मामला ख़तरनाक हो जाता है, अगर कोई कह रहा है कि फलाना काम करते-करते मेरा मन थक गया है। इससे यह पता चलता है कि वो काम आपके लिए हार्दिक था नहीं। दिल से जो काम किया जाता है, उसमें तो आनंद होता है। दिल से मेरा आशय कामना नहीं, बोध है। समझो कि तुम कौन हो, और तुम्हारे लिए ज़िंदगी में ज़रूरी क्या है? सही काम क्या है? उस दिशा में आगे बढ़ो। काम वो चुनना, जिसमें कभी रिटायर न होना पड़े। उसके बाद बर्नआउट नहीं होगा, काम ही मनोरंजन बन जाएगा।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: मेरा नाम उत्कर्ष है और मैं सेकंड ईयर बीटेक का स्टूडेंट हूँ। सर, मैं दो दिन पहले न्यूज़ पढ़ रहा था। तो एक पॉपुलर सिंगर है। मैं देख रहा हूँ कि वो अपने करियर के पीक पर थे इस टाइम पर और उन्होंने रिटायरमेंट लिया। रीजन इसके पीछे उन्होंने बोला, कि मैं बोर हो गया था। सुनने में ये भी आ रहा है, कि वो बर्नआउट हो गए थे और मेंटल हेल्थ जो एक्सपर्ट्स हैं वो ये सजेस्ट करते हैं कि अब आप करियर ब्रेक ले लो।
एक सिमिलर एग्ज़ाम्पल है जो स्टैंड-अप कॉमेडियन है। उनके मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट ने भी ये सजेस्ट किया कि आप पाँच साल के लिए ब्रेक ले लो और रिसेट करो।




