आज का युवा यात्रा के लिए भी लोन ले रहा है, और हम झट से लेबल लगा देते हैं कि पहले के लोग अच्छे थे, अब के लोग बुरे हैं। पर एक कर्म को पकड़कर उस पर लेबल लगाना सस्ता और आसान तरीका है। यात्रा अपने आप में न अच्छी है, न बुरी। चलना हो या ठहरना, फ़र्क़ इससे नहीं पड़ता, बात भीतर के केंद्र की है। और जो निशानियाँ हम पहचानते हैं, उन्हें कोई भी ओढ़ सकता है। तो अच्छा या बुरा कहने से पहले, क्या हम देख पाएँगे कि कर्म के पीछे कर्ता कौन है?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[बेंगलुरु में एक संवाद से। एक शिक्षक पूछते हैं कि आज का युवा यात्रा के लिए भी लोन क्यों ले रहा है।]
प्रश्नकर्ता: मैं बेंगलुरु में ही पढ़ाता हूँ। मैं एक रिपोर्ट देख रहा था जिसमें यह था कि आजकल का जो युवा है जेन ज़ी है वह लाइफ़स्टाइल के लिए, ट्रैवल के लिए, गैजेट्स के लिए लोन ले रहा है और 2025 के फ़र्स्ट हाफ़ में ही 27% लोन्स जो पास हुए हैं वह ट्रैवल के लिए है। जबकि अगर हम कंपैरिज़न करें तो लगभग 20, 25 साल पहले ट्रैवल के लिए तो लोन नहीं लिया जाता था बिज़नेस के लिए या फिर ऐसी चीज़ों के लिए लोन लिया जाता था ताकि इकोनॉमिक फ़्यूचर सिक्योर हो सके। तो यह जो शिफ़्ट है, यह जो चेंज है, यह क्या है? हम इसे क्या समझें?




