35 की उम्र आते ही खिलाड़ी महिला से कहा जाने लगता है कि अब खेल छोड़ो, बच्चों को मौका दो। हम मान लेते हैं कि यह उम्र और शरीर की मजबूरी है। पर ध्यान से देखें तो शरीर का तर्क टिकता ही नहीं। असल दबाव उस सिखाई गई मान्यता का है जो महिला को उसके शरीर और उससे जुड़ी भूमिकाओं से ही तौलती है, और जिसे हम अपनी ही सोच मान बैठे हैं। जो आवाज़ें हमें बताती हैं कि हमारी ज़िंदगी का क्या करना है, क्या हम ईमानदारी से देख पाएँगे कि वे आवाज़ें किसकी हैं?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: मेरी 35 उम्र हो गई है। तो जब मैं जूडो करती थी, तब वहाँ पर कैंप्स में बोलते थे कि नहीं, आपकी उम्र 30 से ऊपर हो गई है, आप नहीं खेल सकते हो करके। तो उस टाइम पर भी बहुत चीज़ें ऐसी होती थीं यार, हम करना चाहते हैं और जो हमारे यूथ आने वाले हैं, उनको भी हम कॉम्पिटिशन देकर हराते हैं।
आचार्य प्रशांत: हाँ जी।
प्रश्नकर्ता: तो मतलब वो लोग बोलते थे कि अब दूसरों को, बच्चों को, चांस दो आप। अब आप मत खेलो करके। तो थोड़ा जूडो छोड़ने का भी मेरा ये मोटिव था। लेकिन फिर मैंने ब्रेव साइन किया, जैसे कॉम्बैट स्पोर्ट्स है ब्रेव। इसमें प्रो फ़ाइट्स होती हैं। फिर एम.एम.ए. किया मैंने स्टार्ट। दैन एम.एम.ए. करने के बाद फिर मुझे एक एशियन चैंपियनशिप खेलने का मौका मिला। तो मतलब मुझे थोड़ा सा मतलब ये सबको बताना है कि उम्र जो है




