तुम्हारे घर में कोई चीज़ अँधेरे में रखी थी, कोई आकर उस पर थोड़ी रोशनी डाल सकता है। उस पर थोड़ा प्रयोग करके बता सकता है कि ये चीज़ सड़ी हुई है। उसके आगे का काम तो तुम्हारी नीयत का है। उसको उठा के बाहर तुम्हें ही फेंकना पड़ेगा। नीयत, फ़ैसला, ईमानदारी, इनका कोई विकल्प नहीं होता। डूबे रहो इधर-उधर की चीज़ों में, वासना हो, डर हो। जिस दिन तुम जलोगे, उस दिन डर और वासना भी जल जाएँगे। कहानी कभी न कभी तो ख़त्म होनी है। या तो ख़ुद अभी ख़त्म कर लो, नहीं तो चिता पर ख़त्म हो जाएगी। मर्ज़ी है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: नमस्ते आचार्य जी, मैं अपना सवाल हिंदी में रखूँगा। मैं एम.ए.फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट हूँ। और आपको काफ़ी सालों से सुन रहा हूँ मैं, यूट्यूब पर भी और गीता कम्युनिटी का भी पार्ट हूँ मैं। तो काफ़ी सारे बदलाव आए हैं लाइफ़ में, सुपरस्टिशन्स लाइक काफ़ी हट गए हैं। काफ़ी चीज़ें इंटीग्रेटेड अप्रोच में देखता हूँ चीज़ों को।
लेकिन जब मैं अपनी आदतों को देखता हूँ, अपनी टेंडेंसी, अपनी वृत्तियाँ, तो कई सारी वो सेम बदली नहीं हैं मतलब। जैसे कि लस्ट, तो कोई भी लड़की अट्रैक्टिव सामने आती है तो अनकंफर्टेबल फील होता है। अनकंफर्टेबल फील करता हूँ और काफ़ी एक्साइटेड और एजिटेटेड। तो वो चीज़ मतलब क्यों नहीं बदलती? तो फिर काफ़ी फ्रस्ट्रेशन भी होता है, और काफ़ी डिप्रेस फील होता है कि ये चीज़ क्यों नहीं बदल रही? तो इस चीज़ पर आपका मार्गदर्शन चाहिए था।




