ज़रूरी काम में भी मन नहीं लगता? (Attention, Concentration, Focus) || आचार्य प्रशांत (2023)

प्रश्नकर्ता: आचार्य जी! ये तीन वर्ड्स (शब्द) हैं — अटेंशन (ध्यान), फोकस (केंद्रित करना) और कॉन्सेंट्रेशन (एकाग्रता)। ये बहुत ही सुनने में आते हैं। और तीनों के हमारे लिए बड़ी इम्पोर्टेंस (महत्त्व) है। मुझें लगता हैं कि ये तीनों अटेंशन, कॉन्सेंट्रेशन और फोकस एकदम अलग-अलग बातें हैं।
मैं एक युवा व्यक्ति हूँ तो बहुत चीज़ें होती हैं जिसके प्रति मैं अट्रैक्ट (आकर्षित) हो जाता हूँ। और मैं कौन से चीज़ों पर कंसंट्रेट करूँ? और कंसंट्रेशन में और अटेंशन में फ़र्क होता है या नहीं होता है? मुझें लगता है कि मेरे जैसे बहुत से युवाओं के लिए ये बहुत ज़रूरी सवाल है। आप कृपया इसपर रोशनी डालें।
आचार्य प्रशांत: अटेंशन का बड़ा सरल अर्थ होता है, अच्छे से समझ लीजिए। आप जीवित हैं, हर समय आपके पास कोई विषय होता है, ऑब्जेक्ट होता है। ठीक है? आपके सामने होता है कभी स्थूल रूप से। कभी मानसिक होता है, भीतर होता है, सूक्ष्म रूप से। पर ऐसा कभी नहीं होता है कि आपके पास कुछ नहीं है, कुछ भी नहीं है।
अटेंशन का अर्थ होता है कि ये पूछने से पहले कि वो मुझें क्या दे सकता है, मैं पूछूँगा कि मुझें क्या चाहिए। ये पूछने से पहले कि वो मुझे क्या दे सकता है या इस बात से आकर्षित होने से पहले कि वो मुझे क्या दे रहा है, मैं देखूँगा मुझे क्या चाहिए। ये अटेंशन है।
अटेंशन



