आचार्य प्रशांत बताते हैं कि क्यों हम सही खान-पान, स्वास्थ्य और अपने ऊपर ज़रूरी खर्च से बचते हैं, लेकिन दिखावे और फ़ालतू सामाजिक परंपराओं पर पैसा बहा देते हैं। अधिकांश लोगों के लिए समस्या सिर्फ़ पैसों की कमी नहीं, बल्कि विवेक और सही प्राथमिकताओं की कमी भी है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी। मेरा नाम अनंत है। आचार्य जी, मेरा सवाल हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक व्यक्ति को लेकर है। वो फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन में कार्यरत हैं। और उन्होंने अभी बहुत सारे रेस्टोरेंट्स और खाद्य पदार्थ वाली कंपनियों और सरकारी कैंटीनों पर भी छापा मारा और उसके कारण उन्हें बहुत एक हीरो की तरह भी देखा जा रहा है। तो इससे एक बात मुझे अच्छी लगी कि कोई अपना काम कर रहा है और मुझे भी यह जानने को मिला कि हमारे हम जो खाना खा रहे हैं बाहर वह पूरी तरह शुद्ध नहीं है।
लेकिन एक प्रश्न ये आता है कि कोई व्यक्ति जो अपना काम कर रहा है, तो उनको तनख़्वाह भी मिल रही है। उनको एक हीरो की तरह देखना कितना उचित है हमारे लिए? और फिर इसी से यह फ़ूड सेफ़्टी को लेकर पता चला कि भारत में प्रतिवर्ष 100 मिलियन लोग वो फ़ूड बोर्न डिज़ीज़ से प्रभावित होते हैं। और भारत में फ़ूड सेफ़्टी पर जो एक और भारतीय ₹100 खर्च करता है, तो उसका दो पैसा फ़ूड सेफ़्टी पर खर्च होता है। लेकिन यूएस में यह दस गुना है। और एक तीसरा आँकड़ा कैग का है, 2023 के रिपोर्ट है। वह कहती है कि जो भी सैंपल में गड़बड़ियाँ पाई गईं, उनमें से गड़बड़ी पाने वालों में से 85% पर कोई कार्रवाई ही नहीं हुई। तो जो आम आदमी है, उसकी ज़िंदगी के लिए एक खाना भी सुरक्षित नहीं है। क्या आम आदमी की ज़िंदगी इतनी सस्ती हो गई है?




