जब भीतरी बदलाव आता है तो बाहरी बदलाव की भी माँग करता है, और जो बाहरी बदलाव से बचेंगे, उनका भीतरी बदलाव बाधित हो जाएगा। बाहर से आज़ादी की प्रेरणा आ रही होगी पर भीतर आपने क्या बैठा रखा है? ग़ुलामी। वो जो बाहरी प्रेरणा है, उसे भी बहुत-बहुत लंबे साल लग जाते हैं आपकी भीतरी ग़ुलामी को हराने में। जिन्हें भीतरी बदलाव चाहिए, उन्हें बाहरी बदलाव के लिए तैयार रहना पड़ेगा। वो क़ीमत है — चुकानी पड़ती है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: सर, आपने ये जो सिस्टम की बात करी मतलब जिसमें सभी कुछ आ गया: इन्फ़ॉर्मेशन, पावर, पॉलिटिक्स, कैपिटल, हायरार्की, रिलिजन, सारा कुछ। ये सिस्टम के जब बाहर की बात सोचते हैं, तो वो बिल्कुल एण्ड ऑफ़ रियालिटी जैसा लगता है एकदम डेथ-लाइक लगता है कि यार, यही जाना है अभी तक; सिस्टम ने ही मुझे सब कुछ बताया: मेरी एम्बिशन, मेरे फ़ीयर, सब कुछ सिस्टम से आ रहा है।
अगर मैं सिस्टम के बाहर जाऊँ, तो लगता है सब कुछ ख़त्म हो जाएगा, एक। दूसरा जब सिस्टम के बाहर जाता हूँ, तो फिर वो स्टेक्स जो आप बोल रहे थे, सिस्टम ख़ुद ही आपको स्टेक्स देता है ना। तो आप ख़ुद ही फिर नेगोशिएट करते हो कि कुछ बेटर स्टेक्स निकाल लूँ क्या कि जैसे आपने बोला कि, ख़ुद ही एक्सप्लॉइटर बन जाता हूँ ना। वो शायद बेटर है सिस्टम से बाहर निकलने से, कि ख़ुद एक्सप्लॉइटर बन जाओ।




