जलवायु संकट केवल किसानों, मज़दूरों या गरीबों की समस्या नहीं है; इसका प्रभाव समाज के हर वर्ग पर पड़ने वाला है। बढ़ती गर्मी, आर्द्रता, बाढ़, सूखा, प्रदूषण, खाद्य संकट, स्वास्थ्य समस्याएँ और सामाजिक अस्थिरता धीरे-धीरे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करेंगी। तकनीकी सुविधाएँ और निजी आराम स्थायी सुरक्षा नहीं दे सकते। यह संकट भविष्य का नहीं, वर्तमान का है, और इससे बचाव के लिए सामूहिक जागरूकता व गंभीर कार्रवाई आवश्यक है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: नमस्ते, आचार्य जी। मेरा नाम सिद्धार्थ है। मैं क्लाइमेट चेंज और सस्टेनेबिलिटी स्पेस में एक टेक कंपनी में कार्यरत हूँ। मेरे जो इंटरेक्शंस होते हैं, उन चुनिंदा लोगों को छोड़ दीजिए जो इस स्पेस में हैं। जो अर्बन मिडिल क्लास लोग हैं, उनसे बात करके उनका जो परसेप्शन पता चलता है, कि वो आज भी ये सोचते हैं कि क्लाइमेट चेंज एक दूर का इश्यू है। मेबी किसानों का, गाँव का, या दूरदराज़ की जगहों का इश्यू है। उनकी लाइफ़ में जो कन्वीनियंसेस उन्हें मिली हुई हैं, जैसे पानी की समस्या नहीं है, एसी में बैठे हैं, सुबह घर से ऑफिस जा रहे हैं तो कैब में, कन्वीनियंसेस जुड़े हुए हैं। तो क्लाइमेट चेंज छूता हुआ भी उन्हें अछूताकुछ हद तक कर देता है। मतलब, इम्पैक्ट फ़ील नहीं होता है।
तो सर, मेरा सवाल ये है कि *क्लाइमेट चेंज** है, फिर भी कन्वीनियंसेस के कारण कुछ नहीं हो रहा है। तो ऐसा क्या होगा, जब उनकी लाइफ़ में ऐक्चुअल इम्पैक्ट




