चोट खाई तो ठान लिया कि अब कामना नहीं। पर कामना लहर की तरह उठती है, रोके नहीं रुकती, और दबाई हुई कामना स्प्रिंग जैसी है: उस पर बैठ जाओ तो मिटती नहीं, बस चुभती रहती है, और खड़े होते ही उछल पड़ती है। दूध वाली चाय पिएँ तो ग्लानि, न पिएँ तो देह तड़पती है। कामना के पीछे चलने में दुख मिला, तो दबाने में महा दुख, और ऊपर से ओढ़ा हुआ पाखंड। गीता की नज़र कामना पर नहीं, उस पर है जो कामना करता है। क्या हम कभी उसे देख पाते हैं?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[श्रीमद्भगवद्गीता पर एक सत्र से, 2024। चर्चा गीता के तीसरे अध्याय के चौथे और पाँचवें अध्याय के छठे श्लोक पर है।]
आचार्य प्रशांत: कर्म में प्रवृत्ति भी नहीं, कर्म का त्याग भी नहीं। आत्मज्ञान का मतलब है जानना, उठ जागना। ठीक है। और बिल्कुल वही बात वहाँ थी तीन चार, यहाँ है पाँच छह। तीन चार माने तीसरे अध्याय का और आज है पाँचवें अध्याय का छठा श्लोक। और बात बिल्कुल वही है। श्री कृष्ण कह रहे हैं तीन चार, पाँच छह सब एक है। सारी संख्याएँ आकर के मुझमें लीन हो जाती हैं पार्थ। तीन चार में जो बात थी वही पाँच छह में है।
तो एक तो बात यह होती है कि कुछ पता नहीं कि किसी विषय की कामना का अर्थ क्या है। यह बिल्कुल पशु के तल की स्थिति होती है। है ना? हमारे बन्दू गधवा को आप घास दिखाएँ तो विचार थोड़ी करेगा कि घास माने क्या? मैं कौन हूँ? घास से मेरा रिश्ता क्यों है? क्या है जो मुझे घास की तरफ खींच रहा है? मुझे घास दिखाने वाला यह व्यक्ति कौन है? क्या यह घास मुझे पहली बार दिखाई जा रही है? अतीत में भी न जाने कितनी बार मैं घास की तरफ बहका हूँ, फिसला हूँ। परिणाम क्या हुआ है? वो ये सब नहीं सोचने वाला ना। तो ये सबसे शुरुआती तल होता है।
कामना उठी, जैसे एक लहर आई हो। लहर किसी के रोके रोकती है? लहर अपना काम करके जाती है, है ना? और लहर सावधिक होती है। ऐसे उठ रही है, ऐसे गिरेगी। लहर की तरह आई, लहर चली गई, फिर अगली लहर आ जाती है। कामनाएँ बिल्कुल लहरों की तरह होती हैं ना। जैसे नदी है या समुद्र है, तो उसमें कोई भी लहर बहुत समय तक टिकती नहीं है, लेकिन एक के बाद एक लहरें आती रहती हैं। तो इस अर्थ में लहरें भी अनंत हैं। एक अर्थ में सागर अनंत है, विस्तार के अर्थ में, और एक अर्थ में लहरें अनंत हैं, आवृत्ति के अर्थ में। आवृत्ति माने दोहराव,



![क्या आप आचार्य प्रशांत की गीता कम्यूनिटी [इस सदी का एक अद्भुत आध्यात्मिक प्रयोग] के भाग हैं?](https://cimg.acharyaprashant.org/images/img-3dc72262-a991-4f45-a9d4-a0397e21022c/30/image.jpg)

