यह हमसे अलग है, इसलिए हमसे कम है, इसे काट के खा जाओ, बाँध दो, इसका दूध निकाल लो। जानवर के साथ होने वाली हिंसा के पीछे यही तर्क खड़ा रहता है। पर अलग होने का मतलब कमतर होना नहीं है। हम जानवर को नहीं जानते, क्योंकि हम ख़ुद को नहीं जानते। ऊँच-नीच की रेखा खींचने वाला भीतर का वह ‘मैं’ है, जो किसी को छोटा ठहराए बिना बड़ा बन नहीं पाता। सबको बराबर कह देने से वह रेखा नहीं मिटती। क्या हम उस ‘मैं’ को देख पाएँगे?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[2026 के एक संवाद से, जिसमें पशुओं के लिए तीस वर्षों से काम कर रहीं सुश्री गौरी मौलेखी ने पूछा कि क्या हम पशुओं को हीन मान रहे हैं]
आचार्य प्रशांत: मैं आपको जानता हूँ। आप करुणा के केंद्र से बात कर रही हैं। आप यह सारी बात क्यों कर रही हैं, वो ज़्यादा ज़रूरी है। आप यह बात इसलिए कर रही हैं क्योंकि यह तर्क कि पशु तो मात्र बायोलॉजिकल होते हैं। इस तर्क का दुरुपयोग करके पशुओं के साथ हिंसा की जाती है। असली मुद्दा यह है।
गौरी मौलेखी: जी, इसका एक पैरेलल बताना चाहूँगी। कुछ 100 साल पहले तक हम इसी प्रकार से बातें शायद महिलाओं के लिए भी करते थे। वोट करने का अधिकार भी नहीं था। वेस्टर्न कंट्रीज़ में भी कि यह तो कम होती हैं।
आचार्य प्रशांत: दैट वॉज़ अ वैल्यू जजमेंट, नॉट अ साइंटिफ़िक थिंग।




