आत्मा तुम्हारी नियति है और गुरु उसका प्रदर्शक || आचार्य प्रशांत, गुरु नानक पर (2014)

गुर परसादी हरि मंनि वसिआ पूरबि लिखिआ पाइआ।।
~ नितनेम (अनंदु साहिब)
बाइ गुरुज़ ग्रेस द लॉर्ड अबाइड्स विदिन द माइंड, एंड वंस प्री-ऑर्डेंड डेस्टिनी इज़ फ़ुलफ़िल्ड।
“गुरु के अनुग्रह से ईश्वर मन में बसता है, और व्यक्ति पूर्वनिर्धारित नियति को प्राप्त कर लेता है।”
प्रश्नकर्ता: ग्रेस (अनुग्रह) और प्री-ऑर्डेंड डेस्टिनी (पूर्वनिर्धारित भाग्य) एक साथ कैसे?
आचार्य प्रशांत: “गुर परसादी हरि मंनि वसिआ पूरबि लिखिआ पाइआ।” बहुत सुन्दर पंक्तियाँ हैं।
श्रोता: प्री-ऑर्डेंड क्या है?
आचार्य: प्री-डेस्टिन्ड, प्री-फ़िक्स्ड, प्री-डिटरमिन्ड — पूर्वनिर्धारित। “पूरबि लिखिआ” — जो पहले से लिखा हुआ है।





