अहंकार भावनाओं से नहीं, बल्कि उनके उपयोग से पहचाना जाता है। आँसू, मुस्कान या कोई भी भावना अपने आप में न अच्छी होती है, न बुरी। समस्या तब शुरू होती है जब अहंकार उन्हें लाभ, छवि या स्वार्थ के साधन में बदल देता है। यदि रोना किसी परिणाम, सहानुभूति या लाभ से जुड़ा है, तो वह प्रोग्राम्ड इमोशन है। शुद्ध भावना सहज होती है; अहंकार हर भावना को अपने हित के अनुसार मोड़ देता है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: आपने इस चैप्टर में प्रोग्राम्ड इमोशंस में बताया है, इमोशंस इनेट नहीं होते। मेरा मेन क्वेश्चन इमोशंस से रिलेट होता है कि फ़िज़िकल एंड सोशल पैटर्न से अराइज़ होता है। ये तो समझ में आ गया। फिर उसके बाद क्या? जैसे मेरा सिचुएशन है कि मैं अपनी चीज़ों का, अपनी बातों को स्पष्टता और दृढ़ता से नहीं बोल पाती। ऐसे पास्ट एक्सपीरियंस रहे हैं, ट्रॉमाज़ रहे हैं, जिसकी वजह से नहीं बोल पाती। जब भी अपनी बात बोलती हूँ, कभी रखना होता है तो भावुक हो के, जैसे अभी अपनी बात रख रही हूँ रोते हुए। तो इससे सही तरीके से इंपैक्ट नहीं पड़ता। जब मैं सही चीज़ें बोलना चाहती हूँ, दृढ़ता से बोलना चाहती हूँ, बट नहीं कर पाती। तो इसको मैं कैसे चैनलाइज़ कर सकती हूँ या सही तरीके से बोल सकती हूँ।
आचार्य प्रशांत: और प्रोग्राम्ड इमोशंस... इमोशंस में नहीं प्रॉब्लम है प्रोग्रामर में प्रॉब्लम है। इमोशंस की जो प्रोग्रामिंग होती है न, वो ईगो करती है। अब है, आँसू है तो है। प्योर इमोशन, प्योर इमोशन




