जब तक दोस्ती का अर्थ नहीं समझोगे, तब तक जितनी भी दोस्तियाँ करोगे, सब गड़बड़ होंगी। जो तुम्हारी मक्कारी या नालायकी में साथ देगा, तुम उसे ही अपना असली दोस्त समझोगे। दोस्ती का मतलब है, गहराई से एक-दूसरे को समझना, और इसका असली अर्थ वही समझ सकता है, जो वयस्क और परिपक्व होने को तैयार हो। प्यार और दोस्ती केवल एक परिपक्व मन को ही मिलती हैं।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: पापा कहते हैं दोस्त कुछ नहीं होते। दोस्तों पर ध्यान मत दिया करो। इनके साथ मत घूमा करो। “मैं ख़ुद नहीं जाता। किसी के साथ जाते हुए देखा है तूने मुझे?” पर मुझे लगता है दोस्त भी होने ज़रूरी हैं। पर एक तरफ़ मैं भी सोचता हूँ कि विश्वास कैसे करूँ? क्योंकि काफ़ी बार मुझे लगा कि मुझे धोखा दिया गया है और मेरी इच्छाओं की पूर्ति नहीं हुई है। फ़िर लगता है पापा भी सही कहते हैं। तो परेशान हूँ इस विषय में, आप ही सहायता करें।
आचार्य प्रशांत: क्या नाम है आपका?
प्रश्नकर्ता: कुणाल।
आचार्य प्रशांत: कुणाल, पापा बिल्कुल ठीक कहते हैं। पापा गलत नहीं कहते पर पापा अधूरी बात कह रहे हैं। अधूरी बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इंटरवल के बाद की कहानी एक वयस्क कहानी है। इंटरवल से पहले की कहानी का ‘U’ सर्टिफिकेट (यूनिवर्सल: सभी के लिए) है तो वो उन्होंने तुम्हें सुना दी। इंटरवल से बाद की कहानी का ‘A’ सर्टिफिकेट (एडल्ट्स) है। वो तुमको सुना नहीं रहे हैं क्योंकि उनको लग रहा है तुम अभी बच्चे हो। पापा को पूरी कहानी पता है पर अभी तुम्हें सुनाएँगे नहीं वो, जब तक तुम साबित नहीं करोगे कि पापा मैं समझदार हूँ।




