प्रश्नकर्ता: सर, मेरे पेरेंटस (माता-पिता) फ्यूचर को लेकर डराते हैं कि अभी यू आर थिंकिंग लाइक दैट, व्हेन यू विल बी ऐज़ ओल्ड ऐज़ अस, यू विल रिग्रेट, यू विल बी डिप्रेस्ड, यू विल बी अलोन (मेरे अभिभावक भविष्य को लेकर डराते हैं कि अभी तुम ऐसा सोचती हो पर जब तुम हमारी उम्र की हो जाओगी, तब तुम पछताओगी, तुम अवसादग्रस्त हो जाओगी, तुम अकेली हो जाओगी)।
आचार्य प्रशांत: आप कितने साल के हो?
प्र: आई एम थर्टी (मैं तीस साल की हूँ)।
आचार्य प्रशांत: ओल्ड (बूढ़ा) माने क्या होता है?
प्र: आई थिंक सिक्सटी (मेरे ख़याल से साठ)।
आचार्य प्रशांत: सिक्सटी प्लस? (साठ के ऊपर?) साठ के बाद पछताना पड़ेगा न?
प्र: हाँ, जी।







