Gaming Industry का अपना एक बहुत बड़ा आकार है, और भारत में अधिकांश लोग employable उम्र के हैं। कुछ युवाओं को निश्चित रूप से रोज़गार मिल जाएगा, पर भारतीय युवा Gaming Industry के दम पर रोज़गार पा जाएगा—यह बहुत बड़ी अतिशयोक्ति है। Agriculture और Allied Industries: Manufacturing, Transportation—यहाँ पर रोज़गार निकलते हैं, Services में नहीं।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: हैलो सर, मेरी कल मेरे भाई से बात हो रही थी, छोटा भाई है मेरा तो उसका गेमिंग (कंप्यूटर या वीडियो गेम खेलने) में काफ़ी इंटरेस्ट है। तो मेरी उससे बात हो रही थी तो उसने बोला कि उसे करियर आगे परस्यू (लक्ष्य रखना) करना है गेमिंग में, मतलब गेमिंग, ऑनलाइन गेमिंग करनी है और आगे उसको लाइवस्ट्रीम (किसी घटना के घटित होने के दौरान उसका वीडियो ऑनलाइन प्रसारित करना) करना है यूट्यूब वगैरह पर।
तो मैंने उसका विरोध किया। मैंने कहा, ‘ये सही नहीं है। तुम कुछ अच्छा, सही काम चुनो, अभी तुम पढ़ाई करो और आगे।’ वो पढ़ाई से भी ड्राॅप करना चाह रहा था तो मैंने उसे मना किया, बट उसने बोला कि आपको पता है आजकल क्या हुआ, कल प्रधानमंत्री जी ने एक गेमर को नेशनल अवाॅर्ड दिया! आपको पता है यूट्यूब कितना बड़ा हो गया है? मतलब प्रधानमंत्री से अवाॅर्ड मिल रहा है, ये क्या छोटी बात है? पैसे के लिए नहीं कर रहा हूँ मैं, मैं ये नाम के लिए कर रहा हूँ, शोहरत के लिए कर रहा हूँ। और इसके अलावा भी काफ़ी चीज़ों, काफ़ी क्षेत्रों में अवाॅर्ड्स मिले हैं, नेशनल अवाॅर्ड्स मिले हैं।
और उसका मैंने फिर रिसर्च किया, चेक किया तो काफ़ी यूट्यूबर्स हैं, काफ़ी इन्फ़्लूएंसर्स हैं, उनको भी काफ़ी कुछ अवाॅर्ड्स मिले हैं। तो इसमें जो यंगस्टर्स हैं वो काफ़ी इन्फ़्लूएंस हो रहे हैं इससे, जैसे मेरा भाई, उसके क्लासमेट्स भी, सब काफ़ी इन्फ़्लूएंस हो रहे हैं।




