Live SessionsHIDP 2.0Acharya Prashant’s Philosophical FrameworkHis BiographyThe MissionHis WorkOperation 2030
Op-Eds & ColumnsMedia CoveragePress ReleasesInstitutional TalksPodcastsGalleryInvite Him
BooksArticlesVideo CoursesVideo LibraryCareers
Acharya Prashant App
Get it on Google PlayDownload on the App Store

Contact Us
[email protected]+91 96505 85100
Copyright © 2026 PrashantAdvait Foundation
Terms and ConditionsPrivacy PolicyUndertaking
AP Articles
For YouTrendingAll Topics
AP Articles
Ashtavakra Gita

आशा - बेचैनी का झूठा इलाज || आचार्य प्रशांत, अष्टावक्र पर (2014)

Acharya Prashant

11min
526reads
आशा - बेचैनी का झूठा इलाज || आचार्य प्रशांत, अष्टावक्र पर (2014)

अभ्यंतर में जिसकी समस्त आशाएं मलिन हो गयी हैं और जो निश्चय पूर्वक जानता है कि कुछ भी नहीं है,

ऐसा ममता रहित, अहंकार शून्य पुरुष कर्म करता हुआ भी उसमें लिप्त नहीं होता।

– अष्टावक्र गीता, अध्याय १७, श्लोक १९

वक्ता: तीन बातें हैं जिन पर अष्टावक्र का जोर है: पहला आशाएं मलिन हो जाना, दूसरा ममता रहित हो जाना, तीसरा अहंकार शून्य हो जाना और अष्टावक्र कह रहे हैं ऐसा पुरुष कर्म करता हुआ भी उसमें लिप्त नहीं होता।

कर्म में लिप्त होने को तीन तरफ़ से देख रहे हैं अष्टावक्र, जैसे एक ही चीज़ को तीन अलग-अलग जगहों से देखा जाए और फिर उसके बारे में कुछ कहा जाए। पहली बात आशाएं: आशाएं जिसको कह रहे हैं अष्टावक्र, ये आशाएं बहुत बड़ा कारण हैं कर्म में लिप्तता का। ये हम देख लेंगे कि अष्टावक्र कर्म में लिप्तता की बात कर रहे हैं, कर्म की बात नहीं कर रहे हैं। कर्म तो प्रकृति जन्य है वो तो होता ही रहता है, कर्म में लिप्तता प्रकृति जन्य नहीं है।

अष्टावक्र गीता ही है जो एक अन्य स्थान पर कहती है कि ‘आशा ही परमं दुखम’; आशा ही परम दुःख है। आशा है क्या? आशा का अर्थ क्या है?

श्रोता: इच्छाएं हमारी।

श्रोता: उम्मीदें, आशा।

वक्ता: पर क्या?

श्रोता: मुझे कुछ चाहिए।

वक्ता:

आशा का अर्थ है: समय को इतना महत्वपूर्ण जान लेना कि उससे अधिक महत्व का और कुछ है ही नहीं।

आशा जब भी होगी, वहाँ पर परम नास्तिकता होगी। नास्तिकता का मतलब ही यही है कि पत्तियों में, डालों में, फलों में कुछ ऐसा मौजूद है, जो जड़ में मौजूद नहीं है। नास्तिकता का अर्थ ही यही है कि “दूसरों से, समय से, दुनिया से मुझे कुछ ऐसा मिल सकता है जो इन सब के स्रोत से नहीं मिल सकता। समय मुझे कुछ दे देगा, दूसरे मुझे कुछ दे देंगे।”

एक प्रकार की बेवकूफ़ी है क्योंकि जिससे सब कुछ आया है, हम कह रहे हैं, ‘’वो असमर्थ है वो दे पाने में जो उसकी रचना दे देगी। स्रोत नहीं दे पाएगा, समय दे देगा। स्रोत नहीं दे पाएगा संसार दे देगा।” ये है आशा का, अपेक्षा का मूल वक्तव्य “स्रोत से नहीं मिलेगा, संसार से मिलेगा; स्रोत से नहीं मिलेगा, समय से मिलेगा।” इसी को नास्तिकता कह रहा हूँ।

समझ रहे हैं?

चाहने में क्या हरजा हो सकता है? कई स्थितियाँ हो सकती हैं, जिसमें मन में ये भाव उठे कि चाहिए, पर जो चाह रहा है अगर उसकी पाने की दिशा ही उल्टी-पुल्टी है, तो इससे इतना ज़रूर होगा कि उसकी चाहत कभी पूरी होगी नहीं। आशा अपने आप में बड़ी उल्टी चीज़ हुई, आशा जन्मती ही ये कह के है कि “मुझे पूरा होना है, मैं मिल जाऊं” पर आशा का होना ही इस बात की गारन्टी है कि जो चाहिए वो मिलेगा नहीं क्योंकि जिधर को वो मिल सकता है आपने बिल्कुल उससे विपरीत दिशा में मुँह कर लिया है। और इसी विपरीत दिशा में मुँह कर लेने का नाम ही आशा है “स्रोत से नहीं मिला है, समय से मिलेगा।’’

आंतरिक बेचैनी, खालीपन, ठीक है कि इसको भरना है, ठीक है कि वो इच्छा है, लेकिन उसको भरने की दिशा जब मूर्खतापूर्ण हो जाती है, तो उसका नाम आशा हो जाता है। अष्टावक्र कह रहे हैं “जहाँ आशा है, वहाँ कर्म में लिप्तता होगी ही होगी और घोर कर्म कराएगी आशा बस यही कह कर के कि, दौड़ते रहो, जो चाहते हो वो मिल जाएगा, समय तुम्हें दे देगा।” आशा ने समय को इलाज़ की तरह मन के सामने रखा, अब मन उसके पीछे जा रहा है। समय है असीमित, समय है अंतहीन तो आशा भी फिर होती है असीमित और अंतहीन।

जब तक समय है, तब तक आशा रहेगी ही रहेगी। तो जब तक फिर समय है, तब तक कर्म में लिप्तता भी रहेगी ही रहेगी। कभी कोई ऐसा बिंदु आएगा ही नहीं, जहाँ पर आप कहें कि अब उम्मीद करने के लिए कुछ है नहीं, हमेशा उम्मीद करने के लिए कुछ रहेगा क्योंकि समय हमेशा शेष रहेगा। “अभी और समय है न! जब और समय है तो कुछ बदल सकता है, मुझे कुछ मिल सकता है, बदलाव का नाम ही तो समय है।’’ समय हमेशा बचा रहेगा, आशा हमेशा बची रहेगी और कर्म में लिप्तता इस कारण लगातार बनी ही रहेगी, चक्र चलता रहेगा।

तो जो बात कही जाती है ‘उम्मीद पर दुनिया कायम है’ वो बात बिल्कुल ठीक है पर बड़े विद्रुप ढंग से ठीक है। समय का पहिया चल रहा है, बार-बार आकर्षित कर रहा है “मैं कुछ दे दूंगा, मैं कुछ दे दूंगा, मैं कुछ दे दूंगा, मुझसे कुछ पा लोगे, भविष्य सुन्दर है, जो तुम्हें चाहिए वो तुम्हें मुझसे मिलेगा” और इसी लालच में लगातार लगातार मन जीए जाता है।

मूल में जब हम देख रहे हैं, तो पा रहे हैं कि आशा, समय से अपेक्षा का नाम है। जो भी व्यक्ति समय में जीएगा उसे आशा में भी जीना पड़ेगा। आशा से मुक्ति यानी कि एक ही स्थिति में संभव है कि व्यक्ति समय में जीना ही छोड़ दे, और वो घटना बस ध्यान में घटती है। वो घटना बड़ी निर्विचार शान्ति में ही घटती है जब समय आपके लिए बंद ही हो जाता है, जब भीतर की घड़ी की टिक-टिक थम जाती है। जब तक भीतर घड़ी चल रही है, तब तक मन समय में ही जी रहा है और जो मन समय में जी रहा है, वो आशा करेगा।

आशा से मुक्ति तो स्रोत में डूब कर ही है।

जो स्रोत में डूबा नहीं, वो या तो प्रकट रूप से या छगम रूप से, उसे आशा में जीना ही पड़ेगा। समझ रहे हैं? हो सकता है आपको साफ़-साफ़ पता भी न चल रहा हो कि आपने कितनी आशाएं पाल रखी हैं पर अगर मन ऐसा है, जो समय को बहुत महत्व देता है, तो निश्चित बात है कि आशाएं ही आपका केंद्र हैं, ऐसा होगा ही होगा। तो आशा कहती है “समय आपको कुछ विशेष दे देगा।”

मैंने कहा था शुरू में कि अष्टावक्र एक ही चीज़ को तीन अलग-अलग जगहों से देख रहे हैं। जब आप कहते हैं कि “स्रोत नहीं दे सकता, समय देगा” तो आशा जन्मती है। दूसरी ओर जब आप कहते हैं कि “जो मुझे स्रोत नहीं दे सकता, वो कोई दूसरी वस्तु दे देगी, वो मुझे समाज से मिल जाएगा।” तब जन्म होता है मोह का, तब जन्म होता है ममता का।

श्रोता: मोह और ममता अलग-अलग हैं?

वक्ता: मोह सिर्फ़ आकर्षण है और ममता आकर्षण से और आगे चली गई है। ममता कह रही है, “चीज़ ही मेरी है” पर दोनों में ही एक बात कॉमन है, पक्की है कि दोनों कह रहे हैं कि ‘’आपको उस स्रोत के अलावा भी कहीं से शान्ति मिल सकती है।’’ आशा कहती है, “समय दे देगा शान्ति” और ममता कहती है कि “दूसरे व्यक्ति से शान्ति मिल जाएगी।’’ आशा कहती है “समय दे देगा शान्ति” और ममता कहती है कि “दूसरे व्यक्ति से या वस्तु से बेचैनी हट जाएगी।”

जैसे कहा था कि आशा नास्तिकों का काम है, वैसे ममता भी किसी नास्तिक का ही काम होगा। जिसमें श्रद्धा है, जो परम से संसर्ग में है, उसमे ममता हो ही नहीं सकती। आशा देखती है भविष्य की ओर और ममता देखती है, दूसरों की ओर। दोनों में से कोई भी नहीं है, जो अपनी ओर देखता हो, जो परम की ओर देखता हो, जो सत्य की ओर देखता हो। आशा ने और ममता ने दोनों ने ही बड़े सस्ते विकल्प ख़ोज लिए हैं। दोनों ने ही दो बड़े सस्ते झूठ ख़ोज लिए हैं। आशा कर्म कराएगी भविष्य के लिए और ममता कर्म कराएगी दूसरे के लिए और जब तक ममता की वस्तु मौजूद रहेगी तब तक सारे कर्म बस उसके लिए होंगे, और गहरे कर्म में लिप्त होना ही पड़ेगा।

आप देख पा रहे हैं साफ़ साफ़, आशा में और ममता में आपस में क्या सम्बन्ध है?

Get Updates
Receive handpicked articles, quotes and videos of Acharya Prashant regularly.

This site is protected by reCAPTCHA.

By continuing, you agree to our Terms and Conditions and Privacy Policy

मैं दोहरा रहा हूँ, दोनों ही तब उठते हैं जब आप सत्य से दूर होते हैं। दोनों ही मन के बहाने हैं अहंकार को बचाए रखने के, दोनों ने ही फ़ाल्स गॉड ढूंढ लिए हैं। आशा का फ़ाल्स गॉड है भविष्य और ममता का फ़ाल्स गॉड है ‘कोई दूसरा।’ आशा और ममता कहने के बाद अष्टावक्र कहते हैं “अहंकार शून्य पुरुष।” आशा, ममता इन दोनों में ही जो वृति है, वो न डूबने की है। दोनों उठते अहंकार से ही हैं। आशा कहती है “मेरा भविष्य”; ममता कहती है “मेरा प्रिय” दोनों उठते वहीं से हैं।

अहंकार क्या है?

अहंकार है छोटे को, क्षुद्र को, महत्वहीन को, बड़े से ज़्यादा महत्व दे देना, सत्य से ज़्यादा महत्व दे देना।

अहंकार झूठ है और बड़ी मूर्खता है। अहंकार का अर्थ है सीमाएं खींच देना कि इतना ही है जो ठीक है उसके आगे जो है, वो ठीक नहीं है। अहंकार ऐसा है जो ख़ुद ही कोई अपने आप को क्षुद्र घोषित कर दे कि “मैं तो हूँ ही छोटा, मैं तो हूँ ही गरीब,” इसी को अहंकार कहते हैं। तो सबसे पहले तो ये भाव कि “मैं छोटा हूँ, मुझ में कुछ कमी है” सबसे पहले तो ये भाव है “मुझमें कुछ कमी है, उस कमी से जनित कोई बेचैनी है” और उस भाव के बाद उस बेचैनी का एक झूठा इलाज़ है।

पहले तो बेचैनी झूठी है और उसके बाद उसके जो इलाज़ किए जा रहे हैं, वो और झूठे हैं। आशा और ममता, इलाज़ ऐसे हैं कि वो बेचैनी को कम तो क्या करेंगें उसे और बढ़ा देंगे! अहंकार कुछ नहीं है, एक झूठी बेचैनी है और आशा एक छगम दवा है, जो उस बेचैनी को दूर करने का दावा करती है। और यही खेल चलता रहता है, इसी में कर्म में लिप्तता होती है “करूँ तो पाऊं, करूँ तो पाऊं।’’ आशा कहती है “करूँ तो मिलेगा” ममता कहती है “करूँ ताकि छूट न जाए” और खेल लगातार आगे को चलता रहता है।

दो तीन इसमें जो मुख्य बातें थी उनको फिर से समझिएगा।

जो स्रोत में नहीं डूबा, वही समय से अपेक्षा रखता है।

और वो बड़ी बेवकूफी का काम है। वो वैसा ही है जैसे, जो आपको परम सम्पदा उपलब्ध ही है, उसको छोड़ कर के आप किसी काल्पनिक दिशा की ओर आस लगाए बैठे हों। दूसरा यह कि

ममता और आशा एक ही वृति के दो नाम हैं, दो आयाम हैं।

जब स्रोत को छोड़ कर समय की ओर देखा जाता है तो होती है आशा, जब स्रोत को छोड़ कर के दूसरों को महत्व ज़्यादा दे दिया जाता है, तो वो होता है ममता। तीसरी बात ये कि आशा हो या ममता उठते दोनों अहंकार से ही हैं, उठते दोनों अहंकार से ही हैं। एक बेचैनी का भाव, “मैं छोटा हूँ।” बेचैनी का भाव जब आशा होती है, तो कहता है कि “कुछ मिल जाएगा” और जब ममता रूप में प्रकट होती है तो कहता है “कुछ छूट न जाए, कुछ छूट न जाए!” दोनों में ही क्षुद्र होना केन्द्रीय है कि, ‘’मैं छोटा हूँ” और दोनों ही कर्म में लिप्त कराएंगे। दोनों में ही जो कर्म होगा वो बड़ा सकाम होगा, कर्म किया ही इसलिए जाएगा क्योंकि उसके फल पर नज़र होगी।

शब्द-योग’ सत्र पर आधारित। स्पष्टता हेतु कुछ अंश प्रक्षिप्त हैं।

This article has been created by volunteers of the PrashantAdvait Foundation from transcriptions of sessions by Acharya Prashant
LIVE Sessions
Experience Transformation Everyday from the Convenience of your Home
Live Bhagavad Gita Sessions with Acharya PrashantJOIN NOW
Categories
  • Trending
  • Bhagavad Gita
    Ashtavakra Gita
    Avadhut Gita
    Pingla Gita
    Paramhans Gita
    Ribhu Gita
    Uttar Gita
    Jivanmukt Gita
    Putra Gita
    Ajgar Gita
    Uddhav Gita
  • Relationship
    Sex
    Attachment
    Lust
    Depression and Anxiety
    Stress
    Fear
    Loneliness
    Overthinking
    Anger
    Money
    Happiness
    Desire
    Guilt
    Suffering
    Jealousy
    Confusion
    Motivation
  • Adhyatma Upanishad
    Kathopnishad
    Mundaka Upanishad
    Devi Upanishad
    Chhandogya Upanishad
    Ishavasya Upanishad
    Brihadaranyaka Upanishad
    Amritbindu Upanishad
    Kena Upanishad
    Niralamba Upanishad
    Sarvasara Upanishad
    Shewtashvtara Upanishad
    Narayana Upanishad
    Mandukya Upanishad
    Maitreya Upanishad
  • Veganism
  • Women Liberation
Comments
Add Your Comment
Be the first one to add a comment :)
Excerpts From Articles
Jealousy is dependency in disguise
Nobody wants to admit to jealousy, not even to themselves. It is easier to look away from than to examine. But it is worth looking at, because jealousy tells you where your sense of worth is kept.
Read Full Article
How To Get Freedom From Anxiety?
Especially in the modern world, unfortunately, a degree of constant anxiety has become an almost normalized state for us. A large portion of our mental health problems as a collective is very much about anxiety and fear. Burn-outs, career pressures, problems with self-esteem, fear of others, stress about studies etc.
Read Full Article
बाल दिवस: बच्चों को क्या दे रहे हैं हम?
बच्चों के लिए हम बहुत कुछ करते हैं। अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाते हैं, उनके लिए सुविधाएँ जुटाते हैं, भविष्य की योजनाएँ बनाते हैं।
Read Full Article
A Lesser Known Incident From Mahatma Gandhi’s Life
Mahatma Gandhi had been in South Africa at the center of a civil movement for more than two decades but he kept coming to India to attend Congress sessions. There was not much depth in those visits.
Read Full Article
Children’s Day: What Are We Really Giving Our Children?
Children’s Day is celebrated on 14 November every year. We try to provide the best schools, facilities, and plans for our children’s future and celebrate their achievements with pride.
Read Full Article
Israel-Hamas: Unraveling The Role Of Religion In Conflict And Cruelty
Why do conflicts happen, and why is there cruelty in the world? These two things show us what religion means to regular people.
Read Full Article
आप बहुत गलत तरीके से जी रहे थे, अब आपको बता रही जिंदगी
ज़िंदगी की छोटी-से-छोटी स्थिति भी आपके सामने आती है तो अगर आपकी सुधरने की, सीखने की नीयत है तो उस स्थिति के बाद आप वैसे ही नहीं रह जाएंगे जैसे कि आप उस स्थिति के पहले थे. यह मैंने बात करी जीवन की किसी भी साधारण स्थिति की. अभी जो वैश्विक आपदा हमारे सामने है, वह तो निश्चित ही असाधारण है.
Read Full Article
Dr BR Ambedkar: A Visionary Beyond Politics
Dr. Ambedkar is an enduring symbol of struggle, dignity, and the relentless pursuit of justice. His life was not merely a series of events that were linked with politics or social reform. It was an intellectual, social, and spiritual odyssey. Dr.
Read Full Article
Sanatan Dharma is the way if the world is to be saved, rest is just cult
When it comes to philosophy and spirituality, the discourse often becomes dense. But in our endeavour to understand Sanatan Dharma, we will proceed with simple definitions and queries.
Read Full Article
The planet is irreversibly tipping. Who is pushing it?
We have begun to speak of the future climate as though we could settle the bill later. We shall keep emitting greenhouse gases, warm the planet beyond the limit we have agreed upon and, when technology has improved, bring the temperature down again.
Read Full Article
चार राम हैं जगत में, किस राम को चुनेंगे आप?
यह प्रश्न केवल ईश्वर के बारे में नहीं है। इससे कहीं ज़्यादा यह हमारे बारे में है। हम किसे राम कहते हैं, इससे पता चलता है कि हम स्वयं को क्या समझते हैं, किसमें सुरक्षा खोजते हैं और किसके लिए अपना जीवन लगा रहे हैं।
Read Full Article
नदी की सफाई में क्या छूट जाता है?
हम यमुना को माँ कहते हैं। घाट पर खड़ा आदमी जब उसे माँ कहता है, तो मुझे उसकी नीयत पर शक करने की कोई वजह नहीं दिखती।
Read Full Article
When clarity ends confusion
Decision-making, for most of us, becomes heavier than it needs to be. The moment a choice appears, the mind begins its familiar dance. Thoughts circle around the options, trying to predict outcomes, trying to secure certainty, and the whole thing turns strangely tiring.
Read Full Article
Climate change: When disaster becomes a market
When a flood destroys a bridge, rebuilding it creates economic activity. Someone buys steel and cement, construction companies get contracts, workers are hired, and money changes hands.
Read Full Article
Search
Relationship
Related Topics
Clarity
Bhagavad Gita
Truth
Ego
Shri Krishna
Liberation
Beliefs
Fear
Desire
Karma
LIVE Sessions
Experience Transformation Everyday from the Convenience of your Home
Live Bhagavad Gita Sessions with Acharya PrashantJOIN NOW
Related Topics
Clarity
Bhagavad Gita
Truth
Ego
Shri Krishna
Liberation
Beliefs
Fear
Desire
Karma
Articles On Ashtavakra Gita
क्या आप आचार्य प्रशांत की गीता कम्यूनिटी [इस सदी का एक अद्भुत आध्यात्मिक प्रयोग] के भाग हैं?
Bhagavad Gita
क्या आप आचार्य प्रशांत की गीता कम्यूनिटी [इस सदी का एक अद्भुत आध्यात्मिक प्रयोग] के भाग हैं?
2min
1.3kreads
42
15

आचार्य प्रशांत की गीता कम्यूनिटी इस सदी का एक अद्भुत आध्यात्मिक प्रयोग है।

आचार्य प्रशांत के यूं तो सोशल मीडिया इत्यादि पर तीन करोड़ से अधिक फॉलोवर और तीस करोड़ से अधिक श्रोता हैं, परंतु गीता कम्यूनिटी कुछ अलग ही बात है। इसमें मात्र वे गंभीर साधक सम्मिलित हैं जो…

मुक्त पुरुष और अहंकारी में भेद
Ego
मुक्त पुरुष और अहंकारी में भेद
12min
2.8kreads
124
8
जैसे आप, वैसा आपका संसार - दूसरों की शिकायत करना बंद करें || आचार्य प्रशांत (2024)
Ego
जैसे आप, वैसा आपका संसार - दूसरों की शिकायत करना बंद करें || आचार्य प्रशांत (2024)
37min
511reads
16
Articles On Hope
इतना भोग चुके, अभी होश नहीं आया? || आचार्य प्रशांत (2019)
Clarity
इतना भोग चुके, अभी होश नहीं आया? || आचार्य प्रशांत (2019)
7min
165reads
1

अहंकार है, कुछ नहीं भी करो तो भी तुम लगे ही हुए हो, रत हो, उद्यमी हो। और नहीं है अगर अहंकार तो जो करना है करो, तुमने तब भी कुछ नहीं किया।अहंकार रहित कर्तृत्व को ही कहते हैं अकर्तृत्व। अकर्ता और कोई नहीं है; अकर्ता और कर्ता में यही अंतर है कि करते दोनों हैं, एक इसलिए करता है कि कुछ मिल जाएगा और एक बस यूँही करता है।

1

आचार्य प्रशांत: एक स्कूल था बच्चों का, छोटे बच्चे आते थे वहाँ एकदम। छोटे बच्चे आये वहाँ, खड़े हो और बड़े अपनेपन से और बड़े नाज़ से बोले, 'ये हमारा स्कूल है।' एक दिन वहाँ कुछ जंगली जानवर आ गये। उनको खबर मिल गयी थी कि यहाँ छोटे-छोटे बच्चे रहते…

प्रश्नकर्ता: अगले प्रश्नकर्ता आपके साथ गोवा शिविर में भी थे और वहीं से ही वे उद्धृत करते हैं। आपने कहा था, ‘आदमी वास्तव में जान जाए उनके ऊपर कौन है। तो आगे लिखते हैं कि आचार्य जी, इस बात को मैं कैसे समझूँ और जान पाऊँ कि ज़िन्दगी निजी भोग…

क्या आशा ही दुख का कारण है?
Hope
क्या आशा ही दुख का कारण है?
8min
2.9kreads
217
35

“आशा हि परमं दुखम"— आशा से बड़ा दुख दूसरा नहीं। जैसे लॉटरी। मन कहता है, सौ बार नहीं लगी, कोई बात नहीं, एक बार लग गई तो सब वसूल। पहली गलती है गलत काम में लगना, दूसरी है सही अंजाम की उम्मीद। बीच-बीच में थोड़ा सुख मिलता है, ताकि सौ गुना दुख झेलो। अपने दुख से ज्यादा सुख को टटोलो। जब सुख की असलियत समझोगे, तो पूर्ण निराशा आएगी और तब नया जीवन शुरू होगा, जिसमें हल्कापन, आनंद और निर्भयता होगी।

जियें कैसे? || आचार्य प्रशांत, वेदांत पर (2020)
Clarity
जियें कैसे? || आचार्य प्रशांत, वेदांत पर (2020)
19min
340reads
4
1

प्रश्नकर्ता: प्रणाम, गुरुजी। मैं आपसे दो-तीन बार मिल चुका हूँ। आपको जब से सुन रहा हूँ तब से मेरा जीवन काफ़ी हद तक बदल गया है। लेकिन मैं जब ग्रन्थों को पढ़ता हूँ, तो लगता है कि मुझे प्रतिपल साक्षी बनकर ध्यान में रहना चाहिए। लेकिन आचार्य जी, मैं अभी…