जब हम गीता से जुड़ते हैं और घरवाले उसका विरोध करते हैं, तो हमें हैरानी और दुख होता है। पर दिल्ली की ज़हरीली हवा जैसे पड़ोसी के घर में भी है और हमारे घर में भी, वैसे ही सबकी उलझन हमारे अपनों में भी है। वे भी उसी हाल में हैं जिसमें बाकी दुनिया है। असल तकलीफ़ यह है कि हम ख़ुद को ख़ास मान बैठे हैं, इसलिए अपनों से भी ख़ास होने की उम्मीद पालते हैं। क्या हम देख पाएँगे कि जो हमें इतने सस्ते में मिल गया, उसकी हमने कितनी कद्र की?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[7 नवंबर, 2026 को ग्रेटर नोएडा में हुए श्रीमद्भगवद्गीता सत्र से, दीपोत्सव पर, एक प्रतिभागी के प्रश्न पर, जिसके घरवाले गीता सत्रों का विरोध करते हैं]
प्रश्नकर्ता: प्रणाम आचार्य जी। मैं पिछले दो साल से लगभग गीता सत्रों से जुड़ी हुई हूँ। तो आचार्य जी सोशल मीडिया पर रील्स में मैं देख पा रही थी आचार्य जी कि छोटी-छोटी बच्चियों को कैसे लोक धार्मिक गानों पर नचाया जा रहा है और उनकी कंडीशनिंग ऐसी की जा रही है कि वो उसी चीज़ को, कर्मकांड को, बाहरी क्रियाकलाप को, उसी चीज़ को वो धर्म समझने लग रही हैं।
मैं एक उदाहरण दूँगी अपने परिवार, समाज जो आसपास मैं देखती हूँ उससे कि कैसे यह बच्चियाँ जब बड़ी होती हैं, इनकी जो कंडीशनिंग जो इन्हें मिल जाती है बचपन से। जैसे मेरे ही प्रांत में एक शिक्षिका हैं। वो उन्होंने अपनी दो साल की बेटी को पीछे छोड़ते हुए और यही सामाजिक दबाव में पड़कर अपने प्राण त्याग दिए। वो महिला आत्मनिर्भर भी हैं, पढ़ी-लिखी भी हैं पर बोध शिक्षा कुछ उनके जीवन में नहीं है इसलिए वो ऐसा कर रही हैं।



