विल पावर का मतलब होता है क्लेरिटी। विल पावर अपनेआप में कुछ है ही नहीं। विल पावर का मतलब होता है कि जब कन्फ्यूज़न नहीं है और पूरी क्लेरिटी है, फिर मैं जो भी करता हूँ तो उसे पूरी ताकत से करता हूँ। कन्फ्यूज़न ज़िन्दगी से हटा दो, विल पावर अपनेआप आ जाएगा।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: इच्छाशक्ति क्या है?
आचार्य प्रशांत: इस रूम में मान लो इतने दरवाज़े हैं। आपको बाहर जाना है। आपको ठीक-ठीक दिखाई नहीं पड़ रहा, या मान लो आँखों पर पट्टी बँधी हुई है। और आपको कुछ पता नहीं है, यहाँ का। बाहर निकलना है, कमरे के अन्दर आग लग गयी है, धुँआ-ही-धुँआ है। आप बाहर निकलना चाहते हो, आँखों पर बँधी है पट्टी। आप एक तरफ़ को भागोगे, लेकिन जैसे ही कोई बोल देगा कि दूसरी तरफ़ को जाओ तो आप उसी तरफ़ को चल दोगे क्योंकि आपको खुद कुछ पता नहीं है।
आप दूसरे पर निर्भर हो इसलिए बहुत जल्दी कन्फ्यूज़ हो जा रहे हो। फिर आप इधर की तरफ़ आओगे कोई बोल देगा, ‘नहीं, इस दरवाजे़ से बाहर निकलना भी ठीक नहीं है, ऐसा करो खिड़की तोड़कर कूद जाओ।’ तो आप उधर भी कन्फ्यूज़ हो जाओगे। आप थोड़ी देर को उधर भी चल दोगे। बात समझ रहे हो। आप जो भी कुछ करोगे उसमें कोई मोमेन्टम नहीं होगा, एनर्जी नहीं होगी, सिर्फ़ कन्फ्यूज़न होगा।
विल पावर का मतलब होता है क्लेरिटी। विल पावर अपनेआप में कुछ है ही नहीं। विल पावर का मतलब होता है कि जब कन्फ्यूज़न नहीं है और पूरी क्लेरिटी है, फिर मैं जो भी करता हूँ तो उसे पूरी ताकत से करता हूँ। और मुझे साफ़-साफ़ पता है, पूरी क्लेरिटी है कि मुझे उसी दरवाज़े से बाहर जाना है। तो मैं बाकी सबकी सोचना ही छोड़ दूँगा। मेरा ध्यान ही नहीं जाएगा कि ये दरवाज़ा कैसा है और इस खिड़की से कूद सकता हूँ कि नहीं और इस खिड़की का क्या हो सकता है। तो अब मैं क्या करूँगा?




