बिल्कुल यह ज़रूरी है कि लड़के ऐसे हों जो लड़की को सिर्फ़ शरीर की तरह न देखें। साथ ही यह भी ज़रूरी है कि लड़कियों के पास पूँजी के तौर पर देह से आगे भी कुछ हो। ज़्यादातर लड़कियाँ पितृसत्तात्मक समाज के कारण ऐसी बन जाती हैं कि रिश्ते में शरीर के सिवा कुछ और नहीं होता। इसलिए, अगर आप चाहती हैं कि अच्छे लड़के मिलें, तो वैसे गुण विकसित करिए जो अच्छे लोगों की अच्छाई से रिलेट कर सकें और उनके अस्तित्व के सही बिंदु से संबंध बना सकें।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: हलो सर, मेरा क्वेश्चन (सवाल) यह था कि अच्छे लड़के क्यों नहीं मिलते? जिससे भी बात करी जाती है, ज़्यादातर यही होता है कि अट्रैक्शन (आकर्षण) की वजह से होती है, तो सीधा-सीधा दिख जाता है कि शरीर का मामला है। तो पता चल जाता है कि इस बॉडी (शरीर) से ही रिलेशन (रिश्ता) है। और कोई डेप्थ (गहराई) नहीं होती वहाँ, सिर्फ़ बॉडी (शरीर) चाहिए होता है।
आचार्य प्रशांत: देखो! दोनों बातें होती हैं, ध्यान से सुनिएगा, कोई व्यक्तिगत तौर पर नहीं है, सबके लिए है। ये आमतौर पर लड़कियों और महिलाओं की ओर से ही ज़्यादा आता है कि जितने पुरुष हैं, लड़के हैं, ये अच्छे होते नहीं, ये संबंधों में सिर्फ़ शरीर देखते हैं। ये हममें सिर्फ़ बॉडी (शरीर) तलाशते रहते हैं, इन्हें और कुछ नहीं चाहिए रिलेशनशिप (रिश्ता) में, सिर्फ़ सेक्स (सम्भोग) चाहिए। इस तरह की बातें आती हैं, बहुत बार आती हैं। ये बात ठीक भी है लेकिन इस बात के दो पहलू हैं।
एक बढ़िया संबंध में दो लोग होते हैं न, दो पक्ष होते हैं हमेशा, तो दोनों तरफ़ से मामला ठीक होना चाहिए। बिल्कुल ऐसे लड़के होने चाहिए जो कि सामने वाले को, माने लड़की को सिर्फ़ शरीर की तरह न देखें कि एक


