
प्रश्नकर्ता: अब मेरा रोज़ का देखना होता है कि मेरे पीछे कोई बल है, कोई फोर्स है जो मुझे संचालित करता है। जैसे मैं सुबह उठा और मैं ऑफ़िस की तरफ़ चल दिया। बैग लिया और चल दिया। तो एक डर है पीछे जो मुझे उधर जाने के लिए विवश…


प्रश्नकर्ता: आचार्य जी! जब डेढ़ साल पहले किताबें पढ़नी शुरू की थी तो पढ़ने में बहुत मज़ा आता था, लगता था रोज़ कुछ नया जानने को मिल रहा है। लेकिन अब न पढ़ने का मन करता है, न ही यूट्यूब पर सुनने का। मन को लगता है कि शब्द के


















प्रश्नकर्ता: सबसे पहले आपको और इस संस्था से जुड़े सभी वॉलन्टियर्स (स्वयंसेवकों) को कोटि-कोटि नमन, हम सभी के जीवन में एक अलग अलख जगाने के लिए। मैं पिछले दो वर्षों से आपको सुन रहा हूँ, जिसकी वजह से अन्दर से एक अलग आवाज़ आती है।

प्रश्नकर्ता: प्रणाम आचार्य जी, आपने अतीत से मुक्त होने की बात करी थी, जब मैं देखता हूँ तो लगता है कि अतीत कोई


दूसरों की नज़र में हम अच्छे चरित्र के हैं, और यह प्रमाण पत्र छूट न जाए, इसलिए कामनाएँ दबाते हैं। फिर रात के तीन बजे, बिना बत्ती जलाए, धीरे से फ़्रिज खोलते हैं, और हर आहट पर दिल धड़कता है कि कोई देख न ले। दुख भी पूरा, पाखंड भी। फिर भी हम इसे छोड़ते नहीं, क्योंकि इंसान को अपने आप को ऊँचा और दूसरे को नीचा दिखाना है, और धर्म का सहारा मिल जाए तो बड़ा मज़ा आता है। जितना ऊँचा दावा, उतने ऊँचे दाँव। क्या हम कामना से डरते हैं, या उस प्रमाण पत्र के छिन जाने से?



जो चाहते हैं, वह हो नहीं रहा। जो नहीं चाहते, उसके हो जाने का डर है। जो प्यारा है, उसे जाने से कैसे रोकें? ऐसे हम रोज़ मरते हैं, शरीर की मौत से पहले सौ बार। वजह एक है: हमने अपने मकान की नींव नदी में बहते पत्थर पर रखी है। ‘मैं’ अकेला जी नहीं सकता, उसे हर बार कोई विषय चाहिए, और हर विषय बह रहा है। कबीर साहब कहते हैं, “एक कबीरा ना मरे, जाके राम आधार।” दीवाली राम का पर्व है। क्या हम देख रहे हैं कि इसे किस आधार पर मना रहे हैं?

ध्यान में बैठकर हम कोशिश करते हैं कि मन में एक भी विचार न आए, मानो सोचना कोई गंदगी हो। पर जैसे पेट का काम पचाना है, वैसे ही मस्तिष्क का काम सोचना है। विचार न कोई रोग है, न कोई बड़ी उपलब्धि, वह डकार जितनी ही साधारण क्रिया है। दस सेकंड आँख बंद करके अपनी कोई अधूरी हसरत पूरी होती सोचिए, सब नकली जानते हुए भी मज़ा आ जाता है। सोच के घोड़े को वही दौड़ा रहा है जिसे उससे राहत की आशा है। तो हम विचार से लड़ें, या पूछें कि यह सोच किसके लिए चल रही है?

किसी के मुँह से सुनते ही कि उसे सच मिल गया है, हम उसके पीछे चल पड़ते हैं, जेब भी ढीली कर आते हैं। फिर हम जैसे दो-चार लोग मिलकर एक-दूसरे को दिलासा देते हैं कि हमें भी मिल गया। पर जो सबसे ऊँचा है, वह जेब में डालने की चीज़ नहीं। जो उसे छूने निकला है, वह अभी पूरा बचा हुआ है, और छूते ही उसे अपनी कहानी का पात्र, अपना औज़ार बना लेता है। जिसका सच से सचमुच नाता है, उसकी ज़बान तो नाम लेने में भी काँपती है। तो हम सच खोज रहे हैं, या अपने झूठ को देखने से बच रहे हैं?
बहुत बदहाल और गई-गुज़री होती है वो ज़िंदगी जिसमें आप पैसा कमाने के लिए वो काम कर रहे होते हो जिसमें प्यार नहीं है। मैं बार-बार कहता हूँ — दो काम बिना प्यार के नहीं करने चाहिए; एक, किसी का साथ और दूसरा, नौकरी। और दुनिया के जितने लोग हैं न और खासकर भारत में, इन सबने पहली बात तो बिना प्यार के साथी चुना और दूसरे बिना बना प्यार की नौकरियाँ कर रहे हैं।
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, एक बेटे या बेटी का माँ-बाप के प्रति क्या ऋण होता है? मेरे पिता भ्रष्ट व्यक्ति हैं, मुझे पसंद नहीं हैं। लेकिन बार-बार यह ऋण चुकाने वाली बात मन पर हावी हो जाती है। कुछ कहें!
आचार्य प्रशांत: संतान का और माँ-बाप का रिश्ता दो तलों पर…
दूसरे पर छींटाकशी करने का समय तो उसी के पास है, जिसके पास अपनी ज़िंदगी में कुछ ऊँचा नहीं है। सही ज़िंदगी में डूबने से ये होता है कि फालतू लोगों की फालतू बातें पता ही नहीं चलतीं। जो हिम्मत की राह चल रहे हैं, उन्हें दीन अनुभव करने के लिए ये दुनिया सौ कारण देगी। सही काम एक बार पकड़ लिया, तो फिर पकड़ लिया। डटे रहिए — यही गीता-सार है। यही वो रिश्ता है, जो एक बार बन जाए तो नहीं तोड़ा जाता।
जहां काम का मतलब सिर्फ़ पैसा और कामनाएँ पूरी करना है, वहाँ बिल्कुल ज़रूरी है कि काम के घंटे सीमित रखे जाएँ। अगर मामला loveless है, तो वर्क-लाइफ बैलेंस का कॉन्सेप्ट बिल्कुल एप्लीकेबल है, और दुनिया की ज़्यादातर आबादी अपने काम से नफरत करती है। सवाल यह है कि तुम्हारा काम एक दिली चीज़ क्यों नहीं हो सकता? काम आशिकी होती है। जो आदमी दिल से जिएगा, उसके काम में भी दिल होगा। उसके एक-एक कदम में दिल दिखाई देगा।
काम ज़रूरी होते हैं, रिज़ल्ट पर हमारा हक़ नहीं होता। जब फ्रस्ट्रेशन में समय बीत रहा हो, तो तुरंत याद आना चाहिए कि यार, इतना भी समय कहाँ है कि मैं उदास हो पाऊँ। और अगर मेरे पास ये समय है, तो मैं ये समय अपने असली काम से चुरा रही हूँ। काम ज़रूरी है, तो जो कुछ तुम्हारे पास है, सब दे दो न उसको। इतना थक जाओ कि फ्रस्ट्रेट होने के लिए भी एनर्जी न बचे।
सही काम की पहचान ये है कि वो इतना विराट और अनंत होता है कि कभी ख़त्म ही नहीं होता। सही काम चुन लो, फिर ज़िन्दगी भर ये शिकायत नहीं कर पाओगे कि अभी खाली बैठा हूँ, क्या करूँ, अकेलापन लग रहा है। वो काम तुम्हारी दुर्बलताओं को ठोंक-पीटकर सही कर देगा। इसलिए कोई साधारण औसत काम करके जीवन मत ख़राब करो। वह अनूठा काम चुनो जिसकी दुनिया को ज़रूरत हो, और वैसा काम दिल से, प्रेमी की तरह खोजने पर ही मिलेगा।
आप ऐसी जगह पर हो जहाँ पेड़ कट रहे हैं, लाशें पड़ी हैं, हिंसा हो रही है, लोग विक्षिप्त हो रहे हैं; और आप पूछते हो कि कौन-सा अच्छा काम करें — देखो कि कौन-से बुरे काम हो रहे हैं। जो लोग मुठभेड़ और टकराव से बचते हैं, अध्यात्म उनके लिए नहीं है। आज हर अच्छा काम किसी बुरे काम का विरोध ही होगा। इसलिए, जो गलत हो रहा है — उसके ख़िलाफ़ खड़े हो जाओ। यही अच्छा काम है।
गीता में पहली बात तो कहीं लिखा नहीं है कि "कर्म कर और फल की चिंता मत कर" — ऐसा कोई श्लोक नहीं है। श्रीकृष्ण बस ये कहते हैं: सही कर्म कर, बस। अगर आपने सही काम उठा लिया, तो फल की चिंता आएगी ही नहीं। आपने सही काम उठाया है या नहीं — ये आप इसी बात से जाँच सकते हो कि आपको भविष्य कितना याद आ रहा है। अगर आपको बार-बार ये सोचना पड़ रहा है कि इस काम से मुझे क्या मिलेगा, तो आपने काम गलत उठाया है।
कितनी बार सोचा कि ये रील आख़िरी होगी, बस यहीं पर रुक जाना है, और रात के 3:00 बज गए, 4:00 बज गए। क्या करोगे आप बहुत स्क्रॉलिंग करके, या टीवी, या एक-एक घंटा नहाकर, या दो-दो घंटा खाकर? कुछ नहीं है, बैठे हुए हैं; ऐसे ही, ऐसे ही, ऐसे ही — ‘हाँ भाई, दो चाय और ले आओ।’ जब पता चल गया है कि क्या सही है, तब अपने आप को उसको सौंपना पड़ेगा, शत-प्रतिशत। ये आर्किमिडीज़ जैसी हालत है कि कपड़े पहनना भूल गए; दिनभर काम में डूबे रहे, वापस गए, बस चित्त पड़ गए। पर चूँकि वो चीज़ एक कीमत माँगती है, तो वो 1% लोगों को ही मिलती है।
रिश्ते फिर से याद रखिए, आपको अपने बंधन दिख रहे हैं तो उससे रिश्ता बनाइए, जो आपको चुनौती देता हो, आपके सामने आईने की तरह खड़ा होता हो, आपको आपकी बेड़ियाँ दिखा देता हो कि देखो अपने गले को, इसमें बेड़ियाँ ही बेड़ियाँ हैं। आपको अपने बंधन दिख रहे हों तो उससे रिश्ता बनाइए जो आपकी आज़ादी में सहायक हो। और आपको अगर दूसरे के बंधन दिख रहे हैं तो उसके सामने आईना बन के खड़े हो जाइए। यही राइट रिलेशनशिप है। इसके अलावा कुछ नहीं होती।
प्रचलित धारणा है कि अध्यात्म में आकर आदमी अकर्मण्य हो जाता है, यह धारणा बिल्कुल ग़लत है। अध्यात्म तो आलसी को भी कर्मनिष्ठ बना देता है। श्रीकृष्ण की पूरी सीख ही यही है — युद्ध सही रखो और परिणाम की परवाह मत करो। आध्यात्मिक समर्पण का अर्थ होता है — संग्राम। यदि संग्राम नहीं है तो जीवन कायरता भरा समर्पण है। आध्यात्मिक आदमी हमेशा चुनौतियों से जूझता हुआ मिलेगा। जो लड़ गया, वह समर्पित है और जो पीठ दिखा रहा है, वह घोर कर्ताभाव रखता है।
काम पैसा कमाने का ज़रिया नहीं होता, काम ज़िंदगी ही होता है। पैसे के लिए काम करके ज़िंदगी बर्बाद मत करना। काम ऐसा हो कि दिल लग जाए — असली प्रेम प्रसंग यही है। अगर तुम्हारे काम से सिर्फ़ पैसा मिल रहा है, तो वह तुम्हारा शोषण कर रहा है। ऐसा काम करो, जो तुम्हारी कमज़ोरियों को चुनौती दे और जिसकी दुनिया को ज़रूरत हो। जहाँ ये दोनों ज़रूरतें पूरी हों, समझ लो, वही तुम्हारे लिए सबसे अच्छा काम है।
जानवर को मुफ़्त की रोटी मिल जाए, यह उसके लिए ठीक है; पर आदमी को मिल जाए, तो यह गड़बड़ है। क्योंकि जानवर के लिए कोई धर्म नहीं होता, लेकिन मनुष्य का धर्म होता है — अगर रोटी खा रहे हो, तो ईमान की खाओ।
हम सोचते हैं न कई बार कि हम आलसी हैं या सिर्फ़ अनाड़ी हैं इसीलिए हम किसी भी काम में डूबते नहीं हैं, लोग असफल हो जाते हैं। छात्र होते हैं वो असफल हो जाते हैं, वो पढ़ाई नहीं कर पाते ठीक से। लोग नौकरी करते हैं, नौकरी नहीं कर पाते ठीक से। काम में डूब नहीं पाते। जो वजह है, वो कौशल, वग़ैरह का अभाव नहीं है, उसकी ज़्यादा गहरी वजह मनोवैज्ञानिक है। आपको स्वयं से ज़्यादा उस विषय को याद रखना होगा, डूबने के लिए ज़रूरी होता है कि अहंकार को भुलाया जाए।
आप कहते हो, ‘देखो, मुझे सही राह पर तो जाना है, लेकिन मेरी कुछ शर्तें हैं।’ सही चीज़ से बड़ी ये शर्तें कैसे हो गईं? असल में, आपने अपनी वर्तमान स्थिति के साथ मोह या स्वार्थ बैठा लिए होते हैं, जिन्हें आप बदलने देना नहीं चाहते। जैसे, खर्चे इतने हैं कि सही नौकरी तो चाहिए, लेकिन दो लाख रुपये महीना भी चाहिए। यही खर्चे आपको गुलाम बनाते हैं। वरना, सच तो सरल होता है, पर आपकी ये शर्तें ही आपको बाँधकर रखती हैं।
काम में आपको रोज़ाना आठ घंटे, दस घंटे बिताने हैं; वो काम अगर ऐसा नहीं है जो आपकी ज़िंदगी को सार्थकता की ओर ले जाता हो, जो आपके माध्यम से दुनिया में एक सही बदलाव लाता हो, तो वो काम आपको खा जाएगा। आप सोच रहे हो कि आप उस काम की रोटी खा रहे हो? नहीं, वो काम आपको रोटी नहीं दे रहा खाने के लिए, वो काम आपको ही धीरे-धीरे करके खा रहा है। बस वो आपको जिस तरीके से खा रहा है वो चीज़ आपको पता नहीं लगती, क्योंकि आपके शरीर पर असर नहीं दिखाई देता; वो आपके मन को खा रहा है, आपकी चेतना को।
प्रश्न: आचार्य जी, हम पूर्णता के भाव तक कैसे पहुँचे?
आचार्य प्रशांत: पूर्णता के भाव तक पहुँचे कैसे, शुरुआत यहाँ से करते हैं। पूर्णता कोई भाव है ही नहीं, तो उस तक पहुँचने का भी कोई प्रश्न नहीं है।
आप (प्रश्नकर्ता) कहते हैं कि आपने मेरा लिखा पढ़ा है, थोड़ा…
प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी। मेरा नाम गवाक्ष जोशी है। मैं आइआइटी कानपुर में पीएचडी का छात्र हूँ। और विद्युत अभियान्त्रिकी विभाग से। मेरा प्रश्न धर्म को लेकर है। मैं हितोपदेश मित्रलाभ पढ़ रहा था! तो एक श्लोक आया था मेरे सामने, जिसका अर्थ ये था — भोजन, निद्रा, भय और…
आचार्य जी, मेरा प्रश्न…
आचार्य प्रशांत: दानं व्रतं ब्रह्मचर्यं यथोक्तम ब्रह्मधारणम्। दमः प्रशान्तता चैव भूतानां चानुकम्पनम्॥॥
दान, व्रत, ब्रह्मचर्य, शास्त्रोक्त रीति से वेदाध्ययन, इन्द्रियग्रह, शान्ति, समस्त प्राणियों पर दया।
संयमश्चानृशंस्यं च परस्वादान्वर्जनम्। व्यलीकानामकरणं भूतानां मनसा भुवि॥॥
चित्त का संयम, कोमलता, दूसरों के धन लेने की इच्छा का त्याग, संसार के प्राणियों का मन से…
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, चाँद या सूरज?
आचार्य: चाँद।
प्र: क्यों?
आचार्य: अकेले चमकता है न। अंधेरा होता है और उसके बीच में ये अपने अकेलेपन में भी मुस्कराता रहता है। जैसे चारों तरफ़ इसके अंधेरा हो और उस अंधेरे के बीच में यह बैठा है अपने दिल में सूरज को…
~ त्रिपुरा रहस्य, अध्याय 2, श्लोक 50
प्रसंग:
कर्तव्य विनाश की ओर क्यों ले जाता है? कर्तव्य करके हम अपना अहीत क्यों कर लेते है? त्रिपुरा रहस्य में ऐसा क्यों बताया गया है? कर्तव्य माने क्या? हमें कर्तव्य क्यों बताया जाता है?…
दिल्ली की हवा ज़हर बन चुकी है, गला जलता है, आँखों से पानी बहता है, फिर भी कहीं कोई आवाज़ नहीं उठती। क्योंकि हम तुरंत नहीं मर रहे। जलाने से धुआँ उठता है, और वही धुआँ AQI बन जाता है। और जलाना इसलिए है क्योंकि हमें और चाहिए: और कमाओ, और ख़रीदो, और भोगो। माल के साथ हमें मृत्युदंड भी मिल रहा है, पर हम समझते ही नहीं। जो सुख कुछ जलाए बिना मिलता है, एक किताब, एक गहरी बातचीत, नदी में तैरना, क्या हम उसे फिर से जान पाएँगे?
जब हम गीता से जुड़ते हैं और घरवाले उसका विरोध करते हैं, तो हमें हैरानी और दुख होता है। पर दिल्ली की ज़हरीली हवा जैसे पड़ोसी के घर में भी है और हमारे घर में भी, वैसे ही सबकी उलझन हमारे अपनों में भी है। वे भी उसी हाल में हैं जिसमें बाकी दुनिया है। असल तकलीफ़ यह है कि हम ख़ुद को ख़ास मान बैठे हैं, इसलिए अपनों से भी ख़ास होने की उम्मीद पालते हैं। क्या हम देख पाएँगे कि जो हमें इतने सस्ते में मिल गया, उसकी हमने कितनी कद्र की?
चोट खाई तो ठान लिया कि अब कामना नहीं। पर कामना लहर की तरह उठती है, रोके नहीं रुकती, और दबाई हुई कामना स्प्रिंग जैसी है: उस पर बैठ जाओ तो मिटती नहीं, बस चुभती रहती है, और खड़े होते ही उछल पड़ती है। दूध वाली चाय पिएँ तो ग्लानि, न पिएँ तो देह तड़पती है। कामना के पीछे चलने में दुख मिला, तो दबाने में महा दुख, और ऊपर से ओढ़ा हुआ पाखंड। गीता की नज़र कामना पर नहीं, उस पर है जो कामना करता है। क्या हम कभी उसे देख पाते हैं?
वृद्ध जटायु रावण के सामने खड़े हैं। पंख कट गए हैं, मौत सामने है, पर उनसे हाल पूछिए, तो एक ही उत्तर: “तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है?” आँख में रावण है, दिल में राम है। यही धर्मयुद्ध है, और इसमें विजेता तो हम पहले से हैं। पर भीतर वो उन्मादी प्रेम, वो जुनूनी इश्क़ न हो, तो एक गिलास पानी पिलाकर भी हम अच्छा आदमी होने का भाव खोजते हैं। राम से ऐसा प्रेम कैसे हो, कि कोई वजह न हो, फिर भी मौज हो?
साल भर हम वही करते हैं जो लालच कहता है, और कहते हैं, “क्या करें, दुनिया हावी हो जाती है।” फिर एक रात दीये जलाकर उसकी जीत का उत्सव मनाते हैं जिसने राज्य छोड़ दिया, और लंका जीतकर भी वहाँ से कुछ नहीं लूटा। राम जीते हुए थे क्योंकि उनमें लोभ नहीं था। हम हारे हुए इसलिए नहीं हैं कि कमज़ोर हैं, बल्कि इसलिए कि लालची हैं। तो दिवाली का यह उल्लास किसका है? क्या यह दिन जश्न का होना चाहिए, या प्रायश्चित और तपस्या का?
![क्या आप आचार्य प्रशांत की गीता कम्यूनिटी [इस सदी का एक अद्भुत आध्यात्मिक प्रयोग] के भाग हैं?](https://cimg.acharyaprashant.org/images/img-3dc72262-a991-4f45-a9d4-a0397e21022c/30/image.jpg)
आचार्य प्रशांत की गीता कम्यूनिटी इस सदी का एक अद्भुत आध्यात्मिक प्रयोग है।
आचार्य प्रशांत के यूं तो सोशल मीडिया इत्यादि पर तीन करोड़ से अधिक फॉलोवर और तीस करोड़ से अधिक श्रोता हैं, परंतु गीता कम्यूनिटी कुछ अलग ही बात है। इसमें मात्र वे गंभीर साधक सम्मिलित हैं जो…

नवरात्रि आते ही हम सोचने लगते हैं कि क्या खाना है, क्या नहीं खाना, कौन-सा हवन करना है। पर व्रत का अर्थ है संकल्प, और शुभ संकल्प एक ही है: हम जैसे हैं, वैसे न रहें। इसीलिए ये नौ दिन दुर्गा सप्तशती को समझने के लिए हैं, केवल रस्मों के लिए नहीं। जिसे हम माँ कहते हैं, वह यह पूरी प्रकृति है, और उसके ही बच्चों को चोट पहुँचाकर उसका पर्व नहीं मनाया जा सकता। क्या इस बार हम नौ दिन अपने ही जीवन को ईमानदारी से देख पाएँगे?

प्रश्नकर्ता: नमस्ते, आचार्य जी। सर आज काफ़ी अच्छे सीख थे सत्र में। और मेरा प्रश्न भी इस सत्र से ही सम्बन्धित है। सर, आपने बताया था कि मान्यताओं का सम्बन्ध अनुभव से है। प्रारम्भ में हमने चर्चा की था। यानी कि जो विकार हैं, वो भी एक तरह से मान्यताओं…

प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, प्रणाम। मेरा प्रश्न युग के बारे में है। जैसे हम पढ़ते हैं, चार युग होते हैं– सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग। और जो एक युग होता है उसको लगभग लाखों वर्षों का मानते हैं। जबकि एस्ट्रोफिजिक्स (खगोल भौतिकी) के अनुसार जो स्टार्स (तारों) की पोजीशन (स्थिति) है,…

प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी, मैं पिछले दो-तीन महीने से अध्यात्म में हूँ। थोड़े समय से बिलकुल सही चल रहा था, जब तक मन और बुद्धि पर काम हो रहा था तो ज़्यादा डर नहीं था, पिछले हफ़्ते कुछ ऐसा हुआ कि बहुत ज़्यादा डर लगने लगा। मैं जिनसे सीख रही…

प्रश्नकर्ता: आचार्य जी! डू वी नीड टू क्रिएट गॉड्स ऑर वी हैव ऑलरेडी (क्या हमें भगवान बनाने होंगे या वो पहले से हमारे पास हैं)? जैसे हम कुछ अच्छी क्वालिटीज़ हम जो पढ़ते हैं शास्त्रों में, कई बार हमारे पास नहीं होती है, या वो हमारे पास है, हम अनदेखा…

प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, कई सालों से अध्यात्म के साथ हूंँ, लेकिन फिर भी एक खालीपन महसूस होता रहता है, इससे बाहर कैसे निकलूंँ? कृपया मार्गदर्शन कीजिए।
आचार्य प्रशांत: मैं आपको इतना बताए देता हूंँ कि खेल बिलकुल आपके हाथ में है। बात यहांँ ग्रह-नक्षत्रों, चांँद-तारों की बिलकुल नहीं है कि…

प्रश्नकर्ता: एक चीज़ होती है मेंटल एजिलिटी (मानसिक चपलता), जैसे कि मैं कहीं बाइक से जा रहा हूँ और अचानक कोई मोड़ आ गया या एक कुत्ता बीच सड़क पर आ गया, तो मुझे एकदम से ब्रेक लगाने की आवश्यकता पड़ी। तो ये जो स्किल (कौशल) होती है एकदम से …

प्रश्नकर्ता: अगले प्रश्नकर्ता आपके साथ गोवा शिविर में भी थे और वहीं से ही वे उद्धृत करते हैं। आपने कहा था, ‘आदमी वास्तव में जान जाए उनके ऊपर कौन है। तो आगे लिखते हैं कि आचार्य जी, इस बात को मैं कैसे समझूँ और जान पाऊँ कि ज़िन्दगी निजी भोग…
![अपने बारे में धोखे में मत रहो [ऐसे जाँचो अपनी सच्चाई] || आचार्य प्रशांत (2021)](https://cimg.acharyaprashant.org/images/img-af5c2d9d-efc9-4cdb-b73d-461d8c27b596/30/image.jpg)
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, जो मैं अब तक समझा हूँ, मुझे लगता है कि जैसे मन अपना सही जगह जानता है, तो पूरे दिन वो वही ढूँढता रहता है हर चीज़ में। खाली भी बैठा है तो वो प्लेननेस (साधारणता), वो जो ब्लंटनेस (भोथरापन) अच्छी नहीं लगती, वो फ्रेशनेस (ताज़गी) ही…

प्रश्नकर्ता: प्रणाम आचार्य जी। जब मैंने शिविर में आने की बात अपने जानने वालों को बतायी तो सबकी ओर से एक सी ही प्रतिक्रिया आयी कि ये तो जोगी बनने जा रहा है या संन्यास लेने की सोच रहा है। तो मेरा प्रश्न ये है कि समाज में अध्यात्म की…

प्रश्नकर्ता: मन क्यों हमेशा सुरक्षा की तलाश में लगा रहता है? क्या हैं मन के सदा असुरक्षित अनुभव करने के कारण? मैं तो अध्यात्म में, आप में और शिविर इत्यादि में भी सुरक्षा की तलाश कर रहा हूँ कि संसार में सुरक्षा न मिली तो सत्य में मिल जाए। मैं…

जीवन में जो भी तुम्हें ऊँचे-से-ऊँचे अनुभव हों, उनको एक सीमा से ज़्यादा गम्भीरता से नहीं लेना चाहिए। और जो लोग सच्चाई के रास्ते पर आगे बढ़ते हैं उनको थोड़े अलग तरह के अनुभव होने शुरू हो जाते हैं, इससे मैं सहमत हूँ। और वो अनुभव आपको तभी नहीं होते…