समझ केवल जानकारी इकट्ठा करने या बातों को याद रखने से नहीं आती, बल्कि पूरी सजगता से वर्तमान में जीने और हर अनुभव को स्वयं देखने से आती है। जीवन हर दिन नए प्रश्न पूछता है, इसलिए रटी हुई बातें पर्याप्त नहीं होतीं। वास्तविक सीख तब होती है जब जिज्ञासा, प्रश्न और प्रत्यक्ष समझ विकसित होती है। स्मृति नहीं, बल्कि जागरूकता और समझ ही सही निर्णय, सीखने और जीवन को सार्थक दिशा देने का आधार बनती है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी, मेरा नाम है अयुक्ता। मुझे आपसे एक क्वेश्चन पूछना था। मुझे अभी तक सिर्फ़ ये पता नहीं चला। आप अभी तो इतने ओल्ड हो गए हो, फिर आपको ये इतना कैसे याद रहता है? मेरे मम्मी-पापा को तो याद नहीं रहता।
आचार्य प्रशांत: आप इतने हॉट हो गए हो, आप इतने ओल्ड हो गए हो, क्या बोला?
प्रश्नकर्ता: ओल्ड।
आचार्य प्रशांत: ओल्ड? मैं जवाब ही नहीं दूँगा। तुमने दिल तोड़ दिया मेरा।
बेटा, मुझे कुछ याद नहीं रहता है। कुछ याद नहीं रहता। इसीलिए इतना कुछ आपको कह पाता हूँ, क्योंकि कुछ याद नहीं रहता।




