रिश्ते में सच बोलना ज़रूरी है या किसी का दिल ना दुखाना?

PrashantAdvait Foundation

रिश्ते केवल किसी का दिल न टूटे, इस डर से नहीं निभाए जाने चाहिए। अज्ञान और झूठ पर टिके संबंध सत्य के सामने बदल जाते हैं। किसी की झूठी मान्यता को बचाना प्रेम नहीं, बल्कि उसकी ज़िंदगी को भ्रम में रखना है। इसलिए रिश्तों में भावनाओं से ऊपर बोध और सत्य को स्थान दें। झूठ हटाने और सच स्वीकारने का साहस रखें। ज्ञान रिश्ते को तोड़ने या जोड़ने के बजाय उसे उसकी उचित जगह देता है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: किसी भी रिलेशन में बने रहना, जस्ट किसी को दुख न पहुँचे या चोट न लगे। ऐसा रहना क्या ईमानदारी होगी? क्या ये जो मोनोगैमी है, लाइफ़ लॉन्ग मोनोगैमी, ऐसा कुछ होता भी है या फिर जस्ट कन्वीनियंस या डर होता है? ये कुछ संशय बार-बार आते हैं।
आचार्य प्रशांत: आप पूछ लो। आपने एक मिनट में पूछ लिया, अब जो मैं आधे घंटे बोलूँगा, उसकी गाली मुझे पड़ेगी। है न? अरे, जो पूछना था पूछ लेते हो, उसमें ये मोनोगैमी लाना ज़रूरी था। हम पूरे भारत भर के लोकधर्मी वैसे ही मरे जा रहे हैं हार्ट अटैक से कि ये हमारी सब महिलाओं को चरित्रहीन और भ्रष्ट करे दे रहा है। ऊपर से मोनोगैमी के ख़िलाफ़ और बुलवा दीजिए मुझसे।
आप कह रहे हैं, कि “किसी का दिल न टूटे, इसके लिए क्या किसी रिश्ते में बने रहना ईमानदारी है?” ईमानदारी या बेईमानी की बात तो तब आएगी न जब पहले कोई घटना संभव हो। वैसी आप अगर बदल गए हो, तो आपका रिश्ता बदल गया। आप लाख कोशिश कर लो, रिश्ता वैसा रह ही नहीं जाएगा जैसा था अंधेरे में, रह ही नहीं जाएगा। जो देखने लग गया, वो अंधेरे में बनाए रिश्ते को पुरानी तरह ही अब कैसे निभाएगा? कैसे? बोलो, कैसे?



