ये युग, मूल्यों के संक्रमण का युग है। मूल्य संकुचित होते जा रहे हैं और राम जिन मूल्यों के प्रतिनिधि हैं, वो मूल्य हमें नहीं पसंद आने वाले भाई! कदम-कदम पर राम, कर्तव्य पर चलते हैं। वो ये नहीं देखते कि उन्हें लाभ क्या होगा? वो ये नहीं देखते कि उन्हें सुख, खुशी, प्रसन्नता मिलेगी कि नहीं मिलेगी। वो ये देखते हैं कि कर्तव्य क्या है ये बताओ? मैं तो अपने कर्तव्य का पालन करूँगा। आज कौन अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहता है? तुम अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करना चाहते तो राम क्यों अच्छे लगेंगे तुमको?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
राम आज ज़्यादातर लोगों को क्यों पसंद आएँगे? देखो हर युग, उस युग के मूल्यों के हिसाब से अपने आदर्शों को, नायकों को चुनता है। चुनता भी है, गढ़ता भी है। तो जिस युग के जो मूल्य होते हैं, जो वैल्यूज़ होती हैं उसी के हिसाब से उस युग के प्रचलित आदर्श हो जाते हैं।
आज के युग का सबसे बड़ा आदर्श है- भोग, कंज़म्पशन। खाओ! खाओ! खाओ! भोगो! भोगो! भोगो! तो इस युग को फिर ऐसे ही चरित्र, लोग, आदर्श, नायक पसंद आएँगे, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में खूब भोगा हो। अब आप राम को देखिए- पिता के कहने पर हाथ में आया राज्य और सिंहासन ठुकरा कर के जंगल की ओर निकल जाते हैं। आज का कौन-सा इंसान, कौन-सा लड़का? कौन-सा बेटा, ये करना चाहता है कि हाथ में आयी धन, संपदा, सत्ता को ठुकरा कर के जंगल की ओर निकल जाये? तो आज के किसी लड़के को, आदमी को, किसी भी व्यक्ति को राम क्यों पसंद आएँगे? क्योंकि राम जो आदर्श बता रहे हैं, राम जो अपनी ज़िंदगी से उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, वो उदाहरण हमें पसंद ही नहीं आ रहा, हमें उसका पालन ही नहीं करना। आज का हाल तो ये है कि तुम्हारे हाथ में जो चीज़ नहीं भी आ रही हो, जिसके तुम लायक नहीं हो, जिसके तुम पात्र नहीं हो, जो तुमने अर्जित नहीं भी करा, तुम उसको भी किसी तरीके से छल-कपट से, 'हुक ऑर क्रुक', येन-केन प्रकारेण हासिल करो और राम हासिल की हुई चीज़ को छोड़ देते हैं। कोई फिर आज क्यों कहे कि राम मेरे रोल मॉडल हैं। ये युग ही ऐसा है कि इस युग में ऐसा व्यक्ति कैसे बहुत पसंद आएगा आपको, जिसका जीवन त्याग और मर्यादा पर केंद्रित रहा हो।







