ये लिखी गई है टेढ़े लोगों के लिए, जो भागने में ज़्यादा दिलचस्पी रखते हैं। तो ये उनको पकड़कर बाँधने के लिए है कि खोलोगे, जहाँ ही खोलोगे जिस भी वाक्य को पढ़ोगे, वही वाक्य तुमको पकड़ लेगा। तो इसमें एक ख़ास तरीक़े का आर्किटेक्चरल ट्रैप है, इसका शिल्प जो है, वो फँसाने के लिए है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, मेरा सवाल ये है, हमारी अलरेडी 160 प्लस बुक्स हैं। आपने 160 किताबें लिखी हुई हैं, फिर क्या कारण है कि आपने समय निकाल के ये किताब लिखी? ये अभी हर कहीं चल रही है, अमेज़न पर, ट्विटर पर और बाक़ी सारी जगह। तो क्यों ज़रूरी है सबको कि ये किताब पढ़ें?
आचार्य प्रशांत: देखो भाई, रील्स का ज़माना है। आप लोग सब अटेंशन डेफ़िसिट वाले लोग हो, है न? तो बिल्कुल ठीक कह रहे हो आप, इसमें कुछ भी ऐसा नया नहीं है जो पुरानी किताबों में न हो। लेकिन उसको और ज़्यादा प्रभावी तरीके से लिखा गया है। बाक़ी किताबों में बात बिल्कुल शुद्ध है, साफ़ है। इसमें बात को एक ग्रैविटी और इंटेंसिटी दी गई है, संक्षिप्त किया गया है और सघन किया गया है, तीव्र किया गया है।
तो वही बात जो आप दूसरी जगह सुनते हो या दूसरी किताबों में पढ़ते हो, तो बस वो बौछार जैसी लगती है। वो इसमें इतनी ज़्यादा डेंसली पैक्ड है कि इसमें वो मशीनगन की गोली की तरह लगेगी।




