GTA 6 को लेकर दुनिया भर में उत्साह है। पर हम ये नहीं पूछते कि जो आदमी दिन भर भीड़, दबाव और बेइज़्ज़ती चुपचाप सहता है, उसे रात को स्क्रीन पर नियम तोड़ना इतना अच्छा क्यों लगता है। जिसे हम अपनी सभ्यता कहते हैं, वो अक्सर बस डर होता है। भीतर का ग़ुस्सा दूसरों पर कम, ख़ुद पर ज़्यादा है, और जब उसे सीधे देखने की हिम्मत नहीं होती, तो वो परदे पर निकलता है। स्क्रीन पर हम वो बन जाते हैं जो ज़िंदगी में बन नहीं पाते। क्या हम देख पाएँगे कि हमारा ग़ुस्सा असल में किस पर है?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[22 नवंबर 2026 को ग्रेटर नोएडा में हुए संत सरिता सत्र से, GTA 6 नाम के एक नए वीडियो गेम पर एक युवा के प्रश्न पर]
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, अभी एक गेम लॉन्च हुआ है, GTA 6, तो मैंने GTA 6 तो नहीं खेला, लेकिन जब मैं छोटा था, नौ साल का, तो उसका प्रीवियस वर्ज़न मैंने खेला है और वो खेलकर मुझे बहुत अच्छा-सा लगता था। स्कूल से आकर मैं खेलता था। इसके बारे में आपको थोड़ा-सा बताऊँ? आपको शायद न बताऊँ।
आचार्य प्रशांत: बताओ खुल के। खेल ही तो रहे हो। गुनाह थोड़ी कर रहे हो।
प्रश्नकर्ता: उस गेम में एक कैरेक्टर होता है जो कि अपने क्रिमिनल बॉस के लिए काम करता है। जो वर्ज़न है, इसमें दो कैरेक्टर
LIVE Sessions
Experience Transformation Everyday from the Convenience of your Home
हैं, लूसिया और जेसन। तो जो जेसन है, वो बचपन से ही ठगों और चोरों के बीच में पला-बढ़ा था। वो
क्राइम्स
करता है। जो लूसिया है, वो अभी
जेल
से निकलकर आई है। तो इस
गेम
में पाँच
चैप्टर्स
होते हैं और उसमें
डिफ़रेंट-डिफ़रेंट स्टोरी मिशन्स
होते हैं जो कि उसको
कम्प्लीट
करने होते हैं। और जैसे अगर एक
मिशन कम्प्लीट
करते-करते वो मर गया, तो आता है
‘वेस्टेड’
, और अगर वो जीत गया, तो आता है
‘रिस्पेक्ट प्लस’
। तो इसका एक
जेन-ज़ी लिंगो
बन गया है कि कुछ भी अच्छा होता है तो
‘रिस्पेक्ट प्लस’
लिख देते हैं उसके आगे। इसका इतना ज़्यादा
क्रेज़
है, आचार्य जी, कि जो
कपल्स
हैं, उन्होंने
कॉन्ट्रैक्ट साइन
कर दिया है कि मैं एक हफ़्ते
गेम
खेलूँगा, घर का कोई काम नहीं करूँगा। और एक आदमी ने अकेले
गेम
खेलने के लिए
होटल बुक
कर लिया और वहाँ पर वो अकेले में
गेम
खेल रहा है, और उसकी पत्नी सोच रही है कि वो मुझ पर
चीट
कर रहा है क्या? तो यह सब भी चल रहा है इसमें। वो
क्रिमिनल
होता है,
क्राइम्स
करता है,
बैंक
लूटता है,
कार
चोरी कर लेता है, डाका डालता है, लोगों पर गोलियाँ चलाता है और फिर
पुलिस
से बचके भागता है। ये सब उसमें चलता है। तो उसका जो
क्रिमिनल
वाला हो रहा है, वो इतना अच्छा-सा लगता है। और अभी
रीसेंटली
मैं रामायण भी देखने गया। तो रामायण
मूवी
में भी जो
क्रिमिनल
था, रावण, वो भी सच बताऊँ तो अच्छा ही लग रहा था। राम से ज़्यादा रावण अच्छा लग रहा था। तो आचार्य जी, मेरा सवाल है कि हमें
क्रिमिनल्स
की जो
लाइफ़स्टाइल
होती है, वो इतनी
एक्साइटिंग
क्यों लगती है?
आचार्य प्रशांत: बेटा, वो मारता है ना, इसलिए। वो मारता है ना। जिससे प्यार होता है, उसको तो मारते नहीं। ठीक? नफ़रत होनी चाहिए बहुत सारी और कुंठा होनी चाहिए। दमन होना चाहिए। भीतर बहुत सारा फ़्रस्ट्रेशन होना चाहिए। तब आप मारना-पीटना शुरू करते हो। जो सहज ज़िंदगी जी रहा हो, उसको तो कोई ऐसा ख़याल आएगा नहीं कि इसको मार दूँ, उसको उड़ा दूँ। अगर उसे कभी किसी से भिड़ने की, मुक़ाबला करने की ज़रूरत लगी होगी, तो वो भिड़ लिया होगा। उसी समय भिड़ लिया होगा और उसने बात वहीं ख़त्म कर दी होगी। कोई था जिसका विरोध करना, जिससे मुक़ाबला करना ज़रूरी था, तो हम उससे वहीं पर भिड़ लिए। कर लिया सामना। हो गई मुठभेड़। और क़िस्सा ख़त्म। पर वैसा हमने करा नहीं। वैसा करने की हमारी हिम्मत नहीं। तो नफ़रत भीतर सुलगती रहती है और आक्रोश और कुंठा, चिढ़, फ़्रस्ट्रेशन, ये बढ़ते रहते हैं।
कौन है ये आम आदमी जिसकी तुम बात कर रहे हो? अपनी पीढ़ी की बात कर रहे हो, जेन-ज़ी की। वो या तो सब स्टूडेंट्स हैं या यंग प्रोफ़ेशनल्स हैं। वो सुबह जाता है। वो एक ऐसे प्रोफ़ेसर से पढ़ने जाता है जिसके विषय में उसे कोई रुचि नहीं, पर उसे वहाँ ज़बरदस्ती बैठना पड़ता है, क्योंकि उसके ऊपर दबाव है। उसे लालच दिया गया है। उस लालच के सामने उसने घुटने टेके हैं। बोली लगाई गई है। नाम दिखाए गए हैं और वो बिका है, और इसलिए जाकर बैठ जाता है। “पढ़ लूँगा, नंबर ला लूँगा, तो पापा ने कहा है बाइक दिला देंगे।” वो चिढ़ा हुआ है। वो किसी तरह दिल पर पत्थर रख करके अपना दिन गुज़ार रहा है। भीतर-ही-भीतर उसके विरोध है, आक्रोश है।
और यही हाल उस आदमी का सोचो जो सुबह ट्रैफ़िक जैम लगा होता है, लोग जा रहे होते हैं। मैं तो निकलता नहीं सुबह सड़कों पर आमतौर से। पर जब कभी कई महीनों में एक-आध बार मॉर्निंग या ईवनिंग ट्रैफ़िक का सामना करना पड़ जाए, तो बड़ा चंबा और बड़ा दुख होता है, लोगों की शक्लें देख करके। शाम को उनकी जो शक्लें रहती हैं, जब वो ऑफ़िस से लौट रहे होते हैं, तब तो फिर भी ये तर्क दे सकते हो कि बेचारे थक गए हैं। दिन भर काम करके अब 8:00 बजे लौट रहे हैं, और इतना धुआँ, इतना ट्रैफ़िक, और अभी इन्हें घंटा भर लगेगा अपने घर पहुँचने में, तो इसीलिए मुँह लटका हुआ है और चेहरे पर चिढ़ है गहरी। पर वैसी ही शक्लें उनकी सुबह-सुबह भी दिखाई देती हैं, वो जब सुबह जा रहे होते हैं 7 से 9 के बीच में काम पर अपने। वही लटके हुए उदास चेहरे, वही मनहूसियत। पर उसने अपनी ज़िंदगी का सौदा कर लिया है और उसमें बहुत चिढ़ है, और वो लेट हो रहा है। वहाँ से बॉस का फ़ोन आ रहा है कि हाँ भाई, कहाँ हो, क्या कर रहे हो? उसे गोली मारनी है, पर वो मार नहीं सकता। तो वो मारता है। कहाँ? गेम में मारता है। गेम में मारता है। वो और क्या करेगा?
इसलिए क्रिमिनल पसंद आते हैं, क्योंकि वो मार देते हैं। आम आदमी भी हिंसा से भरा हुआ है। वो मारना चाहता है, और वो मारना इसलिए नहीं चाहता क्योंकि उसे अन्याय का सामना करना है या दुनिया से अँधेरा मिटाना है या उसे दुष्टों का संहार करना है। वो इसलिए नहीं मारना चाहता। वो मारना इसलिए चाहता है क्योंकि दूसरे हैं जो उसकी कामना-पूर्ति में बाधा बनते हैं। दूसरे हैं जो अपनी कामना पूरी कराने के लिए उससे ज़बरदस्ती काम करवाते हैं। आपका जो बॉस है, जो आपसे ज़बरदस्ती काम कराता है, वो कोई राक्षस वग़ैरह नहीं है। बस उसके पास उसकी इच्छाएँ हैं। तो वो अपनी इच्छाएँ पूरी कराने के लिए आपसे ज़बरदस्ती काम कराता है, और आप चिढ़े हुए हो। आप चिढ़े हुए हो, कहीं तो अपनी चिढ़ निकालोगे ना। तो चिढ़ निकालने का तरीक़ा ये है कि स्क्रीन पर वायलेंस कर लो। इसलिए आपको क्रिमिनल्स पसंद आते हैं।
दिन भर हम घुटन की और नफ़रत की और कायरता की ज़िंदगी जीते हैं। जहाँ हमें सचमुच विद्रोह कर देना चाहिए था, वहाँ हमने कभी करा नहीं।
तो एक कंपेन्सेटरी मैकेनिज़्म है। स्क्रीन पर किसी को उड़ा दो। जितनी भी अतृप्त इच्छाएँ हैं, उनको किसी तरह स्क्रीन पर पूरा कर लो। और आप ऐसा नहीं कि बस उड़ाते ही हो। वहाँ पर जो क्रिमिनल होता है, वो कई बार बड़ा एफ़्लुएंट क्रिमिनल होता है। वो ख़ूब पैसे उड़ा रहा है। और ये कौन उड़ा रहा है पैसे? ये पैसे वो उड़ा रहा है जो एक बहुत साधारण-सी तनख़्वाह में कहीं काम करता है, या स्टूडेंट है जिसको बिल्कुल बँधा-बँधाया जेबख़र्च मिलता है, पॉकेट मनी। लेकिन वो स्क्रीन पर लाखों डॉलर उड़ा सकता है, तो उसको अच्छा लगता है, “आई ऐम समबडी।” ये एस्केप है। ये अपनी ज़िंदगी की हक़ीक़त से पलायन है।
बात आ रही है समझ में? जो स्क्रीन पर गोली चला रहा है, वो ऐसा नहीं कि सिर्फ़ स्क्रीन पर चला रहा है। अगर सज़ा का डर न होता, तो वो ज़िंदगी में भी गोली चला रहा होता। वो ज़िंदगी में सिर्फ़ इसलिए नहीं चला पा रहा, क्योंकि उसे डर लग रहा है कि सज़ा मिल जाएगी, या मैं जिस पर गोली चलाऊँगा, वो भी पलटकर चला सकता है। बस इस डर के कारण वो क़त्ल नहीं करता है। नहीं तो हर आदमी इतना कुपित, इतना कुंठित है कि मौक़ा मिले तो दो, चार, दस को सब उड़ा दे। आप में से कितनों ने कभी-न-कभी किसी को उड़ाने का सोचा है?
[हँसी]
और मैं बताऊँगा नहीं। उड़ाया काहे नहीं? जेल जाना पड़ेगा, और जिसको उड़ाने जाएँगे, वही भारी पड़ गया तो?
जिसको हम अपनी सभ्यता और शिष्टता बोलते हैं ना, वो डर का ही दूसरा नाम है बस।
डर हटा दो और फिर देखो कि आम आदमी क्रिमिनल है कि नहीं। डर हटा दो बस। पश्चिम में तो माँ-बाप भी बच्चों से दुर्व्यवहार करने से इसलिए बचते हैं कि अभी ये हेल्पलाइन पर कॉल कर देगा, और बच्चे कर रहे हैं। बच्चे हैं, उनको स्कूल जाते हैं तो बताया जाता है कि माँ-बाप ऊँची आवाज़ में भी बात करें अगर, तो खट से ये नंबर डायल कर देना, और घर में पता करके रखो कि फ़ोन कहाँ रहता है। देखना उसमें कोई पासवर्ड वग़ैरह न हो। ये चार-चार साल के बच्चों को स्कूल में बाक़ायदा बताया जाता है, और बच्चे घर आते हैं और माँ ने चिल्लाके कुछ बोल दिया, वो खट से जाएगा, पुलिस बुला देगा। सब बच्चे नहीं कर रहे ऐसा। पर ऐसे मामले भी होते हैं।
बात आ रही है समझ में? हम ग़ुस्से से भरे हुए लोग हैं। और हम सबके प्रति ही ग़ुस्से से भरे हुए हैं। चार साल का बच्चा भी ग़ुस्से से भरा हुआ है। और इतना ग़ुस्सा, इतनी चिढ़ हममें इसलिए है, क्योंकि हमें पता ही नहीं कि हमारी तड़प की वजह क्या है। पर तड़प रहे हैं। तो इसीलिए हमें सब पर ग़ुस्सा आता है। कितनों ने ये अनुभव करा है कि कुछ-कुछ दिन कम-से-कम ऐसे होते हैं जब सब पर ही ग़ुस्सा आता है? कोई भी सामने आ जाए, लगता है इसी का मुँह तोड़ दें। समझते ही हो आप। सब पर ही अगर ग़ुस्सा आ रहा है, तो इसका मतलब क्या है? कि आप जानते ही नहीं कि आपको ग़ुस्सा किस पर आ रहा है। इसीलिए सब पर आ रहा है। आप इसलिए नहीं जानते, क्योंकि आप ख़ुद से नाराज़ हो।
हम बहुत-बहुत नाराज़ हैं। किससे? ख़ुद से।
पर इतनी न हमें समझ है, न हिम्मत है कि मान लें कि मैं ख़ुद से ही कुपित हूँ और ख़ुद से ही बहुत हताश हूँ, “आई हैव फ़ेल्ड माइसेल्फ़। आई हैव डिसअपॉइंटेड माइसेल्फ़।” तो फिर हम अपनी भड़ास निकालते हैं दूसरों पर, और दूसरों पर खुलकर निकाल नहीं सकते, तो फिर मूवीज़ और गेम्स काम आते हैं। स्क्रीन पर आपको वो बनने का मौक़ा मिलता है जो आप अपनी ज़िंदगी में हो नहीं सकते, पर होना चाहते हो।
This article has been created by volunteers of the PrashantAdvait Foundation from transcriptions of sessions by Acharya Prashant
Especially in the modern world, unfortunately, a degree of constant anxiety has become an almost normalized state for us. A large portion of our mental health problems as a collective is very much about anxiety and fear. Burn-outs, career pressures, problems with self-esteem, fear of others, stress about studies etc.
दीपावली पर घर साफ होते हैं, पुरानी वस्तुएं हटती हैं, कोने चमकते हैं। उधर बाजार कपड़ों, आभूषणों और उपहारों से भर जाते हैं। एक ओर घर से अनावश्यक सामान निकालते हैं, दूसरी ओर नई वस्तुओं से उसे फिर भरते हैं। लेकिन जिस गंभीरता से घर साफ करते हैं, क्या उसी गंभीरता से अपने जीवन की भी जांच करते हैं? दीपावली प्रकाश का पर्व है।
Children’s Day: What Are We Really Giving Our Children?
Children’s Day is celebrated on 14 November every year. We try to provide the best schools, facilities, and plans for our children’s future and celebrate their achievements with pride.
A Lesser Known Incident From Mahatma Gandhi’s Life
Mahatma Gandhi had been in South Africa at the center of a civil movement for more than two decades but he kept coming to India to attend Congress sessions. There was not much depth in those visits.
Independence Day: अपने मन के भीतर की इन गुलामी से मुक्ति पा लेना ही वास्तविक स्वतंत्रता है
जीवन को चुनौती दिए बिना जब स्वयं को स्वतंत्र मान लिया जाता है तो वह स्वतंत्रता नहीं, पलायन होता है। आप कितने स्वतंत्र हो, यह पता तब चलता है जब आप अपनी बेड़ियों और बंधनों को चुनौती देते हैं।
When a flood destroys a bridge, rebuilding it creates economic activity. Someone buys steel and cement, construction companies get contracts, workers are hired, and money changes hands.
यह प्रश्न केवल ईश्वर के बारे में नहीं है। इससे कहीं ज़्यादा यह हमारे बारे में है। हम किसे राम कहते हैं, इससे पता चलता है कि हम स्वयं को क्या समझते हैं, किसमें सुरक्षा खोजते हैं और किसके लिए अपना जीवन लगा रहे हैं।
Dr. Ambedkar is an enduring symbol of struggle, dignity, and the relentless pursuit of justice. His life was not merely a series of events that were linked with politics or social reform. It was an intellectual, social, and spiritual odyssey. Dr.
Decision-making, for most of us, becomes heavier than it needs to be. The moment a choice appears, the mind begins its familiar dance. Thoughts circle around the options, trying to predict outcomes, trying to secure certainty, and the whole thing turns strangely tiring.
दूसरों के खिलाफ जाना आसान, अपने खिलाफ जाना मुश्किल
दबाव और संघर्ष का सामना अध्यात्म में भी उतना ही करना पड़ता है जितना कि संसार में। अगर संसार में तुम थोड़ा सा ही श्रम करके काम चला लेते हो, तो अध्यात्म में तो बहुत सारे श्रम की जरूरत पड़ने वाली है।
आप बहुत गलत तरीके से जी रहे थे, अब आपको बता रही जिंदगी
ज़िंदगी की छोटी-से-छोटी स्थिति भी आपके सामने आती है तो अगर आपकी सुधरने की, सीखने की नीयत है तो उस स्थिति के बाद आप वैसे ही नहीं रह जाएंगे जैसे कि आप उस स्थिति के पहले थे. यह मैंने बात करी जीवन की किसी भी साधारण स्थिति की. अभी जो वैश्विक आपदा हमारे सामने है, वह तो निश्चित ही असाधारण है.
The Mirage of Revolutions: Why Uprisings Fail Without Inner Freedom
When we think of revolutions, it is often the sound that comes back first: the roar of voices in the streets, slogans ringing through capitals, crowds that feel unstoppable, and rulers suddenly brought down. For a fleeting moment, it feels as if a new dawn has arrived. Yet when the dust clears, the old shadows return.
Nobody wants to admit to jealousy, not even to themselves. It is easier to look away from than to examine. But it is worth looking at, because jealousy tells you where your sense of worth is kept.
Sanatan Dharma is the way if the world is to be saved, rest is just cult
When it comes to philosophy and spirituality, the discourse often becomes dense. But in our endeavour to understand Sanatan Dharma, we will proceed with simple definitions and queries.
The planet is irreversibly tipping. Who is pushing it?
We have begun to speak of the future climate as though we could settle the bill later. We shall keep emitting greenhouse gases, warm the planet beyond the limit we have agreed upon and, when technology has improved, bring the temperature down again.
कोई कहता है ये लड़कों का काम है, और हम ज़िद में वही कर डालते हैं। कोई कहता है आजकल सब यही पहनते हैं, और हम कुछ अलग पहनकर ख़ुद को ख़ास समझने लगते हैं। भीड़ के पीछे चलना और भीड़ के उलटा चलना, दोनों में नज़र भीड़ पर ही टिकी रहती है। समाज को देखना ज़रूरी है, उसकी नक़ल या मुख़ालफ़त के लिए नहीं, बल्कि उसमें अपनी ही वृत्तियाँ पहचानने के लिए। जो दूसरों में दिखता है, वही हममें भी बैठा है। तो क्या हमारी राह सचमुच हमारी अपनी है?
यह हमसे अलग है, इसलिए हमसे कम है, इसे काट के खा जाओ, बाँध दो, इसका दूध निकाल लो। जानवर के साथ होने वाली हिंसा के पीछे यही तर्क खड़ा रहता है। पर अलग होने का मतलब कमतर होना नहीं है। हम जानवर को नहीं जानते, क्योंकि हम ख़ुद को नहीं जानते। ऊँच-नीच की रेखा खींचने वाला भीतर का वह ‘मैं’ है, जो किसी को छोटा ठहराए बिना बड़ा बन नहीं पाता। सबको बराबर कह देने से वह रेखा नहीं मिटती। क्या हम उस ‘मैं’ को देख पाएँगे?
दशहरे पर हम हर साल रावण का पुतला जलाते हैं, और फ़िल्मों में वही रावण ज्ञानी, वीर और महादेव का भक्त दिखता है। तो क्या उसे महिमामंडित किया जा रहा है? बात उलटी है। रावण में दम दिखाया जाता है ताकि दिखे कि महिमा कितनी भी हो, राम के विरुद्ध जाओगे तो पिटोगे। जिसके पास जितना ज्ञान और बल, उसकी ज़िम्मेदारी उतनी ही बड़ी; उसकी विद्वत्ता बचाव की दलील नहीं, सज़ा का तर्क बनती है। ज्ञान लाइसेंस नहीं, कर्तव्य है। हमें जो मिला है, क्या हम उसे बाँट रहे हैं?