प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, क्या किसी भी काम को करने के लिए संकल्प लेना ज़रूरी होता है?
आचार्य प्रशांत: लगातार सुन रहे हो?
प्र: जी हाँ।
आचार्य: तो कुछ तो लगातार है तुम्हारे जीवन में।
प्र: हाँ जी, बिलकुल।
आचार्यः उसके लिए संकल्प लगा?
प्र: नहीं, संकल्प तो नहीं लगा।
आचार्यः तो जब बिना संकल्प के ही कई चीज़ें स्थायी हैं, सतत हैं तो संकल्प चाहिए ही क्यों?
प्र: कुछ चीज़ों का अभ्यास करने के लिए।




