रील्स की लत छोड़ने के लिए हम ऐप डिलीट कर देते हैं, फ़ोन किनारे रख देते हैं, कुछ दिन का डिजिटल उपवास कर लेते हैं। पर रील्स हम इसलिए देखते हैं क्योंकि उनमें हमें कुछ क़ीमत दिखती है, और अहंकार वहीं जाता है जहाँ उसे अपना लाभ दिखे। ऐप डिलीट हो गई, पर हम तो वही रहे; हम कहीं और जाकर फँस जाएँगे। बात रील्स की कम, हमारी ज़्यादा है। जब भीतर क़ीमत आँकने का पैमाना बदलता है, तब घटिया चीज़ों से घिन आने लगती है। तो हम किन चीज़ों में झूठी क़ीमत देख रहे हैं?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में छात्रों के साथ एक संवाद से। मंच पर आचार्य प्रशांत के साथ एक अतिथि भी थे।]
प्रश्नकर्ता: नमस्कार सर। सर, आपसे मेरा एक सवाल यह है कि बार-बार आज रील की बात हुई थी, देखा मैंने। रील से छुटकारा कैसे पाएँ? और आज के ज़माने में, सर, यह देखा जा रहा है कि लोग किताबों को पढ़ना छोड़ चुके हैं। बहुत कम मात्रा में पढ़ते हैं। ऑनलाइन में जा रहे हैं। तो यह कमियाँ मेरे में भी हैं, तो इसको कैसे दूर करें?
अतिथि: इसका एक छोटा-सा जवाब मैं दे दूँ पहले। बेटा, कभी एक्सरसाइज़ किया है? फ़िज़िकल एक्सरसाइज़?
प्रश्नकर्ता: जी सर।




