दिवाली आती है तो हम झालर लगाते हैं, पटाखे बजाते हैं, बर्फ़ी बाँटते हैं और मान लेते हैं कि त्योहार हो गया। पर प्रकाश माने वो, जिसमें दिखाई दे। उस रात घरवालों के साथ बैठकर प्रकाश पर, धन के अर्थ पर बात हो सकती है, कबीर के निर्गुणी भजन बज सकते हैं, बच्चे कोई दोहा गुनगुना सकते हैं। बिना जताए, बिना श्रेष्ठता के भाव के। और उस रात वही सामने आता है जो साल भर जिया गया। तो इस बार दिवाली की रात हम किस प्रकाश में बैठेंगे?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
[दीपावली से एक दिन पहले, एक सत्र से]
आचार्य प्रशांत: एक तरफ़ तो “राम निरंजन न्यारा रे”, तो राम निरंजन हो सकता है। दिवाली का मतलब “राम निरंजन न्यारा रे”। आपने ऐसी दिवाली मनाई गा रहे हैं संतों की बात को, और एक हो सकता है कि “मनोरंजन प्यारा रे”। तो “राम निरंजन न्यारा रे” कि “मनोरंजन प्यारा रे”, कौन-सी दिवाली?
वैसे चलेगा वही जो साल भर चला होगा। कल आप कुछ विशेष नहीं कर पाओगे। वही तो करोगे ना जो आप हो। साल भर जो निरंजन में जिया है, उसके लिए कल राम निरंजन। और साल भर जिसने मनोरंजन ही पाला है, उसके लिए फिर पर्व भी मनोरंजन।
अंजन माने क्या होता है? कालिमा। तो “राम निरंजन न्यारा रे, अंजन सकल पसारा रे।” समझ रहे हो? अब आपको तय करना है कि सकल पसारा, माने चहुँ दिशे जो यह व्याप्त है, आपको इसका होना है या इससे न्यारा होना है। न्यारा माने अलग, अस्पर्शित।
बात साल भर की है, एक रात की नहीं है।




