वृद्ध जटायु रावण के सामने खड़े हैं। पंख कट गए हैं, मौत सामने है, पर उनसे हाल पूछिए, तो एक ही उत्तर: “तेरा साथ है तो मुझे क्या कमी है?” आँख में रावण है, दिल में राम है। यही धर्मयुद्ध है, और इसमें विजेता तो हम पहले से हैं। पर भीतर वो उन्मादी प्रेम, वो जुनूनी इश्क़ न हो, तो एक गिलास पानी पिलाकर भी हम अच्छा आदमी होने का भाव खोजते हैं। राम से ऐसा प्रेम कैसे हो, कि कोई वजह न हो, फिर भी मौज हो?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[7 नवंबर, 2026 को दीपावली पर हुए दीपोत्सव सत्र में जटायु और रावण के युद्ध का एक चित्र देखते हुए]
प्रश्नकर्ता: प्रणाम आचार्य जी। मैं तीन साल से गीता सत्रों से जुड़ा हुआ हूँ। मेरा प्रश्न था, अगर हमसे कोई एक ग्लास पानी भी माँगता है, तो हम उसको दे देते हैं। लेकिन यह तो निरंतर हमारे अंदर चलता रहता है कि हमने अच्छा काम कर दिया है।
आचार्य प्रशांत: कोई एक ग्लास पानी माँगता है। आप मुझसे जवाब माँगते हैं। तो पानी तो मैं पता नहीं देता हूँ कितनों को, लेकिन जवाब तो बहुतों को देता हूँ, और मुझे बिल्कुल नहीं लगता मैंने कोई अच्छा काम कर दिया है।
प्रश्नकर्ता: जी, तो आचार्य जी, मेरे अंदर, अगर अपनी बात करूँ, तो कुछ भी करता हूँ तो लगता है कि मैंने अच्छा काम कर दिया। जैसे…






