हम सोचते यही हैं कि ईवी सस्ती हो जाएँ और सोलर, पवन ऊर्जा बढ़ जाए, तो सब ठीक हो जाएगा। पर ऊर्जा आख़िर किसलिए चाहिए? इच्छाओं के लिए। और इच्छा कोई तय मात्रा नहीं, जो एक जगह जाकर रुक जाए। वह एक गुना से हज़ार गुना तक भी चली जाती है, और ‘अब तो यह साफ़ है, तो मैं और कर सकता हूँ’ कहकर हम और माँगने लगते हैं। कहीं ईवी प्रदूषण घटाने से ज़्यादा अपना अपराध बोध सँभालने के काम तो नहीं आ रही? नवीकरणीय ऊर्जा चाहिए, पर क्या अपनी माँग को देखे बिना बात बनेगी?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[25 जून 2026 को लंदन में हुए पुस्तक हस्ताक्षर कार्यक्रम से, जलवायु संकट और ऊर्जा पर एक प्रश्न के उत्तर में]
प्रश्नकर्ता: जैसे कि सर आप बता रहे हैं जैसे कि वर्ल्ड का भी सबसे जो प्राइमरी फ़ैक्टर है क्लाइमेट क्राइसिस में एनर्जी सेक्टर है तो सर इसमें कि सबसे बड़ा कंट्रीब्यूटर जैसे फ़ॉसिल फ़्यूल्स हैं। तो सर जैसे फ़ॉसिल फ़्यूल हैज़ नेगेटिव इम्पैक्ट ऑन क्लाइमेट क्राइसिस बट वो वर्ल्डवाइड बहुत जल्दी स्प्रेड हो गया एंड उसकी वजह से और जैसे बहुत अच्छे फ़ैक्टर्स हैं लाइक इंडिया, इंडिया में सोलर लाइट, सनलाइट एबंडेंस में अवेलेबल है और उससे रिलेटेड एनर्जी फ़ैक्टर्स लाइक सोलर पैनल, उसमें इतना स्लो ग्रोथ क्यों है?




