आप आज के कैपिटलिस्ट को रोल मॉडल क्यों बोलते हो? अगर यह रोल मॉडल है, तो अंग्रेज़ भी रोल मॉडल हैं। द ब्रिटिश एंपायर वाज़ द बिगेस्ट कैपिटलिस्ट ऑफ़ इट्स टाइम। कैपिटल अपने आप में बुरी नहीं है। पर तुम्हारे भीतर एक बेहूदा अंधकार है, जिसमें तुम पैसा ठुँसे जा रहे हो। तुम दुनिया की आधी प्रजातियाँ ख़त्म करके खा चुके हो। तुम अब पूरी पृथ्वी को खा जाओगे, फिर भी तुम्हारा पेट नहीं भरेगा। आप एक्सप्लॉइटेड हो क्योंकि आप ख़ुद वैसा ही बनना चाहते हो जैसा आपका एक्सप्लॉइटर है। आपका एक्सप्लॉइटर ही आपका रोल मॉडल है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, गिग वर्कर्स का एक प्रोटेस्ट चल रहा है। जो भी इंस्टेंट डिलीवरी ऐप्स और जो इंडिविजुअल कॉन्ट्रैक्टर्स हैं, उनका एक प्रोटेस्ट चल रहा है। उनकी माँग है कि हमें एक डिग्निटी वाली पोज़ीशन चाहिए, जिसकी वजह से ये जो मार्केट लीडर्स हैं, कई सारे जो इन्हीं गिग वर्कर्स की वजह से चल रहे हैं, वो उनको एक डिग्निफ़ाइड पोज़ीशन दें और उनका एक स्ट्रक्चर्ड एम्प्लॉयमेंट जैसे उनको मिल सके। अभी सोशल मीडिया में उनको काफ़ी सपोर्ट भी मिल रहा है।
लेकिन एक कैपिटलिस्टिक पर्सपेक्टिव यह रहता है यूज़ुअली, कि हमने ये ऑपर्च्युनिटी आपको दिया। यू आइदर टेक इट ऑर लीव इट। तो इन दो पर्सपेक्टिव्स को हम कैसे देख सकते हैं?




