लड़का–लड़की का मिलन तो बहुत साधारण–सी बात होनी चाहिए; कुछ उसमें इतना विशेष नहीं कि उसका हव्वा बनाया जाए। आदमी है, औरत है, तो उनमें सेक्सुअलिटी भी होगी, वो ठीक है। लेकिन तुम उसको सेंटर बना देते हो कि यही सबसे बड़ी चीज़ है। हमारी परंपरा ने बीच में पर्दे डाल–डाल कर दोनों को इतना दूर कर दिया कि दोनों ने एक–दूसरे के बारे में फ़ैंटेसीज़ बना ली हैं। इंसान को इंसान की तरह देखो। ये सब जो तुमने कहानियाँ पाल ली हैं, ये तुम्हारा नासूर हैं। ये कहानियाँ हटा दो, देखो, जीवन कितना आसान हो जाता है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: प्रणाम आचार्य जी। मैं यहीं आईआईटी पटना के एमटेक फर्स्ट ईयर का छात्र हूँ।
सर, मेरा सवाल सराउंडिंग से होने वाले डिस्ट्रक्शंस और अपने करियर पर फ़ोकस को लेकर है। सर, एक युवा को इस ऐज में बायोलॉजिकल डिस्ट्रक्शन होना स्वाभाविक है, और ये समस्या तब हो जाती है जब ये हमारे करियर के गोल और पढ़ाई पर हावी होने लगता है। सर, हमारे सराउंडिंग में जब आँखों के सामने बहुत सारे कपल्स होते हैं और मन में करियर के लिए एक बहुत बड़ा डर होता है, तो सर एक स्टूडेंट कैसे अपनी ऊर्जा को सही डायरेक्शन में ले जा सकता है?
आचार्य प्रशांत: नहीं, मैं नासमझ हूँ। मैं समझा नहीं कि एक कपल को देख के तुम्हें करियर में क्या डर लग जाता है। ऐसा कौन सा




