धन माने जिसकी अपनी कोई चेतना नहीं। धन माने जो सदा किसी और के स्वामित्व में रहेगा, वो धन है। धन कभी बोल नहीं सकता कि मैं अपने हिसाब से खर्च होऊँगा। धन ऐसा बोल सकता है? धन माने वो जो किसी की प्रॉपर्टी है। और अगर आपको किसी का इस्तेमाल अपने हिसाब से करना है, तो बहुत ज़रूरी है कि उसकी चेतना उससे छीन कर उसे ऐसे ही जड़ बना दो। बात ये नहीं है कि स्त्री पराया धन है, कि अपना धन है — वो धन क्यों है? किसी का धन नहीं है वो, वो एक स्वतंत्र चेतना है, मनुष्य है।

तुम बात-बात पर यदि निर्भर रहो, ‘पैसे दे दो, सुरक्षा दे दो,’ तुम्हें क्या लगता है, जो कोई तुम्हें यह सब कुछ देगा, तुमसे इनकी कीमत नहीं वसूलेगा? जिस लड़की के कदम खुले आकाश में नहीं निकले, जिसने दुनिया नहीं नापी, जो शिक्षित नहीं है, जो कमाती नहीं है, जिसका मन खुला हुआ नहीं है, सबसे ज़्यादा संभावना उसी लड़की के शोषण की है। घर के बाहर निःसंदेह खतरा है, पर घर के भीतर और बड़ा खतरा है। सुरक्षा तुम्हें सबसे ज़्यादा पिंजड़ों में मिलती है, पर फिर पिंजड़ों में तुम उड़ भी नहीं सकते। भूलना नहीं इस बात को।

The point always to be proven and maintained is that the woman is weak and fragile, because that is exactly what patriarchy always sought to prove: “She can’t work.” Coming from a man it will appear harsh, but being a human being much like a woman, what I can broadly say is that I will not trade away my freedom for the sake of avoiding physical inconvenience. Even if favors are offered to you for free, refuse. There are no free lunches.

ये जो विमेन बॉक्सिंग रिंग है, ये सिर्फ़ एक रिंग नहीं है, ये उस संघर्ष की निशानी है, जो महिलाओं ने बहुत शताब्दियों तक किया है। ‘मिलियन डॉलर बेबी’ फ़िल्म है जिसमें एक महिला बॉक्सर चैंपियन कह रही है कि “मुझे मृत्यु तक मंज़ूर है, लेकिन गरिमाहीन जीवन मंज़ूर नहीं है।” महिला की उन्नति पर सिर्फ़ महिला की उन्नति निर्भर नहीं करती; पुरुष, राष्ट्र और पूरा विश्व भी इस बात का इंतज़ार कर रहा है कि महिला अपने आप को महिला से ज़्यादा मनुष्य जानना शुरू करे।

अगर आपको कोई छेड़ रहा हो लड़का और मैं आकर के वहीं पर सशरीर उस लड़के को रोक दूं और उसको भगा दूं तो आपको लगेगा आचार्य जी ने मदद करी। लेकिन अगर मैं ऐसा माहौल पैदा कर रहा हूं कि जिसमें यह छेड़ाछाड़ी की घटनाएं घटे ही कम तो बात उतनी साफ-साफ पता नहीं चलती। ऐसा लगता नहीं कि कुछ हुआ। लेकिन असली महत्व का काम तो यही है कि सारी बदतमीजियां मन से पैदा होती हैं और मन को ही साफ करना पड़ेगा। लेकिन इस प्रक्रिया में समय लग सकता है। तो जो टैक्टिकल एक्शन होता है, जो तत्काल करना होता है, वो चीज यह नहीं होती।

जो हमें कहा जाता है कि "इंडियन वूमन की तो बात ही दूसरी होती है। वह तो होती ही कमज़ोर है, भावुक बहुत होती है।" नहीं, कमज़ोर नहीं होती। और उसका प्रमाण यह है कि उसने गोरी महिलाओं को हराया है। और किस मैदान में? भावना के मैदान में नहीं, खेल के मैदान में। जूझती हुई लड़की ज़्यादातर लोगों को पसंद नहीं आएगी, क्योंकि अगर वो क्रिकेट में या बैडमिंटन में जूझ सकती है, तो फिर वो समाज से भी जूझ सकती है। लड़की को तो जुझारू होना ही पड़ेगा, क्योंकि बहुत-बहुत ज़्यादा संभावना है कि वो जहाँ भी जाएगी, उसको माहौल प्रतिकूल ही मिलेगा।

If the woman really understands herself and therefore her choices, why would there be a need to be affected by others? But we bother. That happens because we have borrowed our sense of self from history, tradition, and society. When dependence is glorified, be it physical, financial, emotional, or psychological, it definitely coexists with bondage. If you feel bulldozed or forced, there is only one reason: you’re not walking on your own legs. Go out and earn. No price is too big for freedom.

“That brother is such a rascal. He roams all over the city and does this and does that. But this one is such a nice girl. She follows all the parental instructions, does her homework properly, gets good grades in school, and the brother is a rascal.” But the brother will end up in Silicon Valley, and the sister will end up in the kitchen. Don't be a good girl with your mother sitting next to you. That's the advice I'm offering.

Irrespective of her station in life, it has been drilled deeply into the Indian woman that her life is foremost about the husband, kids, bed, and meals. But how can this be the primary reason for a conscious human being's existence? We use decorated phrases like “Queen of the House”, but the moment the "queen" gets some money, all her queenly tasks are dumped onto somebody else. So, we are just deceiving ourselves. Give yourself the courage to question things and not accept them blindly — it will give you a blossomed personality and a great life.

Remember, if you want men to look at just your body, they would actually always be looking down at you. But if people, men or women, look at you because of your qualities, they would always be looking up to you.

ऋषियों ने कहा कि देखो, बाण से छूटा हुआ तीर तो लौट के नहीं आता न। कुछ काम ऐसे होते हैं, जो भविष्य में अपना फल दिखाएँगे ही। अब ये किया था आपने, आपने छोड़ दिया। छोड़ने के तुरंत बाद आपको पता चल गया कि गलती हो गई, तो क्या होगा? अब तो वो जिसको लगना है लगेगा। यही बात मुँह से निकले शब्द से होती है।

पुरुष रिश्तों में कठोर और शोषक रहे हैं, आप भी कठोर और शोषक हो जाएँ, तो आप आधुनिक नहीं हो गईं। आधुनिकता के नाम पर सेक्शुअलिटी का वेपनाइज़ेशन खूब चल रहा है। मुआवज़ा उगाहने की माँग को छोड़िए। मुआवज़े की ज़िंदगी जियोगे, तो आत्मसम्मान खो बैठोगे। बिल्कुल हो सकता है कि आपके पति, पिता, भाई, परंपरा, समाज ने आपका नुकसान किया हो। लेकिन इनको दोष देते रहने से कुछ नहीं होने वाला। अपनी ज़िंदगी अपने हाथों में लीजिए। ख़ुद भी मुक्त जियो और दूसरे को भी मुक्ति दो।

लड़की को यह रोल असाइन ही नहीं किया गया कि उसका शरीर मज़बूत रहे — ताकि वह भी दमखम से कभी लड़ सके। यह काम समाज ने उसे दिया ही नहीं। और समाज की जो बात है, लड़की ने उसे बहुत गहराई से स्वीकार कर लिया है — बिना सवाल उठाए, बिना विरोध किए। अगर सेल्फ-कॉन्सेप्ट ही कमज़ोरी पर आधारित है, तो आप अपने शरीर को कभी एक सीमा से ज़्यादा मज़बूत होने ही नहीं देंगे। इसमें आपको क्या महिला सशक्तिकरण मिलने वाला है?