Live SessionsHIDP 2.0Acharya Prashant’s Philosophical FrameworkHis BiographyThe MissionHis WorkOperation 2030
Op-Eds & ColumnsMedia CoveragePress ReleasesInstitutional TalksPodcastsGalleryInvite Him
BooksArticlesVideo CoursesVideo LibraryCareers
Acharya Prashant App
Get it on Google PlayDownload on the App Store

Contact Us
[email protected]+91 96505 85100
Copyright © 2026 PrashantAdvait Foundation
Terms and ConditionsPrivacy PolicyUndertaking
AP Articles
For YouTrendingAll Topics
AP Articles
Women Empowerment

ज्योतिबा फुले को महात्मा क्यों कहा जाता है?

Acharya Prashant

31min
44reads
ज्योतिबा फुले को महात्मा क्यों कहा जाता है?

हम में से बहुत-सी महिलाएँ आज पढ़ी-लिखी हैं, नौकरी करती हैं, अपने फ़ैसले ख़ुद लेती हैं, पर हमें शायद ही याद आता है कि यह रास्ता किसने खोला। जिस दौर में लड़की के हाथ में किताब देना भी कलंक माना जाता था, तब ज्योतिबा फुले ने रूढ़ियों और झूठे धर्म से सीधी टक्कर ली। फिर भी उन्हें महात्मा केवल समाज सुधार के लिए नहीं कहा गया। सच्चा समाज सुधार आत्म सुधार के बिना हो ही नहीं सकता, और बाहर की आज़ादी भीतर की ग़ुलामी के आगे अधूरी रह जाती है। तो क्या आज हमारी आज़ादी सचमुच हमारी है?

यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।

[फ़िल्म ‘फुले’देखकर लौटते हुए संस्था के सदस्यों के साथ आचार्य प्रशांत की बातचीत से]

प्रश्नकर्ता: इससे अलग एक काफ़ी स्टार्टलिंग कॉन्ट्रास्ट वह रहता है कि इंग्लैंड में 19वीं सेंचुरी में, 1843 में एडा ऑगस्टा लवलेस, जो हैं, उन्होंने पहला कंप्यूटर प्रोग्राम लिखा था। “सो द फ़र्स्ट प्रोग्रामर वॉज़ एक्चुअली अ वुमन” एंड उस समय यदि मैं भारत में महिलाओं की स्थिति देखूँ तो वहाँ पर ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले लड़ रहे थे समाज से, स्पेशली अपर कास्ट से, कि महिलाओं के हाथ में एक किताब भी आ सके।

आचार्य प्रशांत: तो आप यह समझो कि 1757 में प्लासी की लड़ाई थी और 1857 में जिसको हम कहते हैं स्वतंत्रता का पहला संग्राम था। 1757, 1857, 100 साल। और ये दोनों ही लड़ाइयाँ हमने हारीं भारत में और यही वह समय था जब ब्रिटिश राज भारत में जड़ें जमा गया। ईस्ट इंडिया कंपनी थी। 1857 के बाद फिर जो राज था वह ब्रिटिश क्राउन को, क्वीन विक्टोरिया को चला गया। तो यही वह 100 साल का समय था जब जो ब्रिटिश अथॉरिटी थी इंडिया में, वह कंसॉलिडेट हो गई। प्लासी से लेकर के दिल्ली के बीच में। दिल्ली माने जब जाकर बहादुर शाह ज़फ़र को ध्वस्त कर दिया गया और आख़िरी मुग़ल किंग भी समाप्त हो गया, 1857।

यह वह समय था जब यूरोप में महिलाएँ निखर कर सामने आ रही थीं। यह वह समय था जब चार्ल्स बैबेज का जो इंजन था, कंप्यूटिंग इंजन था, एनालिटिकल इंजन, एनालिटिकल इंजन था, एडा ऑगस्टा लवलेस उसकी प्रोग्रामिंग कर रही थीं। महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही थीं। समझो अच्छे से। जिस समय भारत एक के बाद एक लड़ाई हार रहा था, उस समय भारत में शायद एक भी महिला शिक्षित न मिलती ढूँढने से। और जिस समय यूरोप, सिर्फ़, सिर्फ़ इंग्लैंड ही नहीं, डच भी थे, पुर्तगीज़ भी थे, फ़्रेंच भी थे, यह सब भारत में एक के बाद एक लड़ाइयाँ जीत रहे थे, यह वह समय था जब उनकी महिलाएँ भी अपने-अपने क्षेत्रों में लड़ाइयाँ जीत रही थीं। विज्ञान, मेडिसिन, कला, साहित्य, राजनीति, लॉ, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही थीं।

बात समझ रहे हो? यूरोप से अगर भारत हार रहा था तो उसका कारण यह था कि भारत ने अपनी महिलाओं को हरा रखा था और यूरोप अगर भारत से जीत रहा था तो उसका कारण यह था कि यूरोप ने अपनी महिलाओं को जिता रखा था। जिस जगह पर महिलाओं की दुर्दशा होती है, महिलाओं की दुर्दशा होती है, वह जगह बर्बाद हो जाती है। और आयरनिकली यह बात ख़ुद मनुस्मृति बोलती है। घोर विडंबना है कि ख़ुद मनुस्मृति यह बात बोलती है कि जहाँ नारी की पूजा होती है, देवता वहाँ निवास करते हैं। समझ रहे हो? और जिसका निष्कर्ष, जिसकी कोरोलरी यह हो सकती है कि जहाँ नारी की पूजा नहीं होती है, जहाँ नारी अपमानित, प्रताड़ित होती है, वहाँ बर्बादी आती है। वहाँ पर राक्षस निवास करते हैं। वहाँ देवता रमण करते हैं, ऐसा कहती है मनुस्मृति। तो मनुस्मृति जो बात बोलती है, वह बात हमको बड़े-बड़े आयरनिकली तरीक़े से सच होती दिखाई देती है। आप महिलाओं को बर्बाद करोगे, आप भी बर्बाद हो जाओगे। जिस समय हमें इस बात की ख़ुशी हो रही थी कि पहला महिला स्कूल खुल रहा है...

प्रश्नकर्ता: ख़ुशी भी आज हो रही है।

आचार्य प्रशांत: आज हो रही है। उस वक़्त तो ख़ुशी भी नहीं हो रही थी। उस वक़्त तो इसको एक कलंक की तरह देखा जा रहा था। उसके कुछ ही समय बाद यूरोप में उस महिला का जन्म हुआ था जो डबल नोबेल प्राइज़ विनर है। जो डबल नोबेल प्राइज़ विनर थीं। किसकी बात कर रहा हूँ?

प्रश्नकर्ता: मैरी क्यूरी।

आचार्य प्रशांत: मैरी क्यूरी की। तो 1890 में गए हैं ज्योतिबा, 1897 में गई थीं सावित्रीबाई। और उस समय मैरी क्यूरी अपना बच्ची रही होंगी। पढ़ाई-लिखाई कोशिश कर रही थीं। (एक साथी से) इधर देखना, मैरी क्यूरी का ईयर ऑफ़ बर्थ क्या है?

तो यह बड़ा इंटरेस्टिंग कॉन्ट्रास्ट है कि जब सावित्रीबाई अशिक्षा से लड़ रही हैं, ऊँच-नीच से, भेदभाव, छुआछूत से लड़ रही हैं और अंत में प्लेग से लड़ रही थीं। दुर्भिक्ष से, अकाल से भी लड़ रही हैं। फिर महामारी से, प्लेग से लड़ रही हैं। उसी प्लेग में उनकी मृत्यु भी हुई थी। उस समय पर यूरोप में वह सब तैयार हो रहा है जहाँ एक लड़की जाकर के डबल नोबेल प्राइज़ जीतने वाली है।

(साथी बताते हैं: 1867)

1867, माने 30 साल की थीं मैरी क्यूरी जब सावित्रीबाई फुले की मृत्यु हुई। माने 30 साल की थीं। मतलब वह अपने रिसर्च में डूबी हुई थीं। भारत में जिस समय लड़की पढ़ने भी नहीं जा रही है, उस समय मैरी क्यूरी अपने रिसर्च में डूबी हुई हैं और दो-दो नोबेल प्राइज़ निकालने वाली हैं। और हम, हम फिर कहते हैं कि अमेरिका आगे क्यों निकल गया? यूरोप आगे क्यों निकल गया? क्योंकि उनकी महिलाएँ बहुत आगे निकली हुई थीं। आप अपने घर की लड़की को, बेटी को, बहू को दबाते हो, फिर आप सोचते हो कि देश आगे बढ़ जाएगा। मज़ाक है क्या?

प्रश्नकर्ता: और ‘फुले’ मूवी में, अच्छा सर, जो सीन की बात कर रही थीं मैम, कि जहाँ चल के जा रही थीं सावित्रीबाई फुले और उनके ऊपर गोबर फेंका गया। वो एक तरह से विरोध था उनके सही काम का। तो वो, वो तो उस समय का था। लेकिन आज के टाइम में कुछ जो भी सही काम करने जाता है, उसका भी विरोध होता है। शायद गोबर ना फेंकते हों, लेकिन उसका नेचर क्या होता है आज के टाइम में?

आचार्य प्रशांत: आज के टाइम पर वर्चुअल गोबर फेंका जाता है, ट्रोलिंग करी जाती है। देखो, ट्रोलिंग करी जाती है। जब ट्रोलिंग से बात नहीं चलती तो कोर्ट केस वगैरह हो जाएँगे। जब वो भी सफल ना हो तो गोली भी मार देते हैं। कितने ही समाज सुधारकों को पिछले कुछ दशकों में गोली भी मारी गई है। कोर्ट केस का तो कोई हिसाब ही नहीं है और ट्रोलिंग छोड़ दो, उसको गिनो ही मत। वो तो प्रतिपल हो रही है। आतंकवाद है वो भी एक तरह का।

हमारे भीतर कुछ बैठा है जो सच्चाई से और उजाले से बहुत घबराता है। जब भी कभी कहीं प्रकाश आता है तो उसके सामने कई हथेलियाँ खड़ी हो जाती हैं। सूरज को जैसे हथेली से रोका जा रहा हो कि रोशनी नहीं आने देंगे, हथेलियाँ दिखाओ। धूमिल की पंक्तियाँ हैं: “मैं हिंदुस्तान हूँ। मैंने जब भी उन्हें उजाले से जोड़ा है, उन्होंने मुझे इसी तरह अपमानित किया है, तोड़ा है। मगर समय गवाह है कि मेरी बेचैनी के आगे भी राह है।” तो हिंदुस्तान में यही होता रहा है। जब भी किसी सच्चे हिंदुस्तानी ने लोगों को उजाले से जोड़ा है, जब भी मैंने उजाले से जोड़ा है, उन्होंने मुझे इसी तरह अपमानित किया है, तोड़ा है। बहुत बढ़िया पंक्तियाँ हैं। और आगे भी हैं।

प्रश्नकर्ता: फ़िल्म में एक और डायलॉग आता है, जो कि कहता है कि ज्योतिबा फुले से ही सवाल पूछा जाता है कि स्वतंत्रता संग्राम, जो है, वो चल रहा है तो आप उसमें भाग क्यों नहीं लेते? और आप यह सब क्या कर रहे हैं? लड़कियों को पढ़ा रहे हैं। तो उसका वो जवाब कुछ इस तरीक़े से देते हैं कि अंग्रेज़ों की जो ग़ुलामी है, वो तो सिर्फ़ 100 साल पुरानी है, पर जिस ग़ुलामी से मैं आज़ाद करना चाहता हूँ, वो 3 हज़ार साल पुरानी है।

आचार्य प्रशांत: वो तो है ही है। और पुरानी गहरी ग़ुलामियाँ बची रहें, इसके लिए नए नारों को ईजाद करना बड़ा ज़रूरी हो जाता है। तुम कभी भी अपने असली दुश्मन को ना जान पाओ, ना उससे लड़ पाओ, उसके लिए ज़रूरी हो जाता है कि जो आज के छोटे-मोटे दुश्मन हैं, उन्हीं को बहुत बड़ा बनाकर दिखा दिया जाए और तुम्हारी सारी ऊर्जा नकली दुश्मनों से लड़ने में व्यर्थ करा दी जाए। बात समझ आ रही है? तो यही, यह बहुत पुरानी यह सब ट्रिक्स रही हैं, चालाकियाँ, कि दुश्मन उधर है, दुश्मन उधर है, दुश्मन उधर है, दूसरी तरफ़ है दुश्मन। दुश्मन दूसरी तरफ़ नहीं है। दुश्मन तुम्हारे ही बीच है। दुश्मन उन्हीं लोगों में से है जिनको तुम अपना बोलते हो। जो तुम्हारे प्रिय हैं, जिनका तुम सम्मान करते हो, उन्हीं में असली दुश्मन है तुम्हारा। और उनसे भी आगे का जो दुश्मन है, वो तुम्हारे भीतर बैठा है। तुम ख़ुद अपने दुश्मन हो।

देखो, अभी देखने में यह आ रहा है कि जो पढ़ी-लिखी हुई महिलाएँ हैं ना, वो भी अच्छे तरीक़े से भीतरी तौर पर ग़ुलाम हैं। वो पढ़-लिख गई होंगी, पर उनका पढ़ना-लिखना ऐसे ही है जैसे किसी ग़ुलाम के हाथ में बड़ी ताक़त आ जाए। वह उस ताक़त का इस्तेमाल भी अपने मालिक की सेवा में ही कर रहा है। आप किसी ग़ुलाम को बड़ा मज़बूत शरीर दे दो। ताक़त है। वह उस मज़बूत शरीर का इस्तेमाल भी, जो उसका आक़ा होगा, उसकी सेवा में ही करेगा। वह उस मज़बूत शरीर का इस्तेमाल अपनी आज़ादी के लिए नहीं कर रहा है, वह अपने आक़ा की सेवा के लिए कर रहा है। वैसे ही देखने में आ रहा है कि महिलाओं को शिक्षा भी अगर मिल रही है तो भी वह उस शिक्षा का इस्तेमाल वास्तव में अपने खुला जीवन, आज़ाद, ऊँचा जीवन जीने के लिए नहीं कर पा रही हैं। वह भीतरी तौर पर अभी भी बेड़ियों में ही जकड़ी हुई हैं।

तो यहाँ फिर आपको उपनिषद याद आते हैं, जो कहते हैं कि देखो, विद्या और अविद्या दोनों ज़रूरी हैं। अविद्या माने ये जो बाहरी सब ज्ञान होता है। ये भी ज़रूरी होता है, लेकिन ये पर्याप्त नहीं होता। तुम्हें विद्या चाहिए। विद्या माने ख़ुद को जानना। हमारे भीतर कौन-सी मान्यताएँ, रूढ़ियाँ बैठी हुई हैं हमारे भीतर, हम ख़ुद ही अपने दुश्मन कैसे बनकर बैठे हुए हैं, ये सब जानना, आत्मज्ञान, यह विद्या है। जब विद्या, अविद्या दोनों होते हैं, तब जाकर के मुक्ति मिलती है। तब जाकर के जीवन आप स्वतंत्र जी पाते हो।

प्रश्नकर्ता: एक और, क्योंकि आपके भीतर लगातार यह फ़ीड किया गया है धर्म के नाम पर, रिलीजन के नाम पर, कि यह जितनी भी बेसिकली ऑप्रेशन हुआ है, वह उसी एक तरीक़े से अम्ब्रेला के अंडर हुआ है, रिलीजन के अम्ब्रेला के अंडर हुआ है। और लगातार आपको यह बताया गया है कि यह सेक्रेड है, यह चीज़ सेक्रेड है। तो कई बार मैं ऐसा भी पाती हूँ कि जो महिलाएँ एक तरीक़े से इनको ऑपोज़ करती हैं, कहीं ना कहीं उनकी लाइफ़ से इस चीज़ को हटाने के चक्कर में जो एक सेक्रेडनेस भी होती है ना, एक तरीक़े से जिसे आप ट्रुथ कहते हैं...

आचार्य प्रशांत: वही, मतलब है कि आपने मनुस्मृति के साथ-साथ उपनिषदों को भी उठा के फेंक दिया बाहर। तो यह तो हो ही रहा है और यह जो हमारे तथाकथित लिबरल वर्ग की महिलाएँ हैं, यह मूर्खता वह ज़्यादा करती हैं। उनको लगता है जितना कुछ पुराना है, वह सब सड़ा-गला है, वह सब मनहूस है और उसी से महिलाओं का ऑप्रेशन हुआ है। तो वह कुछ पढ़ने की भी ज़रूरत नहीं समझती हैं, जो कि अपने आप में अशिक्षा की निशानी है कि आप किसी चीज़ को रिजेक्ट कर रहे हो बिना उसको समझे। यह किसी एजुकेटेड माइंड के लक्षण तो लग नहीं रहे। तो वह क्या करती हैं कि वह मनुस्मृति के साथ-साथ भगवद्गीता को भी उठा कर फेंक देंगी बाहर। उनको अगर बोलो कि उपनिषद है, पढ़ो उपनिषद, तो उनको लगता है उपनिषद भी ऑप्रेसिव डॉक्यूमेंट्स है। कहते हैं, यह भी पेट्रिआर्की वाली बात है, इसमें भी पेट्रिआर्की है। कौन-से श्लोक में पेट्रिआर्की कहाँ है? तुमने पढ़ा भी है?

तो यह चीज़ मैं, जो अपने आप को लिबरल, वोक, इमैन्सिपेटेड बोलती हैं महिलाएँ, यह मैं उनसे सविनय निवेदन करूँगा कि सेल्फ़ नॉलेज के बिना, आत्मज्ञान के बिना कोई इमैन्सिपेशन नहीं हो जाता। बाहर की जानकारी ले लेना, इतिहास में क्या हुआ, समाज में क्या चल रहा है, मनोविज्ञान में क्या है, यह सब जानकारी लेना बहुत अच्छी बात है और बहुत ज़रूरी बात है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। “नॉट सफ़िशिएंट।” नोइंग योरसेल्फ़, सेल्फ़ नॉलेज बहुत ज़रूरी है और अध्यात्म का पूरा क्षेत्र उसी लिए होता है। आपको, जो-जो लोक धर्म है और अध्यात्म, आप इन दोनों में विवेक से भेद नहीं कर पा रही हैं। आप इनको कॉन्फ़्लिक्ट कर रही हैं। आपको लग रहा है एक ही तो बात है। जैसे कहा कि मनुस्मृति और वेदांत आपको एक ही बात लगती है, और यह दोनों दो विपरीत ध्रुव हैं। लेकिन आप शायद ख़ुद ही, क्योंकि पढ़ना नहीं चाहते अपने बायसेज़ के कारण, तो फिर आपको, आपको पढ़ना होगा।

ट्रू लिबरेशन। आप तो लिबर्टी वाले लोग हैं ना? लिबर्टी होनी चाहिए, हम लिबरल हैं, लिबर्टी। लिबर्टी, लिबरलिज़्म, इन सब से आगे होता है लिबरेशन। और लिबरेशन की जो बात है, वह दूसरों से तो लिबरेट होना ही है, ख़ुद से भी लिबरेट होना है। और ख़ुद से लिबरेट होना है तो फिर गीता, उपनिषद, वेदांत, यह बड़े सहायक होते हैं। “लिबरेशन इज़ नॉट जस्ट अबाउट पुटिंग अवे द एक्सटर्नल ऑप्रेसर, इट इज़ अबाउट रियलाइज़िंग दैट यू आर योर ओन ऑप्रेसर बिकॉज़ यू डू नॉट नो हू यू आर।”

प्रश्नकर्ता: सर, ज्योतिबा फुले ने कास्ट और जेंडर ऑप्रेशन दोनों को ही चैलेंज किया था। तो यह जो पूरा एक ऐक्ट था, यह क्या सिर्फ़ एक सोशल रिफ़ॉर्म था या फिर इसका जो आधार था, वह एक स्पिरिचुअल ऐक्ट था?

आचार्य प्रशांत: असली सोशल रिफ़ॉर्म बिना स्पिरिचुअल फ़ाउंडेशन के हो ही नहीं सकता। क्योंकि सोशल रिफ़ॉर्म माने क्या? सोसाइटी माने क्या? हम सब आपस में रहते हैं और एक-दूसरे से कैसे व्यवहार करते हैं, एक-दूसरे को कैसे देखते हैं, एक-दूसरे के प्रति क्या मान्यता रखते हैं, यही समाज है। तो माने इंसान और इंसान का रिश्ता समाज कहलाता है। ठीक है? और इंसान को दूसरे इंसान से कैसा रिश्ता रखना है, वह तो अध्यात्म ही तय करेगा ना। आप अपने आप को जो सोचते हो, आपका ख़ुद को लेकर जो सेल्फ़ कॉन्सेप्ट है, वही तय कर देता है कि दूसरे से आपका रिश्ता भी क्या होगा। आपकी अगर अपनी आइडेंटिटी यह है कि साहब, मैं तो एक बॉडी हूँ और मुझे अपने प्लेज़र्स के लिए ही जीना है, तो आप समाज के सब दूसरे लोगों को भी एक बॉडी की तरह देखोगे और अपने प्लेज़र के लिए उनको एक्सप्लॉइट करोगे।

तो समाज सुधार बिना आत्म सुधार के तो संभव ही नहीं है ना। और आत्म सुधार को अध्यात्म कहते हैं।

अगर इंसान नहीं सुधरेगा तो समाज कैसे सुधर जाएगा? ऐसा हो सकता है क्या कि इंसान तो सब हों बेईमान और अज्ञानी और भ्रष्ट, इंसान सारे ऐसे हों, मेंबर्स ऑफ़ सोसाइटी, लेकिन समाज, सोसाइटी बड़ा ज़बरदस्त हो, बड़ी अच्छी हो? ऐसा तो नहीं हो सकता ना। तो ज्योतिबा फुले जब आप समाज सुधारक बोलते हो, तो उस समाज सुधारक की बुनियाद में अध्यात्म ही होगा। आज़ादी में मैं भी जिऊँ और आज़ादी दूसरों को भी मिले, यह तो आध्यात्मिक बात ही है। अन्याय न मैं सहूँ, अन्याय न दूसरों को सहने दूँ, यह तो आध्यात्मिक बात ही है। सामने कोई लड़की है, स्त्री है, उसको मैं एक इंसान की तरह देखूँ, जो कि खुल के जीना चाहता है, जिसकी चेतना उड़ान माँगती है, ऊँचाई माँगती है, यह आध्यात्मिक बात ही है।

तो अगर कोई वाक़ई अच्छा सोशल रिफ़ॉर्मर हुआ है तो स्पिरिचुअल होगा ही होगा, और वाइस वर्सा। अगर कोई कहता है कि वो स्पिरिचुअल है, लेकिन सोसाइटी जैसी चल रही है उसको चलते रहना चाहता है, तो वो स्पिरिचुअल नहीं है। अभी हमने ज्योतिबा की बात करी, आज के समय में आ जाओ। आज के समय में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अपने आप को स्पिरिचुअल बोलते हैं, लेकिन आसपास क्या चल रहा है, दुनिया में क्या हो रहा है, इससे उनको कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। आप उनको स्पिरिचुअल नहीं बोल सकते। कोई वजह थी कि ज्योतिबा फुले को महात्मा बोला गया। आज उनको महात्मा फुले कहकर याद किया जाता है। इसीलिए ना, क्योंकि एक अच्छा समाज सुधारक होकर के ही उन्होंने यह दर्शा दिया था कि वह आध्यात्मिक भी हैं। इसलिए उनको महात्मा बोला गया। आज का तक़ाज़ा यह है, आज भी स्पिरिचुअलिटी बड़ी पॉपुलर हो रही है, पॉप स्पिरिचुअलिटी, न्यू स्पिरिचुअलिटी। लेकिन इन लोगों को दुनिया के हाल से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता, कोई तकलीफ़ नहीं होती, तो ये आध्यात्मिक लोग नहीं हैं। ये तो ऐसे ही हैं बस।

प्रश्नकर्ता: ज्योतिबा फुले ने हमेशा जो ग्रंथ हैं, उस समय प्रचलित जो ग्रंथ थे, या जो एक तरीक़े से प्रचलित रिलीजियस डॉग्मास थे, तो उनको एक तरीक़े से नकारा। तो किस तरीक़े का एक स्पिरिचुअल करेज चाहिए होता है, जो कि जो होली है या सेक्रेड है, उनको क्वेश्चन कर पाए?

आचार्य प्रशांत: जो वास्तविक होलीनेस है, जो वास्तविक सेक्रेडनेस है, उसके लिए आपके पास प्रेम, सम्मान होना चाहिए। तब जो नकली होली चीज़ें हैं, आप उन्हें क्वेश्चन कर पाओगे। जो कुछ समाज होली मान रहा है, आप भी उसको आराम से होली मान लोगे, अगर आपका समाज के साथ स्वार्थ जुड़ा हुआ है। तो प्रश्न यह है कि आपका सत्य के साथ प्रेम गहरा है या समाज के साथ स्वार्थ गहरा है? अगर सत्य के साथ प्रेम गहरा होगा तो समाज ने आपको जो फ़र्ज़ी होलीनेस दी होगी और फ़र्ज़ी सेक्रेडनेस खड़ी करी होगी, आप वह सब ध्वस्त कर दोगे। आप कहोगे कि तुम्हें कोई चीज़ लगती होगी सेक्रेड, पवित्र, होली, मैं नहीं मानता। क्यों? इसलिए नहीं कि मुझे पवित्रता से समस्या है। इसलिए, क्योंकि मैं वास्तविक पवित्रता से प्रेम करता हूँ, सम्मान करता हूँ।

बात जैसे भगत सिंह कह रहे हैं ना, ‘व्हाई आई एम ऐन एथीस्ट’। वह कह रहे हैं कि जो धर्म तुम मानते हो और जो तुमने काल्पनिक सब रचनाएँ करी हुई हैं ईश्वर वग़ैरह की, मैं उनको नहीं मानता। मैं इस अर्थ में एथीस्ट हूँ। क्यों? क्योंकि मैं सचमुच सम्मान देता हूँ सत्य को। मेरी सत्य के प्रति निष्ठा है, इसलिए मेरी झूठे धर्म के प्रति निष्ठा नहीं है।

तो झूठे धर्म से टक्कर वही ले पाएगा जो वास्तव में सच्चा धार्मिक होगा।

वह कहेगा, क्योंकि मेरे मन में सच्चे धर्म के प्रति प्यार है, तो इसलिए जो भी झूठी बातें हैं, झूठा धर्म है, मैं इसको ठुकराता हूँ। मुझे डर नहीं लगता। वह स्पिरिचुअल करेज है जो तुमने अपने सवाल में कही। स्पिरिचुअल करेज प्यार से आती है। सच्चाई के प्रति प्यार। सच्चाई के प्रति, अपनी संभावना के प्रति, अपनी मुक्ति के प्रति। जीवन में जो कुछ भी ऊँचा, ऊँचा और सुंदर है, उसके प्रति, अगर उन सबके प्रति प्यार है, तो बाक़ी सब जो गड़बड़ चीज़ें हैं, ओछी चीज़ें हैं, उनको आप ठुकरा लोगे। प्रेम साहस दे देता है।

प्रश्नकर्ता: अगर कल्पना की जाए कि ज्योतिबा फुले आज, जो है, हमारे बीच होते, तो वह किस तरीक़े के इनजस्टिस से फ़ाइट कर रहे होते?

आचार्य प्रशांत: बातचीत जैसे-जैसे अंत में पहुँच रही है, प्रश्नों में गहराई बढ़ती जा रही है। बढ़िया। बहुत अच्छा सवाल है, बहुत अच्छा सवाल। दो-तीन चीज़ें होती हैं जिनसे वह ज़रूर संघर्ष करते। पहला, पर्यावरण। जैसे उन्होंने दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करा, आज वह प्राणियों, पशुओं, पक्षियों की प्रजातियों के अस्तित्व के लिए संघर्ष करते। क्योंकि बात तब तो यह थी कि कोई है जिस पर अत्याचार हो रहा है, और बात आज यह है कि कोई है जिसका अस्तित्व ही मिटाया जा रहा है। उसकी प्रजाति ही विलुप्त कर दी जा रही है। एक्सटिंक्शन रेट पता है ना कितना है? रोज़ 100 प्रजातियाँ विलुप्त हो रही हैं। और यह नेचुरल नहीं है, यह आर्टिफ़िशियल है, मैन मेड है। यह हम कर रहे हैं। तो आज अगर महात्मा फुले होते तो इसके ख़िलाफ़ खड़े होते। यह क्यों है?

दूसरा, जो आज सबसे बड़ा भेद है, अंतर है, वह है अमीर और ग़रीब के बीच में। उस समय में भी, 1850–1870 में भी दुनिया में उतनी इनइक्वालिटी नहीं थी जितनी आज है। तो जो आर्थिक असमानता है अमीर और ग़रीब के बीच की, ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ के बीच की, आज अगर महात्मा फुले होते तो उसके ख़िलाफ़ खड़े होते।

और आज अगर महात्मा फुले होते तो, जैसे उस समय उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर शोषण हुआ है, आज वो खड़े होते कि तुम धर्म का ही शोषण क्यों कर रहे हो? उस समय वह धर्म के नाम पर शोषण से लड़े थे, आज वह धर्म के ही शोषण से लड़ जाते। क्योंकि आज धर्म का ही शोषण हो गया है। धर्म का ही अर्थ कुछ से कुछ बना दिया गया है। तो इसके अलावा उन्होंने काम करा था दलित और महिलाओं के लिए, लेकिन दलित और महिलाओं की हालत आज भी कोई बिल्कुल संतुष्टि की तो नहीं हो गई है। तो वह तो जो उनका काम का क्षेत्र था, उसको तो आगे बढ़ाते ही रहते।

प्रश्नकर्ता: यदि वो आज होते और वो आज की महिला से मिलते, तो...

आचार्य प्रशांत: तो क्या बोलते?

प्रश्नकर्ता: जी।

आचार्य प्रशांत: बोलते, देख, आज़ादी बड़ी बात होती है, है ना? ग़ुलामी नहीं करनी है। उन्होंने अपनी किताब का नाम ही दिया था ‘गुलामगिरी’, क्योंकि ग़ुलामी से उनको बड़ी समस्या थी और उन्होंने ग़ुलामी नहीं करनी है। और अगर आज़ादी सचमुच चाहिए तो सिर्फ़ बाहरी आज़ादी से काम नहीं चलेगा। आज़ादी भीतर भी होनी चाहिए। आज की महिला से कहते हैं कि भीतर ही आज़ादी का भी ख़याल कर ले। तुझे दबाने वाला आज बाहर नहीं है, शायद मौजूद इतना। पर तेरा शोषण करने वाला आज तेरे भीतर ही बैठा हुआ है। जिसको तू अपनी मान्यताएँ, धारणाएँ, अपने संस्कार बोलती है, वही तेरा शोषण कर रहे हैं। जिसको तू गुड लाइफ़ समझती है, हैप्पी लाइफ़ समझती है, है ना, तेरी गुड हैप्पी लाइफ़ का, तेरी आइडियल लाइफ़ का कॉन्सेप्ट ही तेरा शोषण कर रहा है। यह कहते हैं।

प्रश्नकर्ता: लेकिन एक तरफ़, मतलब, उन्होंने जो किया, उस समय जो क़दम उठाया, सारे रेज़िस्टेंस के अगेंस्ट, “एंड दैट चेंज द एंटायर कोर्स ऑफ़ डायरेक्शन फ़ॉर विमेन, एट लीस्ट,” एंड उसके बावजूद, चाहे ज्योतिबा फुले हों, सावित्रीबाई फुले हों या फ़ातिमा शेख़ हों, इनको हम मेनस्ट्रीम में उस तरीक़े से नहीं, हमें पढ़ाया जाता, या हमारी आँखों के सामने लाया जाता है बार-बार। और जबकि इनकी जगह ज़रूर किसी और चीज़ ने ले ली है, तो...

आचार्य प्रशांत: इनके बारे में इतिहास में पढ़ाया क्यों नहीं जाता?

प्रश्नकर्ता: नहीं, सिर्फ़ इतिहास नहीं। अब जैसे अगर एक ‘फुले’ मूवी भी आई है, तो मीडिया में यह चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए? या न्यूज़पेपर्स में, आर्टिकल्स में यह चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए?

आचार्य प्रशांत: पीछे देखो, सच्चाई देखो, तो मानना पड़ेगा कि हमारे अतीत में, इतिहास में बड़ी गड़बड़ रही है। तो फिर हम जो बार-बार राग अलापते हैं ना, स्वर्णिम अतीत, गौरवशाली इतिहास, उसमें समस्या आ जाएगी। तो इसलिए हम यह देखना ही नहीं चाहते कि पीछे हम कैसे हालातों और बाधाओं से होकर गुज़रे हैं, कि बीच में स्थितियाँ कितनी ज़्यादा वीभत्स थीं। और बीच में नहीं, कई शताब्दियों तक, कई शताब्दियों तक कैसी दुर्दशा थी। जब मानोगे कि भारी-भारी दुर्दशा थी, तब फिर उनके प्रति सम्मान भी उठेगा जिन्होंने तुम्हें उस दुर्दशा से बाहर निकाला है। लेकिन मानोगे दुर्दशा है तो स्वयं को ज़िम्मेदार भी मानना पड़ेगा। और मानोगे दुर्दशा है या रही है दुर्दशा, तो जो खोखला तुम स्वाभिमान लेकर घूम रहे हो, उस स्वाभिमान को भी त्यागना पड़ेगा। और स्वाभिमान के साथ अहंकार जुड़ा होता है। अहंकार नहीं अपने आप को झुकाना चाहता, तो नहीं मानेगा कि भारत देश की, भारत में स्त्रियों की, दलितों की ऐसी दुर्दशा थी।

असल में स्त्रियों, दलितों की क्या दुर्दशा थी? जिन्हें हम शूद्र कहते हैं, ओ.बी.सी.ज़, वह आबादी का 40 से 50 प्रतिशत हैं। 10–12 प्रतिशत एस.सी. और एस.टी. हैं, जिनको अछूत कहा गया, अनटचेबल कहा गया। तो 70 प्रतिशत तो यही हो गए। और बाक़ी 30 प्रतिशत में भी आधी स्त्रियाँ हैं, तो माने 85 से 90 प्रतिशत लोगों की दुर्दशा थी। तो भारत के किसी वर्ग की दुर्दशा की बात नहीं हो रही, हम समूचे भारत की दुर्दशा की बात कर रहे हैं। अगर 90 प्रतिशत भारत की दुर्दशा थी तो पूरे भारत की दुर्दशा थी। अब यह मानना हमारे स्वाभिमान को बड़ी चोट पहुँचाता है कि हमने अपने राष्ट्र का यह हाल कर रखा था, तो हम आँख मूँद लेना चाहते हैं। हम ऐसा अभिनय करना चाहते हैं कि जैसे बस सब कुछ बड़ा अच्छा-अच्छा था हमारे अतीत में। बहुत लोग जो आकर कहते हैं, पता है, सती प्रथा थी, कोई चीज़ थी ही नहीं। सती का तो अंग्रेज़ों ने एक आविष्कार कर दिया ताकि भारतीयों को नीचे दिखाया जा सके।

लेकिन जो लोग, जो समुदाय, जो देश अपनी पुरानी ग़लतियों को स्वीकार नहीं करता, वह अपनी पुरानी ग़लतियों को फिर दोहराता है।

प्रश्नकर्ता: बेसिकली आज भी बदलना नहीं चाहते।

आचार्य प्रशांत: हम आज ही बदलना नहीं चाहते। हम वही पुराना चक्र, ग़लती का, भूल का, शोषण का, अन्याय का, कहीं ना कहीं हम वो जारी रखना चाहते हैं। इसीलिए हम अपनी पुरानी ग़लतियों को देखना नहीं चाहते, और उन ग़लतियों को जिन्होंने सुधारा, हम उनको सम्मान नहीं देना चाहते। यह ख़तरे की बात है। इससे पता चल रहा है कि आज भी हमारी नीयत कुछ बहुत अच्छी है नहीं।

प्रश्नकर्ता: मैं काफ़ी सरप्राइज़्ड थी यह देखने में कि जो थिएटर था, एक तो पहली बार शोज़ बहुत कम थे, एंड बुक माय शो पे जनरली और बहुत कम पैसे के जो थे वो टिकट्स थे, ₹100, ₹200, ₹300, इनसे ऊपर के ज़्यादा टिकट्स अवेलेबल भी नहीं थे और शोज़ बहुत जल्दी-जल्दी कैंसल भी हो रहे थे। काफ़ी मुश्किल से ये वाला शो का भी स्लॉट मिला था, एंड ईवन हॉल के अंदर ज़्यादातर जो सीट्स थीं, वो ख़ाली थीं। जबकि भारत की आधी आबादी महिलाओं की है, और जिनके बारे में ये मूवी है, मतलब यदि किसी के प्रति आपका ऋण है, तो वो ज्योतिबा फुले के प्रति है। और उनके ऊपर यदि कोई मूवी बनती है पहली बार तो, एंड उसमें महिलाएँ ही नहीं मौजूद हैं वहाँ पर उनको देखने के लिए।

आचार्य प्रशांत: इस देश की सब पढ़ी-लिखी महिलाओं को महात्मा फुले का एहसान मानना चाहिए। लेकिन उन्हें शायद नाम ना पता हो। जिन्हें नाम भी पता है, ठीक है, हो गया, थोड़ा-बहुत, कुछ ऐसे ही है। सही कहा, फ़िल्म देखने भी नहीं गईं, और इधर-उधर की कोई फ़िल्म हो... असल में शोषण के बारे में जो एक छुपी बात रहती है ना, वो ये क्या है कि कहीं ना कहीं आप अपने शोषण में ख़ुद ही भागीदार होते हो। ठीक है? और वो इसी बात से पता चल रहा है ना। भाई, आपको अगर वाक़ई अपने शोषण से समस्या होती, तो आप उसके प्रति कुछ प्रेम भी दिखाते, कुछ, कुछ अनुग्रह, कुछ ग्रैटिट्यूड भी दिखाते जिसने आपको फिर बचाया, बाहर निकाला। आपको अगर उसके प्रति ग्रैटिट्यूड नहीं है, तो इसका मतलब यह है कि आपको अपने शोषण से फिर समस्या भी नहीं है। और जब शोषण से समस्या नहीं है तो शोषण चलेगा। एक्सप्लॉइटेशन चलता रहेगा। आज भी चल ही रहा है, अलग तरीक़ों से चल रहा है।

Get Updates
Receive handpicked articles, quotes and videos of Acharya Prashant regularly.

This site is protected by reCAPTCHA.

By continuing, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy

प्रश्नकर्ता: कई बार ऑब्ज़र्वेशन में यह भी आता है कि महिलाओं ने ख़ुद को इतना एक तरीक़े से कमज़ोर बना लिया है, या रीढ़ इतनी कमज़ोर कर ली है अपनी, कि उनको अब ऐसा लगता है कि “ओनली थ्रू एक्सप्लॉइटेशन कैन दे एक्सप्लॉइट एनीबडी।” इंटेंशनली नहीं करना चाहतीं, बट कमज़ोरी इतनी है, रिवर्स एक्सप्लॉइटेशन।

आचार्य प्रशांत: कि हम इतने कमज़ोर हो गए हैं कि हम अपने दम पर तो चल नहीं सकते, तो चलो, अब हम भी दूसरों को एक्सप्लॉइट करते हैं।

प्रश्नकर्ता: और वह तभी संभव है जब आप पहले ख़ुद अपना एक्सप्लॉइटेशन करवाओ।

आचार्य प्रशांत: हाँ, वो तो है।

प्रश्नकर्ता: अदरवाइज़...

आचार्य प्रशांत: देखो, “स्पिरिचुअलिटी इज़ अबाउट हेल्थ। इट इज़ अबाउट नाइदर रिमेनिंग वीक नॉर वीकनिंग द अदर।” ख़ुद भी स्वस्थ जिऊँगा और तुझे भी स्वस्थ करूँगा, यह अध्यात्म होता है।

प्रश्नकर्ता: जी। पर स्वस्थ होते ही, जो आपने बहुत सारे अपने स्वार्थ, यहाँ-वहाँ से आपकी जिनकी पूर्ति हो रही होती है, वो कटते चले जाते हैं, छूटते चले जाते हैं।

आचार्य प्रशांत: स्वास्थ्य की बात ही यही है ना कि उसके साथ ताक़त भी आती है। स्वस्थ होते-होते तो बैसाखियाँ छूटती।

प्रश्नकर्ता: पर पहले डर आता है।

आचार्य प्रशांत: हाँ, डर आता है, पर ताक़त आ गई है ना। आप स्वस्थ हो गए तो आपकी बैसाखी छूट गई। क्रचेज़ पर आप पहले चलते थे, तो एक सेकंड को हो सकता है बुरा लगे कि अरे, मेरी बैसाखी चली गई। पर आप स्वस्थ हो गए, आपको बैसाखी की अब ज़रूरत ही नहीं है। वो जो आपके पुराने सहारे थे, या सपोर्ट सिस्टम्स थे, वो आपसे हट जाते हैं, और ये अच्छी बात है। हट जाते हैं, क्योंकि अब आपको, उनको ज़रूरत नहीं है उनकी आपको, तो अच्छी बात है।

प्रश्नकर्ता: यदि फिर से वही, जो मैंने आपके सामने सवाल रखा था, कि ज्योतिबा फुले, जो हैं, या फिर ईवन बाबा साहब अंबेडकर, यदि आज आते, आज यहाँ होते, हमारे बीच फ़िज़िकली होते, और वो महिलाओं को देखते, और वो महिलाओं का फ़ीमेल लेबर पार्टिसिपेशन रेशियो देखते, तो...

आचार्य प्रशांत: भारत में बहुत कम है और बढ़ने का नाम नहीं ले रहा। कम हो जाता है और ज़्यादा बीच में। तो कुछ नहीं तो कहते यही कि हमने अपनी इतनी मेहनत इसलिए थोड़ी करी थी, हमने जान इसलिए थोड़ी दी थी कि तुम एक तरह के शोषण से निकल कर दूसरे तरह के शोषण में चली जाओ। हमने तुम्हारी आज़ादी की कोशिश करी थी, हमने यह थोड़ी चाहा था कि तुम अपनी आज़ादी का सौदा कर लो। पहले तुम्हारी आज़ादी तुमसे छीनी जाती थी, अब तुमने अपनी आज़ादी को ट्रेड कर लिया है, उसका सौदा कर लिया है। दोनों ही हालत में तुमने अपनी आज़ादी छोड़ दी है। कोई तुमसे पहले छीन लेता था ज़बरदस्ती। आज ज़बरदस्ती वाली बात नहीं है, क्योंकि लीगल प्रोटेक्शन है और बहुत सारी सोशल, जो निगाहें हैं, वो भी बदली हैं। तो आज आपकी आज़ादी को कोई छीनता नहीं है। छीनता नहीं है, तो आप ख़ुद ही उसको बेच देते हो कुछ बेनिफ़िट्स के बदले में। तो उनको दुख होता। वो कहते हैं कि कितनी मेहनत से तुमको कोई चीज़ दिलवाई थी और तुमने बेच दी।

वैसे ही जैसे कि मैं, मान लो, तुम लोगों को कोई गिफ़्ट दूँ, बहुत मेहनत से गिफ़्ट लाकर के दूँ, और तुम उस गिफ़्ट को बेच दो किसी बहुत सस्ती चीज़ के लिए। ऐसा हुआ है। और गिफ़्ट पाने में ना, अक्सर यह बड़ा एक ख़तरा रहता है, क्योंकि वो गिफ़्ट आपने अर्न तो करा नहीं है ना। आपको तो गिफ़्ट में मिला है, आपने उसे कमाया नहीं है।

प्रश्नकर्ता: आपकी लड़ाई भी उन्होंने लड़ी है।

आचार्य प्रशांत: आपकी लड़ाई किसी और ने लड़ी है, आपके बदले। तो वो जो चीज़ तोहफ़े में, उपहार में, मुफ़्त में मिल जाती है, आप उसी की क़द्र नहीं करते। आप उसको सस्ता समझ कर या तो छोड़ देते हो या बेच देते हो। आधे-पौने दामों बेच देते हो। तो इस बात को देख कर के इन लोगों को बड़ा दुख होता है कि यार, हमने तुम्हारे लिए कितनी मेहनत करी और तुम यह क्या कर रही हो?

प्रश्नकर्ता: आपको कैसा लगता है?

आचार्य प्रशांत: ऐसा ही लगता है। (हँसते हुए)

ज़्यादा ईमानदारी की बात होती है कि जब कोई ग़ुलाम है और वो साफ़-साफ़ ग़ुलाम हो, प्रत्यक्ष ग़ुलाम हो, ऑब्वियसली ग़ुलाम हो। समझ रहे हो? और बड़ी समस्या हो जाती है जब कोई है तो ग़ुलाम, पर वो दिखा ये रहा है कि मैं वोक हूँ, मैं लिबरेटेड हूँ, मैं एनलाइटेंड हूँ, मैं मुक्त हूँ। लिबरेशन है, फ़्रीडम है, वो ये सब दिखा रहा हूँ, तब बड़ी ज़्यादा समस्या आ जाती है। आज वो समस्या आ गई है। हो तुम भीतर से अभी भी ग़ुलाम ही। और भीतरी आज़ादी बिना अध्यात्म के आ नहीं सकती। विज़डम से, स्पिरिचुअलिटी से तुम्हें डर लगता है, तो भीतर हो तुम ग़ुलाम। अपनी टेंडेंसीज़ के ग़ुलाम हो, अपने थॉट्स, अपनी फ़ीलिंग्स के ग़ुलाम हो, अपनी कंडीशनिंग के ग़ुलाम हो। इन सब चीज़ों के तुम ग़ुलाम हो, आज भी ग़ुलाम हो। लेकिन आज तुमने एक, एक नाटक करना बस सीख लिया है, एक, एक प्रिटेंस सीख लिया है कि मैं तो आज़ाद हूँ।

ग़ुलामी जब ग़ुलामी जैसी लगती है तो उसको हटाना, चुनौती देना थोड़ा आसान होता है। लेकिन ग़ुलामी जब आज़ादी का नाम पहन लेती है, आज़ादी का मुखौटा पहन लेती है, तो उस ग़ुलामी को हटाना और मुश्किल हो जाता है।

आज कुछ मामले में और मुश्किल हो गया है महिलाओं की ग़ुलामी को चुनौती देना, क्योंकि महिलाओं का एक बड़ा तबक़ा है जो झूठी आज़ादी को आज़ादी बोल रहा है।

ये लीजिए, हम वापस पहुँच गए। कोई आख़िरी बात? रात में चले थे, सुबह हो गई। हर अच्छी यात्रा ऐसी ही होती है ना। बिल्कुल आधी रात के अँधेरे से उसका आरंभ होता है, मंज़िल आते-आते थोड़ी रोशनी दिखाई देने लगती है। पर जैसे रोशनी दिखाई देती है, तो पता चलता है यात्रा का अंत भी हो गया। यात्रा का अंत हो जाता है, यात्री का अंत हो जाता है। वो अपने पीछे रोशनी छोड़ जाता है। अब जिनको रोशनी का तोहफ़ा दिया है, वो जानें कि उन्हें उस तोहफ़े का क्या करना है। आमतौर पर हम रोशनी का सदुपयोग करते नहीं हैं। हम, हम अपने ऊँचे से ऊँचे ग्रंथों के साथ खिलवाड़ करते हैं। हम महापुरुषों की बातों को तोड़-मरोड़ देते हैं। उनकी जो लेगेसी होती है, उसकी उपेक्षा कर देते हैं। यही सब चलता रहता है। चलो।

This article has been created by volunteers of the PrashantAdvait Foundation from transcriptions of sessions by Acharya Prashant
LIVE Sessions
Experience Transformation Everyday from the Convenience of your Home
Live Bhagavad Gita Sessions with Acharya PrashantJOIN NOW
Categories
  • Trending
  • Bhagavad Gita
    Ashtavakra Gita
    Avadhut Gita
    Pingla Gita
    Paramhans Gita
    Ribhu Gita
    Uttar Gita
    Jivanmukt Gita
    Putra Gita
    Ajgar Gita
    Uddhav Gita
  • Relationship
    Sex
    Attachment
    Lust
    Depression and Anxiety
    Stress
    Fear
    Loneliness
    Overthinking
    Anger
    Money
    Happiness
    Desire
    Guilt
    Suffering
    Jealousy
    Confusion
    Motivation
  • Adhyatma Upanishad
    Kathopnishad
    Mundaka Upanishad
    Devi Upanishad
    Chhandogya Upanishad
    Ishavasya Upanishad
    Brihadaranyaka Upanishad
    Amritbindu Upanishad
    Kena Upanishad
    Niralamba Upanishad
    Sarvasara Upanishad
    Shewtashvtara Upanishad
    Narayana Upanishad
    Mandukya Upanishad
    Maitreya Upanishad
  • Veganism
  • Women Liberation
Excerpts From Articles
How To Get Freedom From Anxiety?
Especially in the modern world, unfortunately, a degree of constant anxiety has become an almost normalized state for us. A large portion of our mental health problems as a collective is very much about anxiety and fear. Burn-outs, career pressures, problems with self-esteem, fear of others, stress about studies etc.
Read Full Article
बाल दिवस: बच्चों को क्या दे रहे हैं हम?
बच्चों के लिए हम बहुत कुछ करते हैं। अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाते हैं, उनके लिए सुविधाएँ जुटाते हैं, भविष्य की योजनाएँ बनाते हैं।
Read Full Article
नदी की सफाई में क्या छूट जाता है?
हम यमुना को माँ कहते हैं। घाट पर खड़ा आदमी जब उसे माँ कहता है, तो मुझे उसकी नीयत पर शक करने की कोई वजह नहीं दिखती।
Read Full Article
चार राम हैं जगत में, किस राम को चुनेंगे आप?
यह प्रश्न केवल ईश्वर के बारे में नहीं है। इससे कहीं ज़्यादा यह हमारे बारे में है। हम किसे राम कहते हैं, इससे पता चलता है कि हम स्वयं को क्या समझते हैं, किसमें सुरक्षा खोजते हैं और किसके लिए अपना जीवन लगा रहे हैं।
Read Full Article
Dr BR Ambedkar: A Visionary Beyond Politics
Dr. Ambedkar is an enduring symbol of struggle, dignity, and the relentless pursuit of justice. His life was not merely a series of events that were linked with politics or social reform. It was an intellectual, social, and spiritual odyssey. Dr.
Read Full Article
A Lesser Known Incident From Mahatma Gandhi’s Life
Mahatma Gandhi had been in South Africa at the center of a civil movement for more than two decades but he kept coming to India to attend Congress sessions. There was not much depth in those visits.
Read Full Article
The planet is irreversibly tipping. Who is pushing it?
We have begun to speak of the future climate as though we could settle the bill later. We shall keep emitting greenhouse gases, warm the planet beyond the limit we have agreed upon and, when technology has improved, bring the temperature down again.
Read Full Article
आप बहुत गलत तरीके से जी रहे थे, अब आपको बता रही जिंदगी
ज़िंदगी की छोटी-से-छोटी स्थिति भी आपके सामने आती है तो अगर आपकी सुधरने की, सीखने की नीयत है तो उस स्थिति के बाद आप वैसे ही नहीं रह जाएंगे जैसे कि आप उस स्थिति के पहले थे. यह मैंने बात करी जीवन की किसी भी साधारण स्थिति की. अभी जो वैश्विक आपदा हमारे सामने है, वह तो निश्चित ही असाधारण है.
Read Full Article
Israel-Hamas: Unraveling The Role Of Religion In Conflict And Cruelty
Why do conflicts happen, and why is there cruelty in the world? These two things show us what religion means to regular people.
Read Full Article
Sanatan Dharma is the way if the world is to be saved, rest is just cult
When it comes to philosophy and spirituality, the discourse often becomes dense. But in our endeavour to understand Sanatan Dharma, we will proceed with simple definitions and queries.
Read Full Article
Children’s Day: What Are We Really Giving Our Children?
Children’s Day is celebrated on 14 November every year. We try to provide the best schools, facilities, and plans for our children’s future and celebrate their achievements with pride.
Read Full Article
Climate change: When disaster becomes a market
When a flood destroys a bridge, rebuilding it creates economic activity. Someone buys steel and cement, construction companies get contracts, workers are hired, and money changes hands.
Read Full Article
Comments
Add Your Comment
Be the first one to add a comment :)
Search
Relationship
Related Topics
Women Empowerment
Liberation
Social Issues
Relationship
Religion
Ashtavakra Gita
Goal
Bhakti
Duality
Shri Ram
LIVE Sessions
Experience Transformation Everyday from the Convenience of your Home
Live Bhagavad Gita Sessions with Acharya PrashantJOIN NOW
Related Topics
Women Empowerment
Liberation
Social Issues
Relationship
Religion
Ashtavakra Gita
Goal
Bhakti
Duality
Shri Ram
Articles On Women Empowerment
समाज के साथ चलें या समाज के ख़िलाफ़?
Ego
समाज के साथ चलें या समाज के ख़िलाफ़?
9min
213reads
9

कोई कहता है ये लड़कों का काम है, और हम ज़िद में वही कर डालते हैं। कोई कहता है आजकल सब यही पहनते हैं, और हम कुछ अलग पहनकर ख़ुद को ख़ास समझने लगते हैं। भीड़ के पीछे चलना और भीड़ के उलटा चलना, दोनों में नज़र भीड़ पर ही टिकी रहती है। समाज को देखना ज़रूरी है, उसकी नक़ल या मुख़ालफ़त के लिए नहीं, बल्कि उसमें अपनी ही वृत्तियाँ पहचानने के लिए। जो दूसरों में दिखता है, वही हममें भी बैठा है। तो क्या हमारी राह सचमुच हमारी अपनी है?

नरगिस मोहम्मदी - जीवन वृतांत
Women Empowerment
नरगिस मोहम्मदी - जीवन वृतांत
3min
915reads
56
7
महिला की देह नहीं, मनुष्य की चेतना हैं आप || आचार्य प्रशांत, वेदांत महोत्सव ऋषिकेश में (2021)
Women Empowerment
महिला की देह नहीं, मनुष्य की चेतना हैं आप || आचार्य प्रशांत, वेदांत महोत्सव ऋषिकेश में (2021)
17min
596reads
2

पिछले वर्ष ईरान में 22 वर्षीया 'माशा अमीनी' की ईरानी पुलिस द्वारा हत्या हुई। पूरी दुनिया ने विरोध जताया। माशा ओमिनी का जुर्म क्या था? उसने हिजाब वैसे नहीं पहना था जैसा ईरानी सरकार का आदेश था।

इस बर्बर हत्या के बाद ईरान की सड़कों पर हज़ारों महिलाओं की भीड़…

1

प्रश्नकर्ता: प्रणाम, आचार्य जी! मेरे दो प्रश्न हैं। पहला प्रश्न है कि टिपिकली (आमतौर पर) ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएँ होती हैं, वो थोड़ा प्राकृतिक रूप से केयर गिवर्स (देखभाल कर्ता),इमोशनल (भावुक), ह्वेरैज़ मेन (जबकि पुरुष) वो थोड़ा,लॉजिकल (तार्किक), गो-गेटर्स (उद्योगी), ऐम्बिशस (महत्वाकांक्षी) होते हैं।

जब…