कई तरह के डर—अकेले पड़ने, छवि खोने या छोटा समझे जाने—की जड़ अक्सर अतीत में बनी पहचान और कहानियों में होती है। शरीर की हाइट जैसी चीज़ों को समस्या मानकर उनसे जूझने के बजाय उनकी अप्रासंगिकता को समझकर आगे बढ़ना चाहिए। अतीत को दबाने से मुक्ति नहीं मिलती; उसके करीब जाकर अपनी स्मृतियों, धारणाओं और पुराने पैटर्न को निष्पक्षता से देखना ज़रूरी है।
This summary is AI-generated. Please read the full article for complete understanding.
प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी। आज जैसे डिस्कशन हो रहा था, तो उसके साथ अवलोकन भी चल रहा था। बहुत सारे, बहुत सारे अलग-अलग डर हैं। जैसे कभी अकेले हो जाने का डर, कभी साइडलाइन हो जाने का डर, कभी एक जो इमेज बनी हुई है, उसके खो जाने का डर। पर अभी कुछ रोज़ पहले जब मैं बैठी थी गीता कम्युनिटी स्टूडेंट्स के साथ ही, तो उस दौरान भी समझ आ रहा था और आज भी अगर अच्छे से देखूँ, तो गहराई में देखूँ तो एक ही डर है और वो डर पास से ही आ रहा है। जैसे बचपन से ही मुझे एक टाइनी, ये टैग दिए जाने का, कहलाने का या कोई सोचे इस चीज़ का बहुत डर रहता था।
जैसे-जैसे बड़ी हुई, 9th, 10th, 8th तक तो समझ ही नहीं आता था कि ये चीज़ क्या है। तो अपना मस्त रहती थी। पर धीरे-धीरे, धीरे-धीरे कभी पेरेंट्स, कभी सिबलिंग, कभी रिलेटिव, कभी स्कूल, सब जगह से इस तरह से आता था कि टाइनी हो, छोटे हो। तो धीरे-धीरे वो चीज़ अब मुझे आज भी कहीं न कहीं मैंने ही ख़ुद को छोटा मान रखा है। मेरे जो भी पैटर्न आ रहे हैं, वो सारे उसी गहरे डर से आ रहे हैं। कभी डिफेंसिव हो जाना, कभी अटैक मूड में आ जाना, पज़ेसिव होना या फिर ईवन जिम भी जाती हूँ, तो इसी चीज़ से दूर जाने के लिए जा रही हूँ।




