दिल्ली की हवा ज़हर बन चुकी है, गला जलता है, आँखों से पानी बहता है, फिर भी कहीं कोई आवाज़ नहीं उठती। क्योंकि हम तुरंत नहीं मर रहे। जलाने से धुआँ उठता है, और वही धुआँ AQI बन जाता है। और जलाना इसलिए है क्योंकि हमें और चाहिए: और कमाओ, और ख़रीदो, और भोगो। माल के साथ हमें मृत्युदंड भी मिल रहा है, पर हम समझते ही नहीं। जो सुख कुछ जलाए बिना मिलता है, एक किताब, एक गहरी बातचीत, नदी में तैरना, क्या हम उसे फिर से जान पाएँगे?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[2024 के एक सत्र से, जिसमें अमेरिका से भारत आई एक प्रश्नकर्ता ने दिल्ली की हवा पर प्रश्न पूछा]
प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी। मेरा प्रश्न भारत की प्रदूषित हवा के बारे में है। मैं अमेरिका में एक शार्लट नाम का शहर है, वहाँ रहती हूँ और मैं कुछ सालों के बाद भारत आई हूँ। मैं लैंड की थी दिल्ली में इसी महीने, और जैसे ही मैं एयरपोर्ट के बाहर निकली तो मुझे साँस लेने में बहुत परेशानी हो रही थी। मेरे गले में ख़राश हो रही थी और चेस्ट पेंस और मेरी आँखों से पानी निकल रहा था। फिर मैंने एक्यूआई चेक किया दिल्ली का। जहाँ मैं थी वहाँ पर 30 से 40 एक्यूआई रहता है पॉल्यूशन ट्रैकर पर, और दिल्ली में उस दिन 2000 के भी ऊपर था। कुछ-कुछ इलाकों में तो 2400 था। तो 40 से 2400 पर आकर मेरे शरीर पर बहुत ज़्यादा प्रभाव पड़ा, और मैंने देखा कि जो वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन है उस पर यह लिखा था कि इतनी प्रदूषित हवा में सबकी ज़िंदगी से 12 साल कम हो सकते हैं अगर लोग ऐसी प्रदूषित हवा में रहेंगे। तो मेरे लिए यह बहुत ज़्यादा चौंकाने वाली बात थी।
जब मैंने मीडिया में देखा कि इसको लेकर क्या चर्चा हो रही है तो सिर्फ़ यही बातें हो रही थीं कि कौन सी सरकार बनेगी, कौन सी सरकार गिरेगी, और कुछ


