आप कहते हो, ‘देखो, मुझे सही राह पर तो जाना है, लेकिन मेरी कुछ शर्तें हैं।’ सही चीज़ से बड़ी ये शर्तें कैसे हो गईं? असल में, आपने अपनी वर्तमान स्थिति के साथ मोह या स्वार्थ बैठा लिए होते हैं, जिन्हें आप बदलने देना नहीं चाहते। जैसे, खर्चे इतने हैं कि सही नौकरी तो चाहिए, लेकिन दो लाख रुपये महीना भी चाहिए। यही खर्चे आपको गुलाम बनाते हैं। वरना, सच तो सरल होता है, पर आपकी ये शर्तें ही आपको बाँधकर रखती हैं।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, प्रणाम। पिछले सात-आठ महीने से आपको सुन रहा हूँ। कई बार बहुत ज़्यादा सुन लेता हूँ और इतना सुन लेता हूँ कि फिर बिल्कुल नहीं सुनता। और उसके पीछे ये है कि आपको सुनने से मेरे चित्त में जो चल रहा होता है उसकी बेचैनी बढ़ जाती है, ऐसा लगता है कि दिमाग में विस्फोट हो जाएगा। और आगे का रास्ता मुझे कुछ दिखाई नहीं देता है, आगे का रास्ता बिल्कुल धुँधला है। शायद, सात-आठ साल पहले आपका वीडिओ मैंने देख लिया होता तो मेरी ज़िंदगी कुछ और होती। अभी मैं जो काम कर रहा हूँ वो पिछले चौदह साल से कर रहा हूँ, छत्तीस साल मेरी उम्र है।
तो पहले कुछ साल सात-आठ साल जब तक कमीटमेंट नहीं बने थे, पिछले चार-पाँच सालों से मैं काम और कंपनियाँ ऐसे बदल रहा हूँ जैसे कपड़े बदलते हैं क्योंकि मैं वहाँ से ऊब जाता हूँ और इतना ऊब जाता हूँ कि वो जगह ही छोड़ देता हूँ। मुझे स्पष्टता नहीं आ रही। अभी जो काम कर रहा हूँ उसमें इतनी दिक्कत है कि मैं उसको एक दिन भी नहीं करना चाहता लेकिन ‘कमीटमेंट’ इस तरह से है कि अगर मैंने काम छोड़ दिया तो मेरी और बुरी स्थिति हो सकती है। तो सही चुनाव रास्ते का मेरा हो नहीं पा रहा है। इसपर मार्गदर्शन करें।
आचार्य प्रशांत: आपका रास्ता धुँधला नहीं है। आपको आगे का रास्ता अपनी शर्तों पर चाहिए, ये है समस्या। सच तो बहुत सीधा-साधा होता है, एकदम मासूम। उसमें कोई जटिलता, कॉम्प्लिकेशन




