हम सोचते हैं, हमारी जैसी चाहत है, ये सामने वाला व्यक्ति वैसा व्यवहार करे। वो आपकी चाहत के हिसाब से नहीं चलने वाला। आप चाहते रहो कुछ भी, कुछ भी चाहते रहो। एक ही बार में टूट जाने दो न दिल को, जग की मरनी क्यों मरे दिन में सौ-सौ बार। किसी को कुछ देना चाहते हो तो दे दो, उम्मीद क्यों कर रहे हो? और जहाँ आप सचमुच चाहते हो कि बदल जाए बंदा, अब लग गया है दिल, है कोई बात, नहीं छोड़ सकते ये कहकर कि जैसा पहले था, आगे भी वैसा ही रहेगा। जहाँ पर ये आपने रुख ले लिया हो, वहाँ पर साधन बस एक है। क्या? अध्यात्म।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: प्रणाम आचार्य जी। जो मेरी मान्यताएँ, जो मेरी उम्मीदें हैं, वही मेरे दुख का कारण है। सर, पिछले लगभग तीन साल हो रहे हैं आपको सुनते हुए, आपकी वीडियोज़ देखते हुए। जब मैंने आपको सुनना शुरू किया था, उस टाइम पर दुख ज़्यादा बढ़ा हुआ था। डिप्रेशन सा काइंड ऑफ़ सिचुएशन थी। क्योंकि मेरे अंदर उम्मीदें बहुत ज़्यादा थीं और मुझे सामने वाले से इतनी ज़्यादा उम्मीदें रहती थीं कि मुझे लगता था कि मेरी जो एक्सपेक्टेशन है, वो तो बहुत ऑब्वियस है। सामने वाला समझ क्यों नहीं रहा है? तो वो बहुत ज़्यादा ट्रबल मेरे लिए भी हो जाता था, सामने वाले के लिए भी हो जाता था। कई-कई दिनों तक अपसेट ही माइंड रहता था।
आपको सुनने के बाद चेंजेस आए। अभी तीन साल में काफ़ी चेंजेस आए हैं पॉज़िटिव, मन अंदर से मज़बूत हुआ है और एक्सपेक्टेशन कम हुई है। लेकिन अभी भी अंदर कोई बैठा हुआ है जो ट्वेंटी फोर क्रॉस सेवन बुरा मानने को रेडी रहता है। मतलब कि उस हर एक कन्वर्सेशन से हम बचने की कोशिश करते हैं, जिसमें मुझे लगता है कि आर्ग्युमेंट




