अगर कामवासना मनुष्यों में मात्र प्राकृतिक होती तो सीमित होती, जैसे कि सब प्रजातियों में होती है, पर असीमित वासना है | इतनी विक्षिप्त वासना मन से आ रही है। मन को चाहिए आध्यात्मिक शान्ति, जिसकी तलाश मनुष्य विपरीत लिंगी में करता है| सबको परम चाहिए, जो आख़िरी है सबको वो चाहिए। आप पहले समझो कि आप कौन हो और आपको क्या चाहिए।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, प्रणाम! मेरा प्रश्न आज की जवान पीढ़ी के बारे में है। आज के बच्चों में प्री वेडिंग शूट और लिव इन रिलेशनशिप बहुत आम है। मुझे ज़्यादा ज्ञान नहीं है इन चीज़ों का लेकिन सुनते हैं कि ऐसा करते हैं। मन में कुछ दुविधाएँ और विचार हैं कि पता नहीं पीढ़ी किस स्तर पर जा रही है। ऐसा लगता है कि अध्यात्म काफ़ी कमज़ोर है इन चीज़ों को रोकने में। तो आपका इसके बारे में थोड़ा मार्गदर्शन चाहिए।
आचार्य प्रशांत: नहीं, अध्यात्म कमज़ोर होता तो ये सब नहीं करते न।
प्रश्नकर्ता: मतलब बच्चों को वो मिल नहीं पा रहा।
आचार्य प्रशांत: समझिए तो। वो जो ये कर रहे हैं वो भी एक आध्यात्मिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ही कर रहे हैं। आपने जो दोनों बातें बोली, इसमें लड़के-लड़कियों के परस्पर सम्बन्ध की बात है, चाहे लिव इन हो चाहे प्री वेडिंग हो। लड़का-लड़की जो एक-दूसरे की तरफ़ आकर्षित होते हैं न इतना, अन्धा, वो भी चाहत एक आध्यात्मिक लक्ष्य को पाने की ही है। बस उसका मार्ग ग़लत चुन लिया गया है इसलिए वो लक्ष्य मिलेगा नहीं।


