यदि पुनर्जन्म संभव नहीं, तो गरुड़ पुराण में पुनर्जन्म की बात क्यों कही गई?

ऐसा नहीं कि पुनर्जन्म झूठी बात है, लेकिन पुनर्जन्म को जैसे समझा है लोगों ने, वो बिल्कुल झूठी बात है, वो श्रुति-विरुद्ध है। पुनर्जन्म होता है, निश्चित रूप से, पर उसका नहीं जिसका आप सोचते हो। और किसी भी पुराण में या किसी भी और किताब में अगर कोई ऐसी बात लिखी है जो सीधे-सीधे भगवद्गीता, उपनिषदों और अष्टावक्र गीता के विरुद्ध जाती है, तो हम क्यों पूछें कि किसने लिख दी? जिसने भी लिख दी, उससे हमें कोई लेना-देना नहीं।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: इफ देयर इज नो कासेप्ट ऑफ रिबर्थ, देन व्हाई एंड हु रोट द गरुड़ पुराण? व्हाट इज इट्स एक्चुअल मीनिंग?
आचार्य प्रशांत: गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद जीवात्मा से संबंधित बहुत सारे वृतांत हैं। कर्मकांड कैसा होना चाहिए? शरीर से निकल के जीवात्मा कैसी यात्रा करती है? ये सब वहाँ पर है।
प्रश्न इसीलिए उठ रहा है क्योंकि बारह सत्र हो चुके हैं और आपने एक भी सत्र का अवलोकन नहीं लिखा है। एक भी बार आपने जाकर कुछ नहीं लिखा है। देखिए, मैं सौ साल तक बोलता रहूँगा, आप सौ साल तक यूँ ही बैठकर सुनते रहेंगे, लाभ नहीं होगा।
ये जो आपने अभी प्रश्न पूछा है न, ये प्रश्न कब का आपका सुलझ गया होता? प्रत्येक सत्र ये क्षमता रखता है कि आपके सब सवालों के उत्तर दे दे। पर हमारे सवाल सारे बिल्कुल बचे रह जाते हैं और वो बचे ही रह जाएँगे। आप मुझसे ही प्रश्न पूछ रहे हो और मैंने ही जो आपको प्रक्रिया सुझाई है, कि सत्र को सुनो और फिर जाकर अपने दिमाग लगा के, ख़ुद जो समझ में आया है, वो लिखो। आप उस प्रक्रिया का पालन एकदम ही नहीं करना चाहते। जीरो आउट ऑफ 12।



