कोई कहता है ये लड़कों का काम है, और हम ज़िद में वही कर डालते हैं। कोई कहता है आजकल सब यही पहनते हैं, और हम कुछ अलग पहनकर ख़ुद को ख़ास समझने लगते हैं। भीड़ के पीछे चलना और भीड़ के उलटा चलना, दोनों में नज़र भीड़ पर ही टिकी रहती है। समाज को देखना ज़रूरी है, उसकी नक़ल या मुख़ालफ़त के लिए नहीं, बल्कि उसमें अपनी ही वृत्तियाँ पहचानने के लिए। जो दूसरों में दिखता है, वही हममें भी बैठा है। तो क्या हमारी राह सचमुच हमारी अपनी है?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[2026 के एक सत्र से, जिसमें एशियाई पावरलिफ़्टिंग प्रतियोगिता में तीन पदक जीत चुकी एक युवा खिलाड़ी ने पूछा कि वे सचमुच अपनी दिशा में चल रही हैं या बस समाज के विरुद्ध दिखना चाहती हैं।]
प्रश्नकर्ता: इसमें मोस्टली तो कॉन्ट्रिब्यूशन मैं अम्मा को दूँगी। एक ऐसा छोटा सा स्टोरी है कि जब मैं अम्मा के वूम्ब में थी तब अम्मा ने बहुत सहा था ऐज़ अ लड़की जैसे उन्होंने कहा था। उन्होंने देखा भी था कि उनकी माँ भी कितनी दबाव में रहती थी और उनके बहुत सिलसिले हुए थे। तो उन्होंने ऐसा सोचा था कि जो मेरा पहला बच्चा होगा वो बेटी होगी और वो सिर्फ सोसाइटी के ख़िलाफ़ जानी चाहिए। वो अपने हिसाब से जीनी चाहिए। उसको जो चाहिए वो करनी चाहिए और वो एग्ज़ैक्टली वैसे ही। उन्होंने कभी यह बोला नहीं था मुझे। बट मैं नैचुरली ऐसी ही हूँ कि मैं मेरी हरकतें सब वैसी ही है जो सोसाइटी मानती है कि लड़कियाँ नहीं करनी चाहिए। मैं वही करती रहती हूँ। मैं फ़िटनेस में गई जहाँ बोलते हैं कि लड़कियाँ नहीं जानी चाहिए। मैंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग किया। मैंने पावरलिफ़्टिंग चालू किया। मैं बाइक चलाती हूँ। मैं बाहर घूमने जाती हूँ। अकेले रात में घूमती हूँ। मेरे माँ कुछ नहीं बोलती है।




