श्री प्रशांत: प्रेम निश्चय ही एक ऐसी अवस्था है जिसमें कोई दुविधा नहीं है। तो अगर इस क्षण तुम पूरी तरह उसके साथ हो जो मैं कह रहा हूँ, गहरे ध्यान में हो, और बात को समझ रहे हो, तो इस क्षण तुम्हारे और मेरे बीच में यह एक प्रेम प्रसंग है। हाँ, वाकई ऐसा है। अब नहीं है, ख़त्म हो गया, क्योंकि तुम उसकी तरफ़ मुड़ गए।
यह प्रेम है, यह तुम्हारी सारी परिभाषाओं के विपरीत है, यह तुम्हारी प्रेम की सारी तथाकथित मान्यताओं के विपरीत है।
प्रेम तुम्हारी एक आंतरिक स्थिति है। जिसमें तुम आनंदित हो।
मस्त, बेपरवाह, बेफ़िक्र – बस वही प्रेम है। उसके लिए ज़रूरी नहीं है कि कोई और भी हो सामने।




