‘कर्म कर और फल की चिंता मत कर’ — क्या गीता में ऐसा लिखा है?

गीता में पहली बात तो कहीं लिखा नहीं है कि "कर्म कर और फल की चिंता मत कर" — ऐसा कोई श्लोक नहीं है। श्रीकृष्ण बस ये कहते हैं: सही कर्म कर, बस। अगर आपने सही काम उठा लिया, तो फल की चिंता आएगी ही नहीं। आपने सही काम उठाया है या नहीं — ये आप इसी बात से जाँच सकते हो कि आपको भविष्य कितना याद आ रहा है। अगर आपको बार-बार ये सोचना पड़ रहा है कि इस काम से मुझे क्या मिलेगा, तो आपने काम गलत उठाया है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: प्रणाम, आचार्य जी। मैं आपको एक साल से सुन रही हूँ। जो पहले मेरे व्यूज़(विचार) थे, जो चीज़ें मैं सही मानती थी वो गलत साबित होती जाती हैं। तो पहले जो मोटिवेशनल स्पीकर्स(प्रेरक वक्ता) उनकी जो मैं बातें सुना करती थी, वो आज लगती है कि मतलब वो ऐसे ही है और उसमें कोई सच्चाई नहीं है। जैसे नॉर्मली(आमतौर पर) कुछ मोटिवेशनल स्पीकर्स भगवद्गीता का भी यूज़(उपयोग) करते हैं, अपनी बातें सही बताने के लिए। पहले मैं भी जब भगवद्गीता मैंने नहीं पढ़ी थी तब मैं भी उनकी बातों को एकदम सही और उनकी बातें अपनाने के लिए आतुर रहती थी कि यही सच है।
जब मैंने पढ़ी तो मुझे समझ में आया कि वहाँ पर जब बोला जाता है कि जैसे कहा श्रीकृष्ण ने, ‘कर्म कर फल की इच्छा मत कर।’ तो जो वहाँ पर पहले मैंने सुना था तब उसका अर्थ अलग निकलता था कि जो भी आप कर रहे हो उसे कंटिन्यू(ज़ारी) करते रहिए। ये मत देखिए कि आप क्या काम कर रहे हो; लेकिन जब समझा आपसे मैंने तब ये अर्थ निकला उसका कि आप पहले ये देखिए कि आप काम क्या कर रहे हो? फिर उसको लगातार उस कर्म को करते रहिए। मेरा सवाल है कि इस तरीके की बहुत सारी भ्रांतियाँ हैं जो आलरेडी(पहले से) फैली हुई हैं। और लोग उसे फॉलो कर रहे हैं। उस चीज़ से कैसे बचा जाए?



![क्या आप आचार्य प्रशांत की गीता कम्यूनिटी [इस सदी का एक अद्भुत आध्यात्मिक प्रयोग] के भाग हैं?](https://cimg.acharyaprashant.org/images/img-3dc72262-a991-4f45-a9d4-a0397e21022c/30/image.jpg)


