Live SessionsHIDP 2.0Acharya Prashant’s Philosophical FrameworkHis BiographyThe MissionHis WorkOperation 2030
Op-Eds & ColumnsMedia CoveragePress ReleasesInstitutional TalksPodcastsGalleryInvite Him
BooksArticlesVideo CoursesVideo LibraryCareers
Acharya Prashant App
Get it on Google PlayDownload on the App Store

Contact Us
[email protected]+91 96505 85100
Copyright © 2026 PrashantAdvait Foundation
Terms and ConditionsPrivacy PolicyUndertaking
AP Articles
For YouTrendingAll Topics
AP Articles
Yoga

विधियों की सीमा || आचार्य प्रशांत, गुरु नानक पर (2014)

Acharya Prashant

8min
247reads
विधियों की सीमा || आचार्य प्रशांत, गुरु नानक पर (2014)

चुपै चुप ना होवई जे लाइ रहा लिव तार

– जपुजी साहिब(पौड़ी १)

अनुवाद: मौन धारण करने से मन चुप नहीं होता और ना ही प्रभु से मिलाप होता है , चाहे मन लगातार ध्यान में लगा रहे!

वक्ता: चुपै चुप ना होवई, इसमें हमें कोई समस्या नहीं हैं| बात सही है कि मौन धारण करने से भी मन चुप नहीं होता, वो हमारा अनुभव है| कुछ भी कर लो मन चुप नहीं होता, शांत नहीं होता| समस्या दूसरे भाग में आ रही है, इसी कारण कई लोगों ने आज ये प्रश्न लिखा है|

दूसरा भाग कहता है कि तुम कुछ भी कर लो, तुम शांत हो जाओ, तुम मौन धारण कर लो, तुम अंतर में समा कर शब्दहीन हो जाओ, तब भी बात बनेगी नहीं| चुप तुम्हें तब भी उपलब्ध नहीं होगा|

तो बड़ी ठेस लग रही है| ‘चुप हो जायेंगे, अंतःस्थल में समा जायेंगे, तब भी नहीं मिलेगा? इतना क्या दुरूह है पाना?अरे! जितनी तुम्हारी शर्तें थीं सब कर तो दीं पूरी, अब आओ| अपनी ओर के काम हमने पूरे कर दिए, अब तुम अपना काम करो, व्यापार ही तो है| हम चुप हो गये, हमने सारे नियम कायदों का पालन कर दिया, आचरणबद्ध जो जो काम किये जा सकते थे हमने कर दिये, अब तो हमारी उम्मीदें पूरी करो’|

नानक जैसे लोग इस मुर्खता में नहीं फंसते| कहते हैं, ‘तुम कुछ भी कर लो, तुम सौ सिद्धियाँ प्राप्त कर लो, तुम अपनी नाड़ी रोक लो, तुम मुर्दे ही हो जाओ, तुम अखंड मौन धारण कर लो के जी महोदय ने पिछले आठ वर्षों से एक शब्द उच्चारित नहीं किया किया है, तुम्हें तब भी नहीं मिलेगा’| तो बुरा सा लग रहा है ये पढ़ने में| ‘हम इतने गए-गुज़रे हैं, हमारी कोई हैसियत ही नहीं है, हम सब कुछ कर लें तुम तब भी नहीं मिलोगे’| बिल्कुल यही कह रहे हैं नानक, ‘तुम्हारी कोई हैसियत ही नहीं, तुम जितने काम कर सकते हो वो सब निष्फल ही जाने हैं या ये भी कह लीजिये कि उनका एक ही फल होना है- कि तुम्हारी बेचैनी और बढ़ेगी|

बड़ी होशियारी है न हमारी, हर तरीके की जुगत हम लगा लेते हैं| हम सोचते हैं कि जैसे हमने सूक्ष्म से सूक्ष्म यन्त्र बना लिए हैं, जो बड़े से बड़ा काम कर देते हैं, कम्प्यूटर बना लिए हैं, अंतरिक्ष में पहुँच गये हैं, हज़ार तरह की विधियाँ आयोजित कर ली हैं शरीर को नियंत्रित करने की, तो उसी तरीके से आत्मा को भी पा लेंगे|

‘आत्मा को पाने की भी कोई तो विधि होगी ही, भले ही कष्टकर विधि होगी, ऐसी विधि होगी जो बड़े योग्य लोगों के लिए होती है, पर हमारी योग्यता भी क्या कम है? हम करके दिखायेंगे| हमने चंद्रमा को पा लिया, हमने मंगल को पा लिया, आत्मा को क्यों नहीं पा सकते? परम को क्यों नहीं पा सकते? अरे हम बड़े जाँबाज हैं! बताओ समाधि मारनी है? अभी मारते हैं| हम किसी से कम नहीं’| यही भाव है जो दावा करता है कि ‘पाने निकला हूँ’, यही भाव है जो कहता है कि’ पा लूंगा’| कौन पा लेगा? ‘मैं पा लूंगा, मैं बड़ा होशियार, मैं बड़ा समर्थ’|

‘अरे हम दिखायेंगे, अपनी योग्यता प्रदर्शित करेंगे, दुनिया यूँ ही हमारा लोहा नहीं मानती, हम कुछ हैं, और संभव हुआ तो आत्मा से कुछ प्रमाणपत्र लेकर आयेंगे ताकि दिखा सकें कि ये देखो हमने आत्मा को पा लिया| तुम हिमालय पर क्या चढ़ रहे हो, हम आत्मा पर चढ़ कर आये हैं’| तो बड़ी तकलीफ़ हो रही है, एक बार पूछा जा रहा है, दो बार पूछा जा रहा है और आज तो कमाल ही हो गया, तीन लोग एक ही बात पूछ रहे हैं, तो मैं समझ रहा हूँ कि तकलीफ क्या है| बात बहुत सीधी है|

‘चुपै चुप ना होवई जे लाइ रहा लिव तार’

ये जो अहंकार है उसे बेचैनी हो रही है, वो ऐसे ऐसे तिलमिला रहा है कि ये क्यों कह दिया| इतना भर कह देते कि ‘चुपै चुप ना होवई’, तो बात ठीक थी, साधारण मनुष्यों के लिए चुप होना ही बड़ा मुश्किल है, पर हमें भी साधारण बोल रहे हो| ये क्यों कह दिया कि तुम कुछ भी कर लो तब भी अप्राप्य ही रहेगा? ये बात गलत हो गयी| यही सत्य हमें स्पष्ट दिखाई दे, यही ठेस हमें लगे, यही संतों की इच्छा रही ह | माया बड़े रंग धरती है, बहुरुपनी है| कभी स्थूल, कभी सूक्ष्म, छोटी, बड़ी, ऐसी, वैसी, जितने रूप, जितने रंग ,जितने आकार हो सकते हैं, सब माया के ही तो हैं| और कोई भी आकार रख ले, माया तो माया है, बड़ी से बड़ी हो, छोटी से छोटी हो, माया ही है|

तो कोई ये न समझे कि शमन कर लिया है, शमन नहीं कर लिया है, आपने उसका रूप परिवर्तित कर लिया है, या यों कहिये कि आपको छलने के लिए उसने अपना रूप परिवर्तित कर लिया है| आप पहले दुनिया पर ये कह कर धाक जमाना चाहते थे कि देखो मैं ऐसे होशियार हूँ, मैं वैसे होशियार हूँ, मैंने पैसा कमाया है, मेरा सामान्य ज्ञान बहुत खूब है| अब आप उसी दुनिया पर दोबारा धाक जमाना चाहते हो यह कह कर कि मैंने आत्मा को कमाया है और मेरा आध्यात्मिक ज्ञान खूब है| जो धन का अर्जन करने निकले थे, वो अब आत्मा को अर्जित करना चाहते हैं, स्वयं को अर्जित करना चाहते हैं| जो समान्य ज्ञान में खूब आगे रहते थे कि बाज़ारों में क्या चल रहा है, शेयर मार्केट में क्या चल रहा है, पड़ौसी के घर में क्या चल रहा है, किस दफ़्तर में क्या चल रहा है, किस कम्पनी में क्या चल रहा है, वो लोग अब आध्यात्मिक ज्ञान में भी कुलाँचें मारते हैं|

Get Updates
Receive handpicked articles, quotes and videos of Acharya Prashant regularly.

This site is protected by reCAPTCHA.

By continuing, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy

‘ज़रा बताना कि अष्टांग योग क्या होता है| तुम्हें नहीं पता, हमें पता है| पहले खूब बोलते थे और बोलने में इनका ये अहंकार था कि मैं सबको चुप करा देता हूँ, ‘जब हमारा मुँह खुलता है तो बाक़ी सब का बंद हो जाता है’, अब ये मौन में सबसे आगे हैं, पर हैं ये अभी वही, कुछ बदला नहीं है, अब ये मौन में सबसे आगे हैं| पहले ये बेवकूफ़ी की बातें करने में सबसे आगे रहते थे, अब ये बुद्धिमत्ता की बातें करने में सबसे आगे हैं| ये जहाँ जाते हैं वहीं किलो, दो किलो ज्ञान गिर जाता है, इतना ज्ञान हो गया है कि सम्हाला नहीं जाता|

तो तुम्हें ठेस लग रही है नानक के ये वचन पढ़ कर, तुम वही हो जिसको नानक ठेस देना चाहते हैं| तुम्हारे शुभचिन्तक हैं इसीलिए ठेस देना चाहते हैं| तुमसे कह रहे हैं कि तुमसे नहीं हो पायेगा क्योंकि तुमने तय ही कर लिया है कि तुम्हें जीवन मूढ़ता में ही बिताना है| तुम रूप बदलने को तैयार हो, रंग बदलने को तैयार हो, पर विसर्जित होने को तैयार नहीं हो| बड़ा घना अहंकार है तुम्हारा, अब वो रूप बदल कर कहीं और बैठ गया है, वो हटना नहीं चाहता, समर्पित नहीं होना चाहता| तुम्हें सिद्धियाँ चाहिये, वो तुम्हारे तमगे बनेंगीं|

संत में और हम में यही अंतर है| संत होता है समाधिस्थ और हम सिद्धि से आगे सोच ही नहीं पाते| सिद्धि का अर्थ है- जगत में जो किया जा सकता है, उसका ऊँचे से ऊँचा शिखर, ‘जो कोई नहीं कर सकता, वो हम कर देंगे’| सिद्धियों को बड़े मज़ेदार रूपों में वर्णित किया जता है कि, फलाना था वो पानी पर चला करता था, फलाना था वो कई वर्षों तक बिना खाये रह जाता था’| सुना था न ये सब बचपन की कहानियों में, कि बड़े सिद्ध थे, वो ये सब किया करते थे? इसका अर्थ यही है कि दुनिया में जो कोई नहीं कर सकता है, वो तुम कर सकते हो| सब इशारे हैं|

संत को इन सब बातों से कोई मतलब नहीं होता कि आसमान में उड़े या पानी पर चले| वो कहता है कि ये सब बेवकूफ़ी की बातें हैं| संत बैठता है समाधि में और समाधी का जगत से कोई लेन- देना नहीं है| हमें जो कुछ चाहिए, ऊँचा से ऊँचा, वो चाहिए अंततः चाहिए जगत में ही, सिद्धि| संत को सिद्धि से कोई मतलब नहीं|

-‘बोध-सत्र’ पर आधारित| स्पष्टता हेतु कुछ अंश प्रक्षिप्त हैं|

This article has been created by volunteers of the PrashantAdvait Foundation from transcriptions of sessions by Acharya Prashant
LIVE Sessions
Experience Transformation Everyday from the Convenience of your Home
Live Bhagavad Gita Sessions with Acharya PrashantJOIN NOW
Categories
  • Trending
  • Bhagavad Gita
    Ashtavakra Gita
    Avadhut Gita
    Pingla Gita
    Paramhans Gita
    Ribhu Gita
    Uttar Gita
    Jivanmukt Gita
    Putra Gita
    Ajgar Gita
    Uddhav Gita
  • Relationship
    Sex
    Attachment
    Lust
    Depression and Anxiety
    Stress
    Fear
    Loneliness
    Overthinking
    Anger
    Money
    Happiness
    Desire
    Guilt
    Suffering
    Jealousy
    Confusion
    Motivation
  • Adhyatma Upanishad
    Kathopnishad
    Mundaka Upanishad
    Devi Upanishad
    Chhandogya Upanishad
    Ishavasya Upanishad
    Brihadaranyaka Upanishad
    Amritbindu Upanishad
    Kena Upanishad
    Niralamba Upanishad
    Sarvasara Upanishad
    Shewtashvtara Upanishad
    Narayana Upanishad
    Mandukya Upanishad
    Maitreya Upanishad
  • Veganism
  • Women Liberation
Excerpts From Articles
A Lesser Known Incident From Mahatma Gandhi’s Life
Mahatma Gandhi had been in South Africa at the center of a civil movement for more than two decades but he kept coming to India to attend Congress sessions. There was not much depth in those visits.
Read Full Article
बाल दिवस: बच्चों को क्या दे रहे हैं हम?
बच्चों के लिए हम बहुत कुछ करते हैं। अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाते हैं, उनके लिए सुविधाएँ जुटाते हैं, भविष्य की योजनाएँ बनाते हैं।
Read Full Article
Climate change: When disaster becomes a market
When a flood destroys a bridge, rebuilding it creates economic activity. Someone buys steel and cement, construction companies get contracts, workers are hired, and money changes hands.
Read Full Article
Jealousy is dependency in disguise
Nobody wants to admit to jealousy, not even to themselves. It is easier to look away from than to examine. But it is worth looking at, because jealousy tells you where your sense of worth is kept.
Read Full Article
नदी की सफाई में क्या छूट जाता है?
हम यमुना को माँ कहते हैं। घाट पर खड़ा आदमी जब उसे माँ कहता है, तो मुझे उसकी नीयत पर शक करने की कोई वजह नहीं दिखती।
Read Full Article
Israel-Hamas: Unraveling The Role Of Religion In Conflict And Cruelty
Why do conflicts happen, and why is there cruelty in the world? These two things show us what religion means to regular people.
Read Full Article
The planet is irreversibly tipping. Who is pushing it?
We have begun to speak of the future climate as though we could settle the bill later. We shall keep emitting greenhouse gases, warm the planet beyond the limit we have agreed upon and, when technology has improved, bring the temperature down again.
Read Full Article
Children’s Day: What Are We Really Giving Our Children?
Children’s Day is celebrated on 14 November every year. We try to provide the best schools, facilities, and plans for our children’s future and celebrate their achievements with pride.
Read Full Article
Sanatan Dharma is the way if the world is to be saved, rest is just cult
When it comes to philosophy and spirituality, the discourse often becomes dense. But in our endeavour to understand Sanatan Dharma, we will proceed with simple definitions and queries.
Read Full Article
चार राम हैं जगत में, किस राम को चुनेंगे आप?
यह प्रश्न केवल ईश्वर के बारे में नहीं है। इससे कहीं ज़्यादा यह हमारे बारे में है। हम किसे राम कहते हैं, इससे पता चलता है कि हम स्वयं को क्या समझते हैं, किसमें सुरक्षा खोजते हैं और किसके लिए अपना जीवन लगा रहे हैं।
Read Full Article
Dr BR Ambedkar: A Visionary Beyond Politics
Dr. Ambedkar is an enduring symbol of struggle, dignity, and the relentless pursuit of justice. His life was not merely a series of events that were linked with politics or social reform. It was an intellectual, social, and spiritual odyssey. Dr.
Read Full Article
How To Get Freedom From Anxiety?
Especially in the modern world, unfortunately, a degree of constant anxiety has become an almost normalized state for us. A large portion of our mental health problems as a collective is very much about anxiety and fear. Burn-outs, career pressures, problems with self-esteem, fear of others, stress about studies etc.
Read Full Article
When clarity ends confusion
Decision-making, for most of us, becomes heavier than it needs to be. The moment a choice appears, the mind begins its familiar dance. Thoughts circle around the options, trying to predict outcomes, trying to secure certainty, and the whole thing turns strangely tiring.
Read Full Article
आप बहुत गलत तरीके से जी रहे थे, अब आपको बता रही जिंदगी
ज़िंदगी की छोटी-से-छोटी स्थिति भी आपके सामने आती है तो अगर आपकी सुधरने की, सीखने की नीयत है तो उस स्थिति के बाद आप वैसे ही नहीं रह जाएंगे जैसे कि आप उस स्थिति के पहले थे. यह मैंने बात करी जीवन की किसी भी साधारण स्थिति की. अभी जो वैश्विक आपदा हमारे सामने है, वह तो निश्चित ही असाधारण है.
Read Full Article
Comments
Add Your Comment
Be the first one to add a comment :)
Search
Relationship
Related Topics
Clarity
Love
Truth
Social Issues
Religion
India
Values
Guru
Bhakti
God
LIVE Sessions
Experience Transformation Everyday from the Convenience of your Home
Live Bhagavad Gita Sessions with Acharya PrashantJOIN NOW
Related Topics
Clarity
Love
Truth
Social Issues
Religion
India
Values
Guru
Bhakti
God
Articles On Nitnem Sahib
प्रेम  मीठे-कड़वे के परे || आचार्य प्रशांत, गुरु नानक पर (2014)
Love
प्रेम मीठे-कड़वे के परे || आचार्य प्रशांत, गुरु नानक पर (2014)
5min
232reads
3
2

कुरबाणु कीता तिसै विटहु, जिनि मोहु मीठा लाइआ ॥ – गुरु नानक

आचार्य प्रशांत: “कुरबाणु कीता तिसै विटहु, जिनि मोहु मीठा लाइआ” – मैं उस पर कुरबान जाता हूँ जिसने मोह को मीठा बना दिया है।

मोह हमेशा कड़वा होता है। मोह का अर्थ है अपने से बाहर किसी से…

ज़िन्दगी जीने के दो तरीक़े || आचार्य प्रशांत, गुरु नानक देव पर (2014)
Ego
ज़िन्दगी जीने के दो तरीक़े || आचार्य प्रशांत, गुरु नानक देव पर (2014)
34min
495reads
15
इन्द्रियों के पीछे की इन्द्रिय है मन || आचार्य प्रशांत, गुरु नानक देव पर (2014)
Truth
इन्द्रियों के पीछे की इन्द्रिय है मन || आचार्य प्रशांत, गुरु नानक देव पर (2014)
6min
1.1kreads
18
9
Articles On Yoga
सच की साधना बाद में करना, पहले झूठ से रिश्ता तो तोड़ो || आचार्य प्रशांत (2018)
Truth
सच की साधना बाद में करना, पहले झूठ से रिश्ता तो तोड़ो || आचार्य प्रशांत (2018)
10min
288reads
4

संजोगु विजोगु दुइ कार चलावहि लेखे आवहि भाग। ~ जपुजी साहिब (नितनेम)

आचार्य प्रशांत: फ़्री विल (मुक्त इच्छा) भी एब्सोल्यूट्ली फ़्री (पूर्णत: मुक्त) है। आपकी जो फ़्री विल है, वो भी इस मामले में तो बाउन्डेड (सीमित) है ही कि वो आपकी नहीं है। जो आपकी इच्छा है वो तो…

वजाइया वाजा पउण नउ दुआरे परगट कीए दसवा गुपतु रखाइआ।। ~ नितनेम (अनंदु साहिब)

आचार्य प्रशांत: ‘आनन्द साहिब’ से है कि उसने शरीर के वाद्य यन्त्र में साँस फूँकी और नौ द्वार खोल दिये लेकिन दसवें को छुपाकर रखा। दसवाँ द्वार कौनसा है? कौनसा हो सकता है दसवाँ द्वार? मन…

3
1

प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, साक्षीभाव से साधना के विषय में कहा जाता है कि किसी एक विशेष चीज़ पर आपका ध्यान लगा होना चाहिए, जैसे विपश्यना ध्यान जिसमें अपनी आती-जाती साँसों के प्रति होश पूर्ण रहा जाता है, लेकिन आप हमें जिस चीज़ के प्रति सचेत रहने को कहते हैं वो…

‘योग’ का संबंध मन से है
Yoga
‘योग’ का संबंध मन से है
61min
1.7kreads
134
16

गुरु लोग और बड़े-बड़े पदाधिकारी भारत में और दुनिया भर से योग दिवस को अपना समर्थन दर्शाते हैं। लोग शारीरिक मुद्राओं में अपनी तस्वीरें डालते हैं — एक योगा मैट होता है, उसपर योगा करते हुए कहते हैं, "Celebrating Yoga Day!" लेकिन योग का संबंध व्यायाम और कसरत से नहीं, बल्कि मन से है। योग मन की बात है — क्योंकि मन परेशान है। और योग वास्तव में क्या है — यह जानना है, तो भगवद्गीता की ओर जाना ही पड़ेगा।

कर्मयोग और कर्मसन्यास में अंतर? || आचार्य प्रशांत, श्रीकृष्ण पर (2014)
Bhagavad Gita
कर्मयोग और कर्मसन्यास में अंतर? || आचार्य प्रशांत, श्रीकृष्ण पर (2014)
19min
658reads
15
2

आचार्य प्रशांत: कर्मसंन्यास और कर्मयोग क्या हैं? दोनों में अन्तर क्या है? आमतौर पर हम जिसे कर्म कहते हैं; वो कैसे होता है? वो ऐसे होता है कि जैविक रूप से और सामाजिक रूप से मन संस्कारित रहता है। फ़िज़िकल, सोशल दोनों तरह के संस्कार। तो मन में पहले…