एक सिद्धांत है। एक सिद्धांत क्या है? कि भाई, गाड़ी में जब पाँच-एक लीटर या दो लीटर ही फ्यूल बचे, तो गाड़ी आवाज़ कर देगी, वो सिद्धांत की बात है। आप गाड़ी को इसके लिए दोष थोड़े ही दे सकते हो। तथ्य ये है कि फ्यूल सचमुच कम है, तथ्य ये है कि आप बैठे हो या कोई भी बैठा हो गाड़ी यही कहेगी, कि “लो फ्यूल, लो फ्यूल।” गाड़ी कोई अपनी बात आपसे थोड़ी कह रही है। बात समझिए। और न गाड़ी की आपसे कोई व्यक्तिगत दोस्ती या दुश्मनी है, एक सिद्धांत है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: क्या आचार्य प्रशांत की बात मानकर हमारे घर नहीं टूट जाएँगे? उन्हें तो हर रिश्ते में बुराई ही दिखती है। उनके अनुसार तो बच्चा पैदा करना गलती है। तो मेरा अगर बच्चा है, तो मैंने गलती कर दी है।
आचार्य प्रशांत: “आचार्य प्रशांत की बात मानकर हमारे घर नहीं टूट जाएँगे?” कौन सी बात मानकर? बात मानने के लिए तो मैंने कभी बोला नहीं। बात है क्या? ये तो बता दो। माने मैंने बात समझने के लिए कहा है। मैं कोई निर्देश तो देता नहीं हूँ कि “जाओ, ऐसा करो।” हम कौन हैं? मन क्या है? तन क्या है? जीवन क्या है? संबंध क्या है? हम इसको समझने का प्रयास करते हैं। वही पूरा अध्यात्म है, वही काम भगवद्गीता करती है। तो मैं कोई आपको आदेश आदि तो दे नहीं रहा। सलाह भी अगर दूँगा, तो वो सलाह भी किन्हीं आध्यात्मिक सिद्धांतों से आएगी।
वो सलाह भी मेरी कोई व्यक्तिगत सलाह नहीं है। वो ऐसी सी सलाह है जैसे कि आपकी गाड़ी में जब तेल कम हो जाता है तो जो आधुनिक गाड़ियाँ हैं, वो आपको बोलना शुरू कर देती हैं: “लो फ्यूल, लो फ्यूल, लो फ्यूल।” तो ये कोई गाड़ी का निजी मूड थोड़ी ही हो गया है चिल्लाने का।




